मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिप्रा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए किए गए कार्यों के लिए व्यापक स्तर पर…
Author: chhattisgarhrajya.in
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा मार्गदर्शिका जारी रायपुर। वर्षा ऋतु में बिजली के खंभों, एचटी-एलटी लाइनों, तारों, घरों आदि स्थानों पर विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं में जानमाल का नुकसान होता है। इसके अनेक कारण होते हैं लेकिन यदि पर्याप्त सावधानी बरती जाए तो इन दुर्घटनाओं को तथा इससे होने वाली क्षति को रोका जा सकता है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस संबंध में आम जनता को जागरूक करते हुए एक मार्गदर्शिका जारी की है।छत्तीसगढ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक संचालन एवं संधारण श्री जेएस नेताम ने जनता को सचेत करते…
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए पतंजलि को डाबर च्यवनप्राश के खिलाफ भ्रामक या नकारात्मक विज्ञापन चलाने से रोक दिया है। डाबर इंडिया द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया। डाबर ने आरोप लगाया था कि पतंजलि अपने टीवी ऐड के जरिए डाबर च्यवनप्राश को बदनाम कर रही है और ग्राहकों को भ्रमित कर रही है। कोर्ट ने इस मामले को 14 जुलाई की आगे की सुनवाई के लिए लिस्ट कर लिया है। क्या है च्यवनप्राश कंट्रोवर्सी?…
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टार कास्ट जुट गई है. कुछ समय पहले ही ‘तन्वी द ग्रेट’ का इमोशनल ट्रेलर रिलीज हुआ था. वहीं, अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्टर को बधाई दी है. बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अनुपम खेर को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी है. एक्टर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘ऑल द बेस्ट अनुपम…मेरी दुआएं और शुभकामनाएं’…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 20 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से समाज के युवाओं के उत्थान एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा समाज के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। फिरोजपुर-जीरा रोड स्थित गांव डूमनी वाला के नजदीक अमृतसर से आ रही कार और एक निजी बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में मारी गई महिला की पहचान अमृतसर रेलवे गुड्स की सीनियर बुकिंग क्लर्क कमलाक्षी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कमलाक्षी अमृतसर से फिरोजपुर रेलवे विभाग में किसी कामकाज के लिए…
पाठ्यपुस्तक वितरण प्रक्रिया में आई तकनीकी समस्याओं पर लिया गया त्वरित निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें वितरित की जा रही हैं। यह जिम्मेदारी पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा पूरी गंभीरता से निभाई जा रही है। श्री पाण्डेय ने बताया कि पिछले शिक्षा सत्र में सामने आई कुछ अनियमितताओं को ध्यान में…
पोर्ट ऑफ स्पेन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्साद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, सरयू और प्रयागराज के महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत और कैरिबियाई राष्ट्र के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों को उजागर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री कमला पर्साद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मैंने राम मंदिर की प्रतिकृति, सरयू नदी का पवित्र जल और महाकुंभ का जल भेंट किया। ये भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घाना के सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जॉन महामा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। श्री मोदी ने बुधवार को इस सम्मान के लिए घाना के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और इसे ‘अत्यंत गर्व का विषय’ बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के राष्ट्रपति महामा से द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, कौशल विकास और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर…
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अभी महिला टीचर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था उससे पहले अब पुणे से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक डिलीवरी बॉय ने कुरिअर देने के बहाने 22 वर्षीय युवती के साथ उसके घर में घुसकर रेप किया गया। यह घटना बुधवार (2 जुलाई) शाम करीब 7:30 बजे कोंढवा इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में घटी। युवती उस वक्त घर में अकेली थी जब एक व्यक्ति डिलीवरी बॉय बनकर दरवाजे पर पहुंचा और खुद को कूरियर एजेंट बताया। उसने बैंक से लिफाफा देने की बात कही और जैसे ही युवती अंदर…
