जयपुर। राजस्थान में सरकार की गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 अस्पतालों को इस योजना से निलंबित कर दिया है। वहीं 24 अस्पतालों पर करीब 3 करोड़ रुपए का भी जुर्माना लगाया है। इसमें जयपुर के मणिपाल, सोनी, नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल और इंडस हॉस्पिटल समेत 9 अस्पताल शामिल है। राजस्थान सरकार ने यह बड़ी कार्रवाई पिछले 3 महीने में की है जिसकी अब रिपोर्ट जारी की गई है। वहीं, उदयपुर के पारस जेके हॉस्पिटल, डूंगरपुर के जील हॉस्पिटल और अजमेर के मार्बल सिटी हॉस्पिटल सहित कुल…
Author: chhattisgarhrajya.in
दुमका: झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के घोरटोपी गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक के बीच की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी 19 वर्षीय सन्नी कुमार और 21 वर्षीय अनिकेत कुमार के नाम से हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों युवक अपने सात अन्य दोस्तों के साथ चार बाइक से बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने आए थे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी साथी अपने घर लौट रहे थे।…
देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले पार्टी कार्यकर्ता अमर मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि देहरादून में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुई दुखद दुर्घटना में कांग्रेस के साथी अमर मेहता का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”आज उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। एक समर्पित साथी का अचानक चले जाना…
राजौरी – राजौरी से थन्नामंडी और बफ्लियाज की ओर जाने वाली सड़क की हालत इस प्रकार है कि यहां से वाहनों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। जानकारी के अनुसार इस सड़क पर चूजों से भरा एक ट्रक शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब हालत एवं उचित सड़क सुविधा न होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और खेत में जा लुढ़का। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद…
कुरुक्षेत्र : देशभर में NEET परीक्षा को लेकर जारी विवाद और विपक्ष द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच शुक्रवार को उनका कुरुक्षेत्र दौरा कई मायनों में चर्चा का विषय रहा। पूरे दिन चले कार्यक्रमों में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लंबी बंद कमरे की बैठक की, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली और शाम को पत्नी मृदुला प्रधान के साथ शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर चांदी के घोड़े अर्पित किए। दौरे के दौरान पत्रकारों ने NEET विवाद और देशभर में चल रहे…
रामपुर बुशहर : किन्नौर स्थित रामपुर की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (विशेष पोक्सो कोर्ट) ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के एक 4 साल पुराने मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी संतोष कुमार पुत्र छेरिंग निवासी गांव व डाकघर पूह, जिला किन्नौर को पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास और 7,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए सरकार की तरफ से मुकद्दमे की पैरवी करने वाले उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि यह खौफनाक घटना 19 सितम्बर 2020 की है। उस…
फाजिल्का : बल्लुआना हलके से राजस्थान में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों का पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस से मुकाबला हो गया। जानकारी के मुताबिक बल्लुआना हलके के गांव कुलार से धिंगतानिया पुल से गुजरते हुए कुछ बदमाश राजस्थान में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस दौरान राजस्थान पुलिस ने पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर कड़ी नाकाबंदी की हुई थी। जैसे ही बदमाश नाकाबंदी वाली जगह पर पहुंचे तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस से बचने की कोशिश में पांचों बदमाश धिंगतानिया पुल से नीचे गिर गए और घायल हो…
राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित करगिल चौक के पास जंगल में मिले युवक के शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस हत्याकांड के पीछे जो वजह सामने आई है, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. पुलिस का दावा है कि मकान मालिक अपने किरायेदार के सात वर्षीय बेटे को भविष्य में अपना वारिस बनाना चाहता था. इसी मंशा के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर बच्चे के पिता की हत्या की साजिश रच डाली. वारदात का खुलासा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर हुआ. दिल्ली पुलिस ने…
आगरा। वर्ष 1999 में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सरकारी असलहा लूटने और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में 27 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित को थाना खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मध्य प्रदेश के भोपाल से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा पुत्र साबू, निवासी इस्लाम नगर, थाना जगनेर के रूप में हुई है।
Chhindwara: ये मामला ऐसे समय में सामने आया जब बीईओ कार्यालय ने संकुल लहगड़ुआ में आयोजित सिकल सेल प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों की सूची जारी की। इस सूची में चौथे क्रम पर उस शिक्षक का नाम शामिल है जो पिछले दो वर्षों से जेल में बंद है। छिंदवाड़ा के तामिया का संदीपनी विद्यालय और विकासखंड शिक्षा कार्यालय एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बीईओ कार्यालय द्वारा जारी सिकल सेल प्रशिक्षण आदेश में पिछले दो वर्षों से जेल में बंद एक शिक्षक की भी ड्यूटी लगा दी गई। आदेश सामने…
