Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ये माचा-माचा क्या है! दिल्ली से लंदन तक ड्रिंक ने क्यों मचाया क्रेज? सूखने लगे जापान में चाय बागान 
    BREKING NEWS

    ये माचा-माचा क्या है! दिल्ली से लंदन तक ड्रिंक ने क्यों मचाया क्रेज? सूखने लगे जापान में चाय बागान 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया में आजकल एक तरह के चाय ने धूम मचा रखा है. उसका नाम है माचा. इस ड्रिंक का क्रेज सोशल मीडिया ने ऐसा मचाया है कि जिस बड़े सेलिब्रिटी के फीड पर देखो यह नजर आ रहा है. जापान से आने वाली इस ग्रीन टी की खपत ऐसी बढ़ी है कि जापान में इसकी किल्लत होने लगी है. चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर लोगों में इसका क्रेज इतना अधिक क्यों है, इसे तैयार करने के लिए किस तरह का हुनर चाहिए होता है और इसकी पॉपुलैरिटी के बीच जापान सप्लाई बनाए रखने में संघर्ष क्यों कर रहा है. हम आपको माचा भले यहां न पिला रहे हों, लेकिन उसकी कहानी, उसके फ्लेवर से आपको जरूर वाकिफ कराएंगे. तो शुरू करते हैं माचा के क्रेज से.

    “कैफे में माचा ही नहीं बचा”

    माचा को सोशल मीडिया पर स्टारडम मिल गया है और ग्लोबल लेबल पर उसकी कमी हो गई है. लॉस एंजिल्स के एक माचा कैफे में, पाउडर वाली यह जापानी चाय सटीकता (एक्यूरेसी) के साथ तैयार की जाती है. इस बार के फाउंडर जैच मैंगन ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि इस साल हॉलीवुड बुलेवार्ड पर खुलने वाले इस कैफे के मेन्यू में 25 प्रकार के माचा हैं. लेकिन इनमें से चार को छोड़कर सभी स्टॉक से बाहर थे.

    उन्होंने कहा, “हमें कस्टमर्स को यह बताते हुए बुरा लगता है कि दुर्भाग्य से, हमारे पास वह नहीं है जो वे चाहते हैं.”

    सवाल है कि यह इतना फेमस क्यों हो गया. जैच मैंगन का कहना है कि इसमें घास की सुगंध (ग्रासी अरोमा) तेज है, इसकी चटक रंग हैं और इसको पीकर तरोताजा महसूस होता है, मूड फ्रेश हो जाता है. माचा की लोकप्रियता “पिछले दशक में तेजी से बढ़ी है, लेकिन पिछले दो से तीन वर्षों में यह पहले से कहीं अधिक फेमस हो गया है.”

    हालांकि उन्होंने साथ में एक डिस्क्लेमर भी दिया. “यह जरूर कहूंगा की ये ड्रिंक सबके लिए नहीं है क्योंकि इसका स्वाद शुरू-शुरू में थोड़ा अजीब लग सकता है. लेकिन वक्त के साथ आप इसके टेस्ट को समझने लगेंगे और इसके अलावा कुछ और पसंद नहीं आएगा.”

    जैच मैंगन का कहना है कि यह ड्रिंक अब पश्चिमी देशों में एक सांस्कृतिक संपर्क बिंदु (कल्चरल टचप्वाइंट) बन गया है जो आइसक्रीम फ्लेवर बोर्ड से लेकर स्टारबक्स तक हर जगह मिल रहा है. इससे हुआ यह कि माचा का बाजार सिर्फ एक वर्ष में लगभग दोगुना हो गया है.

    अचानक इतने लोग माचा-माचा क्यों करने लगे?

    माचा के क्रेज को सोशल मीडिया से जोड़ा जा रहा है. एंडी एला जैसे ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर्स ने इसको बढ़ावा दिया है, जिनके यूट्यूब पर 600,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं. उन्होंने माचा प्रोडक्ट्स का अपना ब्रांड शुरू किया है. टोक्यो के मशहूर हाराजुकु में उन्होंने एक कैफे खोला है. वहां दर्जनों फैंस इस 23 वर्षीय फ्रांसीसी इन्फ्लुएंसर्स के साथ फोटो लेने या स्ट्रॉबेरी या सफेद चॉकलेट के स्वाद वाले माचा के डिब्बे खरीदने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे.

    जापान पर माचा की पत्तियों की सप्लाई का प्रेशर

    लॉस एंजिल्स से हजारों मील दूर, टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में एक शहर है सयामा. वहां रहते हैं मासाहिरो ओकुटोमी जो अपने परिवार का चाय व्यवसाय चलाने वाली 15वीं पीढ़ी है. माचा की मांग को देखते हुए वो जितने खुश हैं, वो उतने चिंतित भी. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी वेबसाइट पर यह लिखना पड़ा है कि हम अब और माचा ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहे हैं.”

    माचा के पाउडर को टेनचा कहते हैं और उसका उत्पादन एक गहन प्रक्रिया है. तोड़े जाने से पहले कई हफ्तों तक उन्हें छांव में रखा जाता है ताकि स्वाद और पोषक तत्वों को बढ़ाया जा सके. फिर उन्हें सावधानी से हाथ से तोड़ा जाता है, सुखाया जाता है और एक मशीन में बारीक पीस लिया जाता है.

    मासाहिरो ओकुटोमी ने कहा, “माचा को ठीक से बनाने में कई सालों की ट्रेनिंग लगती है. यह एक लंबा सफर है जिसके लिए उपकरण, श्रम और निवेश की आवश्यकता होती है.” उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि दुनिया हमारे माचा में दिलचस्पी ले रही है… लेकिन अभी के लिए यह एक खतरे जैसा है – हम इसकी सप्लाई को बरकरार नहीं रख सकते.”

    जापान की सरकार लागत कम करने के लिए चाय उत्पादकों को बड़े पैमाने पर माचा की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. लेकिन ओकुटोमी का कहना है कि इससे गुणवत्ता के नुकसान का जोखिम है, और “छोटे ग्रामीण क्षेत्रों में, यह लगभग असंभव है.” उन्होंने कहा कि जापान में चाय बागानों की संख्या 20 साल पहले की तुलना में घटकर एक चौथाई रह गई है, क्योंकि किसानों की उम्र बढ़ रही है और उनके लिए अगली पीढ़ी के हाथ में माचा की खेती सौंपना मुश्किल हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.