कहते हैं, परदेस में अगर कोई अपना मिल जाए, तो खुशी दोगुनी हो जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ भारतीय बाइकर प्रतीक चतुर्वेदी के साथ, जो इन दिनों 24 देशों की विश्व यात्रा पर निकले हैं. स्विट्ज़रलैंड में उनकी मुलाकात एक भारतीय अंकल से हुई, जिनका प्यार, उत्साह और आशीर्वाद सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है. दिल छू लेने वाला पल प्रतीक (जो आईटी प्रोफेशनल हैं) ने पांच महीने की छुट्टी लेकर अपने सपनों की यात्रा शुरू की है. स्विट्ज़रलैंड में रुकने के दौरान एक जिज्ञासु भारतीय अंकल उनके पास आए और बाइक व सफर के बारे…
Author: chhattisgarhrajya.in
नासिक,सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआईने महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के इगतपुरी स्थित रेनफॉरेस्ट रिसॉर्ट में चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों के नागरिकों को ठगने में लिप्त था। सीबीआईने 8 अगस्त 2025 को मुंबई निवासी छह निजी आरोपियों और अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी मिलकर अमेज़न सपोर्ट सर्विसेज कॉल सेंटर के नाम पर फर्जी कॉल कर विदेशी नागरिकों को गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगते थे। छापेमारी के दौरान सीबीआई…
सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा जैसे दूरस्थ शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा अच्छा माहौल उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेंगी अच्छी पुस्तकें, युवाओं के करियर निर्माण में अहम साबित होंगी सेंट्रल लाइब्रेरी नगरीय प्रशासन विभाग ने नालंदा परिसरों के लिए मंजूर किए हैं 237.58 करोड़ छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को पर देने 34 नए नालंदा परिसर बना रही है। ये नालंदा परिसर केवल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ जैसे बड़े…
जशपुर जिले में 3 नए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों का लोकार्पण ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली में शुरू हुई नई बैंक शाखाएं 23 ग्राम पंचायतों एवं 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हज़ार लोगों को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य और जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाएं उनके ही गाँव में सुलभ हों। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाएं न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देती हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी आधार बनती हैं।…
बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में आरवी रोड को बोम्मासंद्रा से जोड़ने वाली नम्मा मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का उद्घाटन किया और विस्तारित बेंगलुरु-बेलगावी सेवा सहित तीन वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा तैयार 2011 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के मुताबिक 19.15 किलोमीटर लंबे येलो लाइन कॉरिडोर का निर्माण 2017 में शुरू हुआ लेकिन इसे अनेक विलंबों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में इसे दिसंबर 2021 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन भूमि अधिग्रहण संबंधी दिक्कतों, कोविड-19 महामारी और चीनी रोलिंग स्टॉक निर्माता सीआरआरसी…
सुकमा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में व्यापारी संगठन, खदान एवं सड़क निर्माण से जुड़े संघटन, सर्व आदिवासी समाज जनजाति सुरक्षा मंच, अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मोबाइल संचालक, मेडिकल दुकान संचालक, वनवासी कल्याण समिति एवं विभिन्न बैंको के अधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने समाज के सभी वर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संकल्पना के अनुसार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया गया…
जीवन में सफल होने के लिए पढ़ाई बहुत महत्वपूर्ण है. यह केवल करियर बनाने में ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में बहुत काम आती है. अगर बच्चे पढ़ाई में अच्छे रहते हैं, तो उनमें आत्मविश्वास आता है और इससे उन्हें काफी मदद मिलती है. किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है और पढ़ाई में आगे रहने के लिए बहुत सी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसके लिए नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए, समय का सदुपयोग करना चाहिए, और स्वस्थ जीवन शैली जरूरी है. इसके अलावा भी कुछ चीजें आपकी मदद कर सकती हैं.…
डेटा साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए यह समय बिलकुल परफेक्ट है. इन दिनों डेटा साइंस में शुरुआती लेवल से लेकर एक्सपर्ट तक की डिमांड है. 12वीं के बाद डेटा साइंस में करियर बनाने के लिए सही कोर्स चुनना बहुत जरूरी है. डेटा साइंस में करियर बनाने के लिए 3 साल से लेकर 4 साल तक के कई कोर्सेस उपलब्ध हैं. 12 वीं के बाद डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए कर सकते हैं ये कोर्स – कहां मिलेगी नौकरी और कितनी होगी सैलरी – इनमें से कोई कोर्स करने के बाद फाइनेंस, यूटिलिटी और हॉस्पिटल, कंस्ट्रक्शन प्लान, ऑयल या गैस कंपनी, मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, बैंक, बीमा, टेलीकॉम, ट्रांसपोर्टेशन ई-कॉमर्स कंपनियों…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में हो रहा है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर “नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल” से स्वास्थ्य सुविधाएं हुईं और भी सुलभ, प्रभावी एवं पारदर्शी बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र के लिए एक बड़ा परिवर्तन साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त विस्तार की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम…
पेंड्रा। जिले के पेंड्रा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा पेंड्रा के गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर…
