गरियाबंद 19 नवम्बर 2024। कलेक्टर दीपक अग्रवाल और एसपी निखिल कुमार राखेचा ने सोमवार को बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड में पार्किंग की जगह, दुकानों की स्थिति एवं लोगों की सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बस स्टैण्ड में लोगों की बेहतर सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा अनावश्यक अतिक्रमणों को हटाकर सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बस स्टैण्ड के दुकानों एवं हॉटलों आदि के संचालकों को सड़क में अव्यवस्थित पार्किंग नहीं करवाने तथा वाहनों को बेतरतीब कहीं भी खड़ी नहीं करने के निर्देश दिये। साथ ही बस स्टैंड के…
Author: chhattisgarhrajya.in
बलरामपुर 19 नवम्बर 2024। किसानों से धान की खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही कोचिये भी अपने अवैध धान को खपाने के लिए सक्रिय हो चुके हैं। जिला प्रशासन के द्वारा जिले में धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज श्री देवेन्द्र प्रधान के मार्गदर्शन में राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार रामानुजगंज के द्वारा 01 टेम्पो अवैध धान जब्त किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि टेम्पो चालक सुनील के द्वारा ग्राम भवरी (झारखण्ड) टेम्पो जेएच-03…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 नवम्बर 2024। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर वास्तविक किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। इस दौरान धान की अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री आदि पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने विशेष निगरानी दलों एवं उड़नदस्तों का गठन किया है। खाद्य एवं मण्डी विभाग के संयुक्त दल द्वारा स्टॉक से अधिक अवैध भंडारण होने पर 3 गोदामों से कुल 190 क्विंटल धान जप्त किया है, जिनके विरूद्ध मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया की…
कोरिया, 19 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में व्यापक जनसुरक्षा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायतों में बैंकों के सहयोग से आयोजित हो रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हर वर्ग तक इन योजनाओं के लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष के व्यक्तियों को मात्र 20 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। वहीं, प्रधानमंत्री जीवन…
दुर्ग, 19 नवम्बर 2024। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत अयोध्या के भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सोमवार को आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की पारम्परिक राऊत नाचा और स्थानीय वाद्यंत्र की धुन में स्टेशन में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे स्टेशन में राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया। दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर…
दुर्ग, 19 नवम्बर 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान के लिए दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी अनुक्रम में विगत 14 नवम्बर 2024 को जिला एवं परियोजना स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सभागार में किया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगिता चन्द्राकर, श्रीमती लक्ष्मी साहू, एवं मिनीमाता सम्मान पुरूस्कार प्राप्तकर्ता श्रीमती पार्वती ढीढी, बहादुर कलारिन सम्मान प्राप्तकर्ता चित्ररेखा सिन्हा, जिला कार्यक्रम…
बेमेतरा 19 नवम्बर 2024/- केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आज लोकसभा सांसद क्षेत्र दुर्ग विजय बघेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई। विजय बघेल ने जिले की जनता की भलाई और केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन और जिले के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने…
जगदलपुर 19 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में चित्रकोट में आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की पहली बैठक में बस्तर में पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म कॉरिडोर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही बस्तर अंचल के पर्यटन के लिए चिन्हित स्थानों को विकसित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में बस्तर में एनएमडीसी द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए भी चर्चा की गई। इस मौके पर श्री साय ने सौर समाधान और मनो बस्तर ऐप लॉन्च किया तथा सौर ऊर्जा चलित पॉवर बैंक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री…
नई दिल्ली 19 नवंबर 2024। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को देश के 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किए जाने की जानकारी राष्ट्र को दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा, “भारत बाघ संरक्षण में नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है, इसी क्रम में हमने छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2,829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।” छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण…
नई दिल्ली 19 नवंबर 2024। दूरसंचार विभाग के अंतर्गत संचार लेखा के प्रधान नियंत्रक कार्यालय ने दिल्ली ने 20 नवम्बर, 2024 से संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली में पेंशनर सम्मान महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दूरसंचार पेंशनभोगियों के कल्याण और खुशहाली को बढ़ाना है, जिसमें उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सूचनात्मक और आकर्षक गतिविधियों की एक श्रृंखला शामिल है। पेंशनभोगी सम्मान महोत्सव एक अनूठी पहल है जो दूरसंचार विभाग की अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपनी तरह की पहली पहल में, महोत्सव के दौरान आयोजित किए…
