उत्तरकाशी. जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को एक अत्यंत भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम कर दीं. नजारा कुछ ऐसा था कि एक महिला ने अपने साड़ी का टुकड़ा फाड़कर सीएम धामी के कलाई में राखी के रूप में बांध दिया. बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर निवासी धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं. 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के कारण वे धराली…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर । विकासखण्ड बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला सड़कपारा भरारी जहां पर कभी तीन शिक्षक हुआ करते थे लेकिन प्रधान पाठक पदोन्नति में दो शिक्षिकाएं प्रधान पाठक पदोन्नत होकर अन्य विद्यालय चली गई और एक शिक्षक वहीं पर प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हो गए। प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हुए शिक्षक अशोक साहू पदोन्नति से खुश तो थे लेकिन बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित भी रहते थे। अकेले प्रधान पाठक की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पांच कक्षाओं को कैसे पढ़ाए यह चिंता हमेशा लगी रहती थी। शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित…
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई…
जैन धर्म का सबसे प्रतिष्ठित आत्मिक पर्व पर्युषण इस साल सबको आध्यात्मिक जागरण की ओर ले जाएगा. श्वेतांबर जैन पंचांग के अनुसार यह पर्व 20 अगस्त 2025 (बुधवार) से 27 अगस्त 2025 (बुधवार) तक आठ दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा, जिसका समापन संवत्सरी (क्षमायाचना दिवस) पर होगा. पर्युषण क्यों महत्वपूर्ण है? यह समय आत्म-नियंत्रण, तप, उपवास, प्रवचन और क्षमायाचना का होता है. इन दिनों श्रद्धालु स्वयं की आत्मा की समीक्षा करते हैं. स्वाध्याय, प्रतिक्रमण और गहरी चिंतन-मनन प्रक्रिया के माध्यम से आंतरिक शुद्धि का प्रयास करते हैं. पर्युषण पर्व, बाह्य दिखावे से परे जाकर आत्मा की शुद्धि की…
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं, लेकिन हर चीज की तरह अलसी के बीज के भी कुछ नुकसान हैं. ज्यादा मात्रा में इनका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं किन लोगों में जरूरत से ज्यादा अलसी के बीज का सेवन पड़ सकता है महंगा. अलसी का साइड इफेक्ट क्या है? पेट: अलसी के बीज में फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट में गैस, सूजन, कब्ज या दस्त जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए जिन्हें पहले…
छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हस्ताक्षर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय फाउंडेशन द्वारा आईआईएम एवं एनआईटी को 172 करोड़ रुपये का योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस…
गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के लिए आज भूमि पूजन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे .अमित शाह आज इस मंदिर के भूमि पूजन के लिए खास तौर पर दिल्ली से सीतामढ़ी पहुंचे. सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता का मंदिर बनाया जा रहा है. इस स्थान को पौराणिक मान्यताओं में मां सीता का जन्मस्थान माना गया है. आज एक धार्मिक अनुष्ठान में गृह मंत्री अमित शाह ने इस मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. आज पुनौरा धाम की सुंदर सजावट की गई है.…
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में मजदूर की हत्या के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आज उरला थाने का घेराव कर दिया. सेना के कार्यकर्ता कंपनी प्रबंधन के साथ मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. जानकरी के मुताबिक, 5 अगस्त की शाम नव दुर्गा इस्पात के गेट के सामने कुछ बदमाश युवकों ने किरत साहू नाम के मजदूर की लाठी, डंडे और राड से बेदम पिटाई कर दी थी, जिसकी उपचार के दौरान आज मृत्यु हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के समर्थकों ने फैक्ट्री और…
कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्र हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर हत्या करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यवाहक डेट-सार्जेंट डेरिल रीड ने कहा कि हैमिल्टन पुलिस ने मंगलवार को ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स में 32 वर्षीय जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया और उस पर हत्या के प्रयास के तीन आरोप भी लगाए. हरसिमरत रंधावा मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी कोर्स कर रही थी और सेकेंड ईयर की छात्रा थी. उसे 17…
झारखंड में कोबरा के जवानों और पुलिस के ऑपरेशन में एक आईईडी विस्फोट हुआ है, जिसमें 209 कोबरा के दो जवान छर्रे लगने से घायल हो गए हैं. घायलों को पैदल दीघा कैंप ले जाया गया, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया. दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. ऑपरेशन के दौरान हुआ ब्लास्ट घटना सुबह करीब 11 बजे की है. झारखंड के वन क्षेत्र सारंडा, जराईकेला में एक ऑपरेशन के दौरान एक जोर से आईईडी ब्लास्ट हुआ. गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में कोई भी जान का नुकसान नहीं हुआ. CRPF के 2 जवान घायल हुए. दोनों को तुरंत पहले…
