उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भीटी तहसील क्षेत्र का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बिना चादर ताने SBI के ATM में दो-दो AC की ठंडी हवा के नीचे मजे से सोता नजर आ रहा है. वो इतनी गहरी नींद में है कि ट्रांसपेरेंट शीशे का दरवाजा होने के बावजूद उसे सुबह होने का पता ही नहीं चला है. शुक्रवार सुबह जब कुछ लोगों को ATM से पैसे निकालने में दिक्कत हुई तो उन्होंने ये वीडियो बनाई और वायरल कर दी, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर- केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। जेल प्रशासन द्वारा संचालित निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जेल के भीतर ही उनके रोजगार की राह आसान हुई है। 60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण केन्द्रीय जेल रायपुर में विभिन्न अपराधों के तहत बंद 60 महिला बंदियों को बेसिक ऑफ पिकल (अचार) एवं मसाला निर्माण के व्यावसायिक उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया…
डॉ. स्वाति नायक जलवायु से जुड़ी चुनौतियों और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान अक्सर वैश्विक खाद्य अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं, जिससे ब्रिक्स समूह को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य भंडारों, जिन्हें अक्सर आपातकालीन स्टॉक के रूप में देखा जाता है, को अब पोषण सुदृढ़ता, स्थिरता और तेज़ी से बदलती बाजार और सामाजिक प्रणालियों के हिसाब से नए सिरे से व्यवस्थित करने की ज़रूरत है।हालांकि वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए रणनीतिक भंडार बनाए रखना महत्वपूर्ण है, लेकिन अभी सवाल यह है कि जलवायु और व्यापार की अनिश्चितताओं के साथ-साथ भूख और कुपोषण की लगातार मौजूद समस्याओं के…
वाशिंगटन। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अगले हफ्ते होने वाले अपने अमेरिकी दौरे को रद कर दिया है। एक्सियोस के अनुसार, व्हाइट हाउस द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात के अनुरोध को नजरअंदाज किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि नेतन्याहू को मुलाकात के लिए साफ तौर पर ना कहा गया है या नहीं, लेकिन उन्हें निश्चित रूप से ट्रंप की टीम से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बढ़ती दूरियों और हितों के टकराव की खबरें…
Sawan 2026 Calendar: हिंदू कैलेंडर का 5वां माह सावन भगवान शिव का प्रिय मास है. इसे श्रावण मास भी कहा जाता है. श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का शुभारंभ होता है. इस दिन से कई स्थानों पर श्रावणी मेले का आयोजन होता है, जो पूरे माह चलता है. इस माह में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना होती है. शिव भक्त कांवड़ यात्रा करते हैं और शिव जी का जलाभिषेक करके अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं. कुछ स्थानों पर कांवड़ यात्रा सावन शिवरात्रि तक चलती है, कहीं पर पूरे माह चलती है. सावन…
Eye Twitching Astrology: आंख फड़कना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया हो सकती है, ज्यादातर लोगों ने आंख फड़कने का अनुभव किया होगा. समुद्र शास्त्र में बायीं और दायीं आखं फड़कने को शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़कर देखा गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंख का फड़कना भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं का संकेत माना जाता है अर्थात ब्रह्मांड आपसे कुछ कहने की कोशिश कर रहा है. ज्योतिष शास्त्र में पुरुष और महिलाओं के लिए दाईं और बाईं आंख फड़कने के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं. आंख फड़कने से इंसान को जीवन में घटने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे…
भारत में क्रिस्टोफर नोलन फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. वहीं उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई, शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही इतना बज बन चुका था कि इसकी धुआंधार प्री टिकट सेल हुई है. यहां तक कि इसकी 31 सौ रुपये तक की IMAX टिकटें भी कुछ ही घंटों में बिक गईं. ऐसे में इसके रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने की उम्मीद की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘द ओडिसी’ भारत में पहले दिन कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.…
Reliance Jio Satellite LEO Network: सैटेलाइट इंटरनेट के लिए रिलायंस जियो को एक जरूरी मंजूरी मिल गई है. दरअसल, जियो लो-अर्थ ऑर्बिट में 1600 सैटेलाइट डिप्लॉय करना चाहती है. देश के स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने कंपनी के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ISRO और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) के साथ मिलकर किए टेक्नीकल रिव्यू में जियो के प्लान को तकनीकी रूप से सही माना गया है. यह मंजूरी मिलने के बाद अब जियो ऑर्बिटल स्लॉट के लिए इंटरनेशनल फाइलिंग कर सकेगी. इसके साथ ही जियो का भारत का पहला सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कॉस्टेलेशन बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा. यह है जियो की…
यदि गहराई से खोजबीन की जाए तो पता चल जाएगा कि इंग्लैंड के आज भी जो चार पांच सौ धनी घराने हैं, वे सभी एशिया और अफ्रीका की लूट से ही बने हैं। बहुत अरसा पहले जब बाबा साहिब अंबेडकर ने इंग्लैंड में ‘रुपए का मूल्य’ विषय पर अपना पीएचडी थीसिस लिखकर सिद्ध किया था कि किस प्रकार इंग्लैंड सरकार हिंदुस्तान को लूट रही है तो वहां के तथाकथित निष्पक्ष परीक्षकों ने लम्बे समय तक उनकी पीएचडी की डिग्री रोके रखी थी। इंग्लैंड के राजवंश में जो कोहिनूर हीरा है, उसके मुकुट में जड़ा हुआ है, जिसे देखे बिना राजवंश…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने-अपने स्तर पर ‘चाणक्य’ साबित कर दिया है। गृहमंत्री का ‘ऑपरेशन दो-तिहाई’ लगभग अंजाम तक पहुंच चुका है और पवार ने ‘परिसीमन संशोधन बिल’ को समर्थन का संकेत देकर अपने 8 सांसदों का दलबदल बचा लिया है। संभावनाएं बन रही हैं कि पवार एनडीए में भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार गृहमंत्री शाह का आग्रह है कि एनसीपी के दोनों गुट आपस में विलय कर एक संगठित पार्टी बनाएं और फिर एनडीए का हिस्सा बनें। एनसीपी का जो गुट दिवंगत अजित पवार के…
