पॉवर कंपनी के गुढ़ियारी स्थित सिविल संभाग के कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इस स्थान पर 1951 में रायपुर पॉवर हॉउस संचालित था, जिसमें रिक्त भूमि में वृहद वृक्षारोपण किया गया। पॉवर कंपनीज़ वृक्षारोपण महोत्सव के तहत पूरे प्रदेश के बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके तहत रायपुर शहर क्षेत्रीय कार्यालय को दो हजार और रायपुर ग्रामीण क्षेत्रीय कार्यालय को 5500 पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसे प्रबंध निदेशक श्री कंवर ने बढ़ाकर रायपुर शहर में तीन हजार और रायपुर ग्रामीण में 7000 का लक्ष्य करने के…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। पूनम चंद्राकर की नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की सहमति से की गई है। पूनम चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि पूनम चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती (23 जुलाई) के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए इन दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अविस्मरणीय है, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” जैसे क्रांतिकारी उद्घोष के माध्यम से जनमानस में आज़ादी के लिए चेतना की ज्वाला प्रज्वलित की। उन्होंने सामाजिक समरसता के उद्देश्य से महाराष्ट्र…
समन्वित प्रयासों से निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी तालमेल के साथ…
राज्य में अब तक 36.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनीलक्ष्य का 75 प्रतिशत हुई बोनी इस खरीफ सीजन में 48.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का है लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का निर्देश: किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज किसानों को 10.20 लाख मीट्रिक टन खाद और 7.22 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित अब तक 446.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1238.7 मिमी प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 36.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर,…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ मंगलवार को राष्ट्रपति द्वारा उठाए गए 14 सवालों पर विचार करने के लिए तैयार हो गई है। दरअसल राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर ये सवाल उठाए थे, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति और राज्यपालों को किसी विधेयक को मंजूरी देने की समयसीमा तय करने को कहा था। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस ए एस चंदूरकर की सदस्यता वाली संविधान पीठ अगस्त के मध्य से इस पर सुनवाई शुरू करेगी। संविधान के अनुच्छेद 143(1) में प्रावधानराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…
राज्य सरकार प्रतिबद्ध है प्रदेश के हर खिलाड़ी को अवसर, संसाधन और मंच देने के लिए : मुख्यमंत्री महासमुंद की नवलीन कौर ने तीरंदाजी में नेशनल गेम्स में बनाया स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान…
सूरजपुर । वनमण्डल सूरजपुर अंतर्गत लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री के मुख्य आतिथ्य में वनपरिक्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत गायत्री रोपणी नमदगिरी के समीप जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं ’’एक पेंड़ माँ के नाम 2.0’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर पंकज कमल द्वारा स्वागत उद्बोधन में यह जानकारी दी गई कि सूरजपुर वनमण्डल अंतर्गत वर्षा ऋतु 2025 में सूरजपुर वनमण्डल अंतर्गत विभागीय, कैम्पा, ग्रीन इंडिया मिशन, ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत 7.00 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। ’’किसान वृक्ष मित्र योजना’’ के तहत् हितग्राहियों के नीजी भूमि पर 2.50 लाख क्लोनल नीलगिरी पौधों का रोपण किया…
प्यार एक एहसास है जिसमें कुछ कम या ज्यादा नहीं होता है, प्यार बस प्यार होता है. प्यार होता है तो सबकुछ अच्छा लगने लगता है, जिंदगी में मानो बाहर आ जाती है और हवाओं में जो खुशबू होती है उसे बयां करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन, तकलीफ तब होती है जब अपने ही पार्टनर से यह पूछना पड़ता है कि तुम अब मुझसे प्यार करते हो या नहीं. तकलीफ होती है जो मन को हर पल कचोटती रहती है. लेकिन, यह नौबत भला आती ही क्यों है? जिस रिश्ते में प्यार दिल में उफान भरता है उससे मन…
पवित्र श्रावण मास को शिव की साधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है. इस मास में तमाम पर्वों के साथ जो अमावस्या पड़ती है, उसे हरियाली अमावस के नाम से जाना जाता है. अमावस्या तिथि को मंत्र सिद्धि, पितृ कार्य और स्नान-दान आदि के लिए फलदायी माना गया है. पंचांग के अनुसार श्रावण मास की अमावस्या तिथि इस साल 24 जुलाई को प्रात:काल 02:28 बजे से प्रारंभ होकर 25 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 12:40 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार स्नान-दान और पितृपूजा आदि कार्य के लिए 24 जुलाई 2025 को ही अमावस्या मान्य होगी. आइए…
