Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»OTP लेने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी बॉय, चेहरे पर स्प्रे कर युवती से किया रेप; फिर सेल्फी लेकर कर लिखा- ‘फिर आऊंगा…’
    क्राइम

    OTP लेने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी बॉय, चेहरे पर स्प्रे कर युवती से किया रेप; फिर सेल्फी लेकर कर लिखा- ‘फिर आऊंगा…’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अभी महिला टीचर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था उससे पहले अब पुणे से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक डिलीवरी बॉय ने कुरिअर देने के बहाने 22 वर्षीय युवती के साथ उसके घर में घुसकर रेप किया गया। यह घटना बुधवार (2 जुलाई) शाम करीब 7:30 बजे कोंढवा इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में घटी।

    युवती उस वक्त घर में अकेली थी जब एक व्यक्ति डिलीवरी बॉय बनकर दरवाजे पर पहुंचा और खुद को कूरियर एजेंट बताया। उसने बैंक से लिफाफा देने की बात कही और जैसे ही युवती अंदर जाकर ओटीपी या पिन लाने गई, तभी आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और युवती के चेहरे पर कुछ स्प्रे करने के बाद वारदात को अंजाम दे दिया। एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की घटना के समय घर में अकेली थी।

    रेप के बाद सेल्फी लेकर कर लिखा- फिर आऊंगा…

    घटना के बाद आरोपी ने युवती के फोन से एक सेल्फी ली और लिखा फिर आऊंगा। यह हरकत अपराध की गंभीरता को और बढ़ाती है, क्योंकि आरोपी ने घटना के सबूत को जानबूझकर पीड़िता के फोन में छोड़कर मानसिक दबाव भी बनाया। पुलिस ने युवती को बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाकर जांच शुरू कर दी।

    इस मामले पर डीसीपी ने दी जानकारी

    पुणे सिटी के डीसीपी (जोन-5) राजकुमार शिंदे ने इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, “पुणे सिटी के कोंढवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में BNS धारा 64, 77 और 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. 2 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे बैंक का लिफाफा लेकर एक डिलीवरी बॉय, एक 22 वर्षीय महिला के फ्लैट में गया. जब वह (महिला) कूरियर के लिए पिन लेने अपने घर के अंदर गई, तो उसने (डिलीवरी बॉय) दरवाजा बंद कर दिया (और उसके साथ दुष्कर्म किया).”

    उन्होंने बताया “कुल 10 टीमें, क्राइम ब्रांच की 5 और 5 जोनल टीमें, मामले पर काम कर रही हैं. महिला शाम 7:30 बजे से बेहोश थी. फॉरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया था। महिला के फोन में एक सेल्फी मिली थी. हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं

    लड़की के फोन पर सेल्फी लेकर फिर आने का मैसेज छोड़ा

    शिंदे ने कहा,”महिला को (इसके अलावा) कुछ भी याद नहीं है, क्योंकि उसे रात करीब साढ़े आठ बजे होश आया. इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया.”  अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने उसके फोन पर संदेश छोड़ा था कि उसने उसकी तस्वीरें ले ली हैं और यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पीड़िता को बेहोश करने के लिए किसी रासायनिक पदार्थ या स्प्रे का इस्तेमाल किया. इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है.

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी का चेहरा इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म के लिए सजा), 77 (दर्शनरति) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    पहले पत्नी और 2 मासूमों को गोलियों से भूना, फिर खुद को उड़ा लिया; एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.