कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारी बारिश से कुआं धंसने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई. तीनों एक ही परिवार के हैं. इस हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. यह घटना जड़गा चौकी के ग्राम बनवार की है. बताया जा रहा कि कुएं में लगाए गए मोटर पंप को निकालने के दौरान अचानक पूरा कुआं धंस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की कुएं के मलबे में दबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आपदा बचाव दल को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू…
Author: chhattisgarhrajya.in
झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने परीक्षाओं की समाप्ति के एक माह के अंदर रिजल्ट अनिवार्य तौर पर जारी करने का निर्देश दिया है. सोमवार को राजभवन में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कुलपतियों को कहा कि विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध परीक्षा आयोजन, तय समय में परिणाम प्रकाशन और शैक्षणिक कैलेंडर के कठोर अनुपालन को सुनिश्चित करें. राज्यपाल ने राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि झारखंड की ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो राष्ट्रीय औसत से लगभग 10 प्रतिशत कम है. …
श्रावण मास के शुक्लपक्ष की पंचमी के दिन नागपंचमीका महापर्व मनाया जाता है। सर्प जाति से जुड़े तमाम नागों की पूजा के लिए यह दिन अत्यंत ही शुभ माना गया है। यही कारण है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के तमाम नाग मंदिरों में इस दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। यदि बात करें कुंभ नगरी प्रयागराज की तो यहां पर नाग देवतासे जुड़ो दो बड़े पावन तीर्थ — नाग वासुकि और तक्षक नाग का मंदिर है। गंगा और यमुना के तट पर स्थित इन दोनों नाग मंदिर धार्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व के बारे में आइए विस्तार…
हेल्दी, निखरी और ग्लोइंग त्वचा हर कोई चाहता है. इसके लिए लोग तमाम तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई बार इन प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल उल्टा स्किन को और खराब करने की वजह बन जाते हैं. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो बिना किसी साइड इफैक्ट के आपकी त्वचा का निखार बरकरार रख सकता है. दरअसल, अमेरिका के मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एरिक बर्ग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि रोज एक अनार खाने से शरीर,…
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिला में असर्वेक्षित ग्रामों का राजस्व सर्वेक्षण का कार्य प्रक्रियाधीन है। जिसके तहत राजस्व निरीक्षक मंडल कोरबा ग्रामीण व तहसील कोरबा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 11 ग्राम भूलाझेरिया एवं राजस्व निरीक्षक मंडल तिवरता , तहसील हरदी बाजार अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 09 ग्राम मसुरिया से प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत किसी प्रकार की दावा आपत्ति प्राप्त नहीं होने से अंतिम प्रकाशन की कार्यवाही हेतु उद्घोषणा किया जाना है। सर्वेक्षण कार्य एजेन्सी आईआईटी रुड़की द्वारा अंतिम प्रकाशन हेतु तहसील कोरबा अंतर्गत ग्राम भूलाझेरिया के 01 नक्शा शीट, तहसील हरदी बाजार के ग्राम मसुरिया के 01 नक्शा…
राजनांदगांव । जब हम चलते हैं तो उम्मीद और रोशनी के काफिले चलते है, दिल के किसी कोने में हिम्मत का जुगनू जलाए रहते हैं…। ऐसी ही एक बानगी दिखाई दी दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला राजनांदगांव में आयोजित दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगजन द्वारा मेला ”पर्पल फेयर” कार्यक्रम में। पर्पल फेयर में किसी ने खुबसूरत कलात्मक पेंटिंग उकेरी, तो किसी ने गुल्लक सजाए, मोमबत्ती सजाए और बनाए सुंदर सजीले दिये। दिव्यांग बच्चों ने अपने हुनर के उम्दा रंग बिखेरे। दिव्यांगजनों के साथ सभी नागरिकों को जोडऩे के लिए आयोजित इस मेले में विविध प्रकार की कलात्मक…
नई दिल्ली/ पटना/ भोपाल: देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में मंगलवार को भारी बारिश लोगों के लिए बेहिसाब परेशानी का सबब बन गई. एक ओर जहां दिल्ली में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और बिहार की राजधानी पटना में भी कमोबेश यही हाल है. सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं और लोगों को उसी होकर जैसे-तैसे गुजरना पड़ रहा है. एक वीडियो में तो लोग जलजमाव के बीच ही एक मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखे. बारिश और जलजमाव का असर ट्रैफिक पर भी…
एकता कपूर 25 साल पहले एक आइकॉनिक शो लेकर आईं थीं जिसने हर घर में अपनी जगह बना ली थी. ये शो 8 साल तक चला था और इसके एक-एक किरदार ने अपनी अलग पहचान बना ली थी. हम जिस शो की बात कर रहे हैं वो है क्योंकि सास भी कभी बहू थी. स्मृति ईरानी इस शो में तुलसी वीरानी के किरदार में नजर आईं थीं. एकता कपूर अब 25 साल बाद फिर इस शो को लेकर आ रही हैं. खास बात ये है कि इसके साथ ही लोगों की तुलसी यानी स्मृति ईरानी भी वापसी कर रही हैं.…
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में लगातार दूसरे दिन बहस चल रही है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया.
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हेपेटाइटिस बीमारी के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय संगोष्ठी महाराष्ट्र मंडल बल्देव बाग में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के 205 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने संगोष्ठी में सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं, अपने परिवार एवं समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहने की अपील की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हेपेटाइटिस बीमारी के प्रमुख लक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने…
