Author: chhattisgarhrajya.in

रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल कर्मा प्रोजेक्ट में अवैध रूप से कोयला निकालने गए चार ग्रामीणों की मौत हो गई और छह ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए हैं. घटना जिले के कर्मा इलाके में तड़के हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस जांच के अनुसार कुछ ग्रामीण कोयले के अवैध खनन में शामिल थे. रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि हमें सुबह घटना की जानकारी मिली. मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम मौके पर भेजी गई है. मौके पर अभी…

Read More

कोरबा। जिले में अवैध मादक,नशीले पदार्थों की बिक्री और ड्रग तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की बैठक में कलेक्टर  अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग,और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मादक पदार्थों के उपयोग,बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभागों के द्वारा लगातार छापामार कार्यवाही की जाए, तथा संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों के आस पास तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू, सिगरेट सहित…

Read More

छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा में संसदीय पत्रकारों का योगदान अतुलनीय : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री श्री साय संसदीय पत्रकारिता विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर के प्रेक्षागृह में संसदीय रिपोर्टिंग विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा ने भी 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पूरी की है और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि हाल ही में विधायकों…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में यदि पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल करेंगे, तो वह आने वाले समय में आपको अवश्य समस्या देगी। आप किसी परिजन के घर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी और आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ने की सोच रहे थे, तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। वृषभ आज का दिन आपके लिए बढ़िया…

Read More

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 217.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 373.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 78.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 185.9 मि.मी., सूरजपुर में 281.5 मि.मी., जशपुर में 360.5 मि.मी., कोरिया में 257.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 181.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 11 वर्ष के शासन काल में दूसरी बार इतनी लंबी विदेश यात्रा पर कही गए है। इससे पहले 2015 में 6 जुलाई से 13 जुलाई के बीच प्रधानमंत्री रूस और मध्य एशिया के पांच देशों की यात्रा पर गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री की यह सबसे लंबी विदेश यात्रा है। इस यात्रा में प्रधानमंत्री ग्लोबल साउथ यानी कि अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों की यात्रा पर है। इसके तहत प्रधानमंत्री पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना, कैरिबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो, लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना और ब्राजील, साथ ही अफ्रीकी देश नामीबिया का दौरा करेंगे।…

Read More

बलौदाबाजार ।  जिले में सुहेला स्थित शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर दीपक सोनी के आदेश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई। स्कूल का संचालन स्व. डीआर वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान, झीपन द्वारा किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुहेला में 9 जून को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई थी। इसके बाद उक्त संस्थान के अंतर्गत संचालित पांच स्कूलों की जांच हेतु छह सदस्यीय समिति गठित की गई थी। जांच में…

Read More

नई दिल्ली ।  भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम टेस्ट में तीसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। दिन खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए थे और कुल बढ़त 244 रन तक पहुंचा दी। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रूक (158) की शानदार पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी में 407 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 303 रनों की बड़ी साझेदारी कर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन, नयी गेंद मिलने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल जशपुर की आदिवासी महिलाओं के समूह द्वारा प्राकृतिक वनोपज का प्रसंस्करण कर तैयार की गई विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों का ब्रांड जशप्योर अब जशपुर और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से बाहर निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कदमताल करने को तैयार है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को आत्मसात करते हुए एक अहम निर्णय लिया गया है जिसके तहत जशपुर जिले की महत्वाकांक्षी महिला केंद्रित ब्रांड जशप्योर का ट्रेडमार्क अब उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक निर्णय जशप्योर को व्यापक उत्पादन, संस्थागत ब्रांडिंग और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों…

Read More

आज की तेज़ भागती ज़िंदगी में लोग किसी न किसी वजह से मानसिक या शारीरिक थकान से जूझ रहे हैं. ऐसे में आयुर्वेद में बताई गई कुछ खास जड़ी-बूटियां बेहद मददगार साबित होती हैं. इन्हीं में से एक है अश्वगंधा, जो शरीर को फिर से ऊर्जावान और संतुलित बनाने के लिए जानी जाती है. लेकिन हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है, इसलिए इसका सेवन शुरू करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक से सलाह लेना समझदारी होगी. अश्वगंधा के फायदे और नुकसान औषधि है अश्वगंधा अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है जो मुख्य रूप से भारत, नेपाल और कुछ एशियाई देशों…

Read More