हमारी सरकार का उद्देश्य केवल सेवाओं की पहुंच बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना है: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कोविड महामारी में दिवंगत 14 चिकित्सकों के परिजनों का किया सम्मान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 109 संविदा चिकित्सकों एवं 563 अनुबंधित चिकित्सकों को नियुक्ति व पदस्थापना आदेश जारी चाहे कोरोना महामारी का संकट रहा हो या दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की चुनौती, हमारे डॉक्टरों ने हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। उन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना, सेवा को धर्म मानकर कार्य…
Author: chhattisgarhrajya.in
विशेष-लेख हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़ आलेख: जी.एस. केशरवानी, उप संचालक छत्तीसगढ़, भारत में हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। मध्य भारत की सबसे बड़ी और सबसे आधुनिक केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई भी दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में स्थापना की गई है। यहां राज्य के वनों में उपलब्ध लघु वनोपजों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण किया जाएगा। इस इकाई में हर वर्ष लगभग 50 करोड़ रूपए के आयुर्वेदिक औषधीय उत्पादों का उत्पादन एवं प्रसंस्करण किया जाएगा। यह प्रसंस्करण केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा निर्मित किया…
छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त: 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों एवं राजस्व संग्रहण की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कर संग्रहण बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कर की राशि का उपयोग देश और प्रदेश के विकास कार्यों में होता है, इसलिए सभी को ईमानदारी पूर्वक कर अदा करना चाहिए। श्री साय ने कहा कि जो लोग कर (जीएसटी) की चोरी…
रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है. नई जिम्मेदारी मिलने के पश्चात सांसद अग्रवाल ने कहा कि, हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है. हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन और राजकीय कार्यों में अधिकाधिक उपयोग को लेकर मैं प्रतिबद्ध हूं. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में जुड़ना मेरे लिए गौरव का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू…
दुनिया में आजकल एक तरह के चाय ने धूम मचा रखा है. उसका नाम है माचा. इस ड्रिंक का क्रेज सोशल मीडिया ने ऐसा मचाया है कि जिस बड़े सेलिब्रिटी के फीड पर देखो यह नजर आ रहा है. जापान से आने वाली इस ग्रीन टी की खपत ऐसी बढ़ी है कि जापान में इसकी किल्लत होने लगी है. चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर लोगों में इसका क्रेज इतना अधिक क्यों है, इसे तैयार करने के लिए किस तरह का हुनर चाहिए होता है और इसकी पॉपुलैरिटी के बीच जापान सप्लाई बनाए रखने में संघर्ष क्यों कर…
नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे युवक को पकड़ा है, जो एक कॉलेज छात्रा को सोशल मीडिया पर लगातार परेशान कर रहा था. आरोपी इंस्टाग्राम पर रोज़-रोज़ नए फर्जी अकाउंट बनाता था और लड़की की फोटो लेकर उन्हें अश्लील तरीके से एडिट करके पोस्ट करता था. पुलिस के मुताबिक एक छात्रा ने 16 जून को शिकायत दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा है. आरोपी न सिर्फ उसकी एडिट की गई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल रहा था, बल्कि उसके फॉलोअर्स को भी फॉलो कर उन्हें शर्मिंदा…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर छापी है कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधान मंत्री को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण यानी इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने अवमानना के मामले में बुधवार को यह सजा सुनाई है. ढाका ट्रिब्यून अखबार ने कहा कि शेख हसीना के खिलाफ यह फैसला इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-1 की तीन सदस्यों वाली बेंच द्वारा जारी किया गया, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन जस्टिस एमडी गोलम मुर्तुजा मोजुमदार ने की है. इसी फैसले में ट्रिब्यूनल ने गैबांधा के गोबिंदगंज के शकील अकंद…
उत्तरकाशी. जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने यमुना नदी में छलांग लगाकर जान दे दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. बता दें कि घटना बड़कोट यमुनोत्री धाम स्थित फूलचट्टी के पास मोटर पुल की है. जहां से एक महिला नदी में छलांग लगा दी. घटना में महिला की मौत हो गई. एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया. महिला की लाश को बरामद कर लिया गया है. लाश को पीएम के लिए नौगांव भेज…
फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 फेम और यूट्यूबर अदनान शेख शादी के 9 महिने बाद ही पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी आयशा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है. इसकी जानकारी खुद यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर कर दिया है. पापा बने अदनान शेख बता दें कि अदनान शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में एक शख्स गोदी में बच्चा पकड़े खड़ा दिख रहा है. वीडियो में एक पालना दिखा रहा है और उसमें लिखा है ‘वेलकम टू द वर्ल्ड… इट्स बेबी बॉय.’ उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. वीडियो को…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. मानसून का असर अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में दिखेगा. सुबह से बादल छाए रहने के बाद अब राजधानी में मौसम ने करवट ली है. राजधानी रायपुर के आसपास के क्षेत्र में पिछले 2 घंटे से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज अगले 24 और 48 घंटों के लिए कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोरिया, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सक्ती, सारनगढ़-भिलाईगढ़, कोरबा व जंजगीर-चांपा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत…
