Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर- राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है, महासमुंद जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी प्रयास के तहत जिले में लगभग 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली की खेती की जा रही है। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, जल संरक्षण तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। कृषि उपसंचालक श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि सरायपाली विकासखंड…

Read More

भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों और निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन की नीतियों के फलस्वरूप आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नई पहचान बना रहा है। विक्रम-1 का…

Read More

अहमदाबाद। अहमदाबाद के महमूदपुरा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। महापौर और मनपा आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज दोपहर शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड पर स्थित महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पटाखों का कारखाना होने के कारण आग ने तेजी से भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मी…

Read More

मुंबई: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मुंबई मेट्रो नेटवर्क से बड़े व्यावसायिक और आवासीय परिसरों को सीधे जोड़ने की पहल तेज कर दी है। इस दिशा में एमएमआरडीए ने मेट्रो लाइन-4 के गोदरेज मेट्रो स्टेशन से गोदरेज कंपनी के कैंपस तक 600 मीटर लंबा एफओबी बनाने को मंजूरी दी है। यह एफओबी एलबीएस रोड पर विक्रोली में बने एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन और कंपनी परिसर को सीधे जोड़ेगा। इससे कर्मचारी और कंपनी का विजिट करने वाले मेट्रो यात्री बिना एलबीएस रोड पर उतरे सीधे गोदरेज कैंपस तक पहुंच सकेंगे। इससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और सड़क पर भीड़ भी…

Read More

इसको लेकर प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि ऑडिट के दौरान अस्पतालों में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें फर्जी या डुप्लीकेट दस्तावेज के आधार पर क्लेम, जरूरत से ज्यादा जांचें कराना, एक ही पैकेज की सेवाओं को अलग-अलग दिखाकर अतिरिक्त भुगतान लेना, आवश्यक दस्तावेज के बिना क्लेम प्रस्तुत करना और ओपीडी मरीजों को अनुचित तरीके से आईपीडी में भर्ती दिखाकर भुगतान लेना जैसी गड़बड़ियां शामिल हैं। RGHS की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने सभी मामलों की विस्तृत सुनवाई कर उपलब्ध दस्तावेज और साक्ष्यों की जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं। राजस्थान स्टेट…

Read More

जयपुर। राजस्थान में सरकार की गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 अस्पतालों को इस योजना से निलंबित कर दिया है। वहीं 24 अस्पतालों पर करीब 3 करोड़ रुपए का भी जुर्माना लगाया है। इसमें जयपुर के मणिपाल, सोनी, नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल और इंडस हॉस्पिटल समेत 9 अस्पताल शामिल है। राजस्थान सरकार ने यह बड़ी कार्रवाई पिछले 3 महीने में की है जिसकी अब रिपोर्ट जारी की गई है। वहीं, उदयपुर के पारस जेके हॉस्पिटल, डूंगरपुर के जील हॉस्पिटल और अजमेर के मार्बल सिटी हॉस्पिटल सहित कुल…

Read More

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के घोरटोपी गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक के बीच की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी 19 वर्षीय सन्नी कुमार और 21 वर्षीय अनिकेत कुमार के नाम से हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों युवक अपने सात अन्य दोस्तों के साथ चार बाइक से बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने आए थे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी साथी अपने घर लौट रहे थे।…

Read More

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले पार्टी कार्यकर्ता अमर मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि देहरादून में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुई दुखद दुर्घटना में कांग्रेस के साथी अमर मेहता का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”आज उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। एक समर्पित साथी का अचानक चले जाना…

Read More

राजौरी –   राजौरी से थन्नामंडी और बफ्लियाज की ओर जाने वाली सड़क की हालत इस प्रकार है कि यहां से वाहनों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। जानकारी के अनुसार इस सड़क पर चूजों से भरा एक ट्रक शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब हालत एवं उचित सड़क सुविधा न होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और खेत में जा लुढ़का। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद…

Read More

कुरुक्षेत्र : देशभर में NEET परीक्षा को लेकर जारी विवाद और विपक्ष द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच शुक्रवार को उनका कुरुक्षेत्र दौरा कई मायनों में चर्चा का विषय रहा। पूरे दिन चले कार्यक्रमों में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लंबी बंद कमरे की बैठक की, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली और शाम को पत्नी मृदुला प्रधान के साथ शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर चांदी के घोड़े अर्पित किए। दौरे के दौरान पत्रकारों ने NEET विवाद और देशभर में चल रहे…

Read More