Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»रोज एक अनार खाने से क्या होता है? Doctor Berg ने बताया 1 महीने में ही चेहरे पर नजर आने लगेगा ये असर
    खानपान-सेहत

    रोज एक अनार खाने से क्या होता है? Doctor Berg ने बताया 1 महीने में ही चेहरे पर नजर आने लगेगा ये असर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हेल्दी, निखरी और ग्लोइंग त्वचा हर कोई चाहता है. इसके लिए लोग तमाम तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई बार इन प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल उल्टा स्किन को और खराब करने की वजह बन जाते हैं. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो बिना किसी साइड इफैक्ट के आपकी त्वचा का निखार बरकरार रख सकता है.

    दरअसल, अमेरिका के मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एरिक बर्ग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि रोज एक अनार खाने से शरीर, खासकर आपके चेहरे पर कमाल का असर दिखाई देता है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

    अनार से कैसा होता है स्किन पर असर? 

    डॉ. बर्ग के अनुसार, अनार में ‘Urolithin A’ नाम का एक खास मोलिक्यूल पाया जाता है. ये मोलिक्यूल शरीर की कोशिकाओं के माइटोकॉन्ड्रिया को रिपेयर और रिसाइकल करने में मदद करता है. माइटोकॉन्ड्रिया को हम शरीर का पावरहाउस भी कहते हैं, जो हमारी एनर्जी का स्रोत होता है. जब ये बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं, तो शरीर में उम्र बढ़ने के लक्षण धीमे हो जाते हैं.स्किन पर होता है सीधा असर

    डॉक्टर बताते हैं, अगर आप रोज एक अनार खाते हैं तो सिर्फ एक महीने में ही चेहरे पर निखार दिखने लगता है. स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइंग, साफ और यंग दिखने लगती है, साथ ही झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होने लगती हैं. यानी अनार स्किन पर नेचुरल एंटी-एजिंग की तरह असर दिखाता है.

    दिल के लिए भी फायदेमंद

    डॉ. बर्ग कहते हैं कि अनार आर्टरी ब्लॉकेज को कम करने में मदद करता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हार्ट के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है. इससे हार्ट अटैक का रिस्क भी घटता है.दिमाग को भी मिलता है फायदा

    इन सब से अलग अनार खाने से दिमाग भी तेज होता है. ये आपकी एकाग्रता यानी फोकस को बढ़ाता है और दिनभर आपको एनर्जेटिक महसूस कराता है.कैसे खाएं अनार?

    आप अनार को ऐसे ही खा सकते हैं या फिर इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि जूस एकदम फ्रैश हो और इसमें शुगर न मिली हो. रोजाना एक अनार या एक ग्लास अनार का जूस लेना काफी होता है.

    {अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. }

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.