मुजफ्फरपुर । बिहार में आयोजित राष्ट्रीय रंग लोक के प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह में ‘युवा रंगमंच रत्न श्री सम्मान 2025’ से जाने-माने अभिनेता एवं निर्देशक इब्रान मंसूरी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रंगमंच से लेकर फ़िल्म तक की उनकी रचनात्मक यात्रा, सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके सशक्त मंचन और निर्देशन में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। इब्रान मंसूरी ने एक साधारण रंगकर्मी के रूप में अपने सफर की शुरुआत की और आज वे रंगमंच के साथ-साथ फ़िल्म निर्देशन की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। उनकी प्रस्तुतियों में सामाजिक यथार्थ, मानवीय संवेदनाएं और बदलाव…
Author: chhattisgarhrajya.in
कोरिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान योजना में कोरिया जिले ने एक और उपलब्धि हासिल की है। सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) के शत-प्रतिशत वितरण के साथ कोरिया प्रदेश का पहला जिला बन गया है जिसने निर्धारित लक्ष्य को तय समय-सीमा से पूर्व ही पूर्ण किया। 2.55 करोड़ रुपये की सहायता मात्र दो माह में वितरित वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा कोरिया जिले को 425 स्व-सहायता समूहों को 60,000 प्रति समूह की दर से कुल 2.55 करोड़ सीआईएफ वितरण का लक्ष्य दिया गया था। इस राशि को जिला और ब्लॉक स्तर की टीमों ने केवल दो माह में ही…
मुजफ्फरपुर। बिहार की सांस्कृतिक राजधानी मुजफ्फरपुर एक बार फिर सिनेमा के नक्शे पर उभरती नजर आ रही है। यहां के निर्देशक इब्रान खान के निर्देशन में एक साथ तीन भोजपुरी फीचर फिल्मों का शुभ मुहूर्त हुआ, जिससे स्थानीय फिल्म उद्योग में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। “मोहब्बत के मुसाफिर”, “जख्मी जान” और “कलह” नामक तीनों फिल्मों की शूटिंग जल्द ही बिहार के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू होगी। ये फिल्में “रोयल कांसेप्ट” और “सूर्यांश फिल्म प्रोडक्शन” के बैनर तले बन रही हैं। तीनों फिल्मों की पटकथा अमीर हमजा ने लिखी है। शुभ मुहूर्त कालिका मूवीज स्टूडियो में बड़े ही भव्य अंदाज़…
तोक्यो । जापान ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। जापान ने अपने दक्षिण-पश्चिमी तटों से लेकर प्रशांत महासागर तक के विस्तृत क्षेत्रों में चीन की सैन्य गतिविधियों को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। जापान ने चीन के इस तरह के कदमों को सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती बताया है। इतना ही नहीं, इससे पहले जापान ने अपने क्षेत्र में पहली बार मिसाइल परीक्षण भी किया था। जापान ने मिसाइल परीक्षण इस वजह से किया है ताकि वह चीनी प्रतिरोध के खिलाफ जवाबी हमला करने की क्षमता हासिल कर सके। चीन से खतरे को देखते हुए हाल के वर्षों में जापान…
मुंबई। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। समय के साथ फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है कि फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। एक स्वतंत्र इंडस्ट्री सूत्र के मुताबिक, “लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के किरदारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी। इस सीन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सीक्वेंस में से एक बताया जा रहा है। इस सीन की तैयारी शुरू…
बीजापुर । कलेक्टर संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुऐ कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अनावश्यक रूप से आवेदन लंबित न हो। इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समीक्षा करते हुऐ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में नियद नेल्लानार क्षेत्रों में सर्वे, सैचुरेशन शिविर की प्रगति ग्रामीणों सहित आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रदाय की जाने वाली आवश्यक दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आधारकार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण…
बालोद । केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर जनजातीय समाज के लोगों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ। जिले के जनजातीय समाज के अनेक लोग जो किन्हीं कारणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयांे एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नही जा पाते थे। ऐसे अनेक लोगों के लिए धरती आबा जनभागीदारी…
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, क्योंकि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। वृषभ आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।…
मुख्यमंत्री श्री साय ने शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के बच्चों से की आत्मीय मुलाकात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले की सुदूरवर्ती पाँच ग्राम पंचायतों के बच्चों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ बस्तर के…
उत्तराखंड में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक मैक्सी टैक्सी गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि अन्य को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यह घटना सोनी पुल के पास हुई, जहां मैक्सी टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
