Author: chhattisgarhrajya.in

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका एवं कार्यकर्ता पदों पर भरती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 59 शहीद मंगल पाण्डे नगर, वार्ड 44 शंकर नगर, वार्ड 22 डॉ. भीमराव अम्बेडकर नगर के आंगनबाड़ी केन्द्रों 83, 60, 10 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर, वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर, वार्ड क्रमाकं 21 गुरूघसीदास नगर, वार्ड क्रमांक 45 शहीद हेमू कालानी नगर, वार्ड क्रमाकं 46 गणेश नगर, वार्ड क्रमांक 60 कपिल नगर, वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई केंवट नगर एवं वार्ड क्रमांक 70 त्रिपुर सुंदरी नगर…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसम्बर 2024। बेमौसम बारिश से धान के बचाव के लिए सभी केन्द्रों में रखी ढेरियों को तारपोलीन से ढक सुरक्षित कर लिया गया है। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई है, केवल बादल छाये हुए हैं। इसलिए धान के भीगने एवं नुकसान की रिपोर्टिंग नहीं हुई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल की बैठक में धान को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों को तारपोलीन सहित धान को सुरक्षित रखने के लिए 3.53 करोड़ राशि का आवंटन पूर्व से जारी कर दिया गया हैं। इसके बावजूद…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को न केवल धान बेचना आसान हो गया है बल्कि किसानों के लिए धान बेचने के बाद पैसा निकालना भी आसान हो गया है। सरकार की किसान हितैषी निर्णयों के चलते किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम मिल पा रहा है। खरीदी केन्द्र में ही पैसा निकाल पाने से धान तिहार की खुशियां दोगुनी हो गयी है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई इंतजाम किए गए है। इन्हीं सुविधाओं में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी शामिल है। माइक्रो एटीएम के जरिए…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अपूर्ण कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा नवीन स्वीकृत आवासो का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित कर योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। और साथ ही प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । गौरतलब है कि जिले में वर्तमान में कुल 2016-23 तक पुराने वित्तीय वर्षों में 59,123…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। ‘‘आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों’’ पर संभागीय स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत आज बिलासपुर के एक निजी होटल में हुई। यह प्रशिक्षण 03 दिसंबर तक चलेगा।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए सक्षम बनाना है। यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में संभाग के सभी जिलों के खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, डीपीएचएन एवं सलाहकार समेत कुल 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक, डॉ. सुरेश कुमार तिवारी के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा…

Read More

बिलासपुर 03 दिसंबर 2024। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन कल 3 दिसम्बर मंगलवार को सशासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सब्जी मंडी रोड तिफरा, बिलासपुर में किया गया है। जिसमें प्रथम सत्र में अपरान्ह 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन दिव्यांगों द्वारा किया जावेगा। एवं दूसरे सत्र में अपरान्ह 03 बजे मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक, बिल्हा विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष विधानसभा छ.ग. तथा जिले के विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 133 दिव्यांग हितग्राहियों को मोट्राईज्ड ट्रायसायकल एवं अन्य सहायक उपकरण का वितरण जनरल इन्शुरेन्स कम्पनी के सीएसआर मद से किया जावेगा। इस अवसर पर दिव्यांगों की क्षमता…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। बिलासपुर जिले की पहली प्राथमिक सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बेलपान (तखतपुर ) में शुरू हो गया। स्थानीय तखतपुर के विधायक धरमजीत सिंह ने इसका शुभारंभ किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। प्रधानमंत्री जनौषधि केंद्र के माध्यम से आमजनों को सस्ते दर पर महंगे ब्रांडेड दवाइयों का विकल जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध होगा। विभिन्न बीमारियों की लगभग 2000 दवाइयां व 250 से ज्यादा सर्जिकल सामग्री केंद्र में सस्ते दर पर उपलब्ध होगी। सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारी समिति को बहुआयामी बनाते हुए अलग अलग तरह…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी जिला कार्यालय में हर सप्ताह जनदर्शन लगाई जायेगी। प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण सुनवाई करेंगे। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए व्यवस्थित रूप से उनकी समस्याओं के निदान के लिए जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उनकी विभागीय शासकीय समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई होगी। सेवारत अधिकारी कर्मचारी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका लाभ…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर, 2024। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 04 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलो के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन CEE का आयोजन किया गया था । ऑनलाइन CEE का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था और शोर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था । उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर/2024। श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग से 836 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 212 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर राममय हो गया।…

Read More