दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया. पूरे देश ने उन्हें नाम आंखों से विदाई दी. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया. इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे.…
Author: chhattisgarhrajya.in
साल 2024 खत्म होने वाला है और तीन दिन बाद नए साल (New Year 2025) का आगाज होगा. ये तीन दिन बेहद खास हैं, क्योंकि तीन जरूरी कामों को निपटाने के लिए बस इतने ही दिनों का समय शेष बचा है. इन कामों की डेडलाइन 31 दिसंबर को खत्म होने जा रही है. इनमें टैक्स (Income Tax) से लेकर सेविंग स्कीम (Saving Schemes) तक से जुड़े काम शामिल हैं. साल 2025 की शुरुआत यानी पहली जनवरी के साथ ही देश में कई फाइनेंशियल नियम बदलने (Rule Change From 1st January) जा रहे हैं. इनमें विवादित टैक्स के निपटारे के लिए…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. इसके साथ पूर्व मंत्री के करीबी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील ओझा के घर पर ईडी ने दबिश दी है. ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी.
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान आरक्षण हेतु आम सूचना के माध्यम से समय सारणी जारी की गई थी। 27 दिसम्बर 2024 को पूर्व में जारी समय-सारणी को संशोधित कर नवीन समय सारणी जारी की गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के परिपालन में पूर्व में जारी समय सारणी अनुसार आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया है। आरक्षण कार्यवाही हेतु नवीन समय सारणी पृथक से आम सूचना के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
दुर्ग। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर वार्डों में लगातार नागरिकों एवं दुकानदारों को कचरा बाहर न फेकने हेतू समझाइश दी जा रही है। इस हेतू विभिन्न वार्डों में लगातार कचरा फैलाने वालों पर अर्थदंड की कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही साथ वार्ड के मुख्य चौक चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। जिससे खुले में कचरा फैलाने वालों पर सतत निगरानी रखी जा सके। डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान के बीच शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों को कचरे से पाटने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वालों पर अब तीसरी आंख…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया है। हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है तथा वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में है। मरीज का वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर ओपन हार्ट सर्जरी सुविधा की शुरुआत के लिए अस्पताल प्रबंधन को अपनी…
धमतरी, 28 दिसंबर 2024। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवरी में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य होने से योगेश चन्द्राकर की तकदीर बदल गई। एक ओर योगेश के जीवन में खुशहाली आयी दूसरी ओर आर्थिक रूप से समृद्ध हुए। किसानी करना और आजीविका संवर्धन के लिए नये नये कार्यों को मेहनत के बल से सिरजाना योगेश के फितरत में है। इनकी बेहतरी और खुशहाली से घर को सशक्त और स्वर्ग बनाया जा सकता है। इस मर्म को समझकर देवरी निवासी योगेश चन्द्राकर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के…
एमसीबी, 28 दिसंबर 2024। जिले में पहली बार जिला पंचायत के 10 सदस्यों का निर्वाचन प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 (2024) संशोधन नियम के अनुसार, नियम 04 के बिंदु क्र. 03 के तहत सबसे पहले अनुसूचित जनजाति का आरक्षण किया जाएगा, इसके बाद अनुसूचित जाति का आरक्षण किया जाएगा। आरक्षण प्रवर्गवार अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति का अवरोही क्रम के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुल 10 जिला पंचायत सदस्यों में से अनुसूचित जनजाति के 07, अनुसूचित जाति के 01 और अनारक्षित के 02 पद आरक्षित होंगे। अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के लिए आरक्षित क्षेत्र…
एमसीबी/28 दिसंबर 2024/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के कुशल मार्गदर्शन में तहसील केल्हारी क्षेत्रांतर्गत 27 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य में बिचौलियों के द्वारा अवैध धान परिवहन कर धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुये 02 पिकअप व उसमें लोड 93 बोरी धान जप्ती की कार्रवाई की गयी। इसके साथ ही कोचियों के द्वारा दूसरे किसानों के खातों के माध्यम से धान खपाने के लिए समिति में लाये गये 20 बोरी धान की भी जप्ती की गयी। इसी क्रम…
कोंडागांव, 28 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2024-25 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के लिए उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. के प्राचार्यों और छात्रवृत्ति प्रभारी द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण, स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया…
