रायपुर । कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में आज विभागाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे ने की। कुलपति श्री कावरे ने कहा कि मीडिया शिक्षा में व्यापक संभावनाएं हैं और विश्वविद्यालय न्यूनतम शुल्क में ग्रामीण एवं शहरी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना और मीडिया पाठ्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया। बैठक में प्रवेश समिति, शुल्क निर्धारण समिति एवं…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर । कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 16 जून को सवेरे 10 बजे से बैठक आहूत की गई है। बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाऊस में रखी गई है। कृषि मंत्री नेताम बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, सुशासन तिहार से प्राप्त आवेदनों का निराकरण एवं उद्यानिकी विभाग की प्रगति सहित केन्द्र और राज्य परिवर्तित योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में संचालक कृषि, संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक, राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड के प्रबंध…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खास वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऐसा घर दिखाया गया है, जो हूबहू ताजमहल जैसा दिखता है. यह कोई होटल या पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक कपल का निजी आशियाना है. यह शानदार 4BHK घर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित है और इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे प्यार की मिसाल के तौर पर बिज़नेसमैन आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी के लिए बनवाया है. MP में बिज़नेसमैन ने बनवाया मिनी ताजमहल वीडियो में नजर आ रहा यह मिनी ताजमहल मूल ताजमहल का एक-तिहाई स्केल मॉडल है, जिसे…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 19 जून तक कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री कनाडा में वे जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो भारत की वैश्विक कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर मोदी कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह उनकी छठी जी-7 भागीदारी होगी। वे जी-7 देशों, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)…
मुख्यमंत्री श्री साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल ‘राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2014 में भारत जहाँ आर्थिक दृष्टि से विश्व में 10वें स्थान पर था, वहीं आज चौथे स्थान पर पहुँच चुका है, और शीघ्र ही हम तीसरे…
एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका है, जिसका…
छत्तीसगढ़ राज्य अब केवल खनिज और कृषि प्रधान राज्य नहीं रह गया है, बल्कि तकनीकी नवाचार और रणनीतिक उद्योगों का नया गढ़ बनकर उभरने की दिशा में अग्रसर है। इस परिवर्तन की आधारशिला मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रखी गई है, जिन्होंने न केवल राज्य की औद्योगिक नीतियों को समकालीन और रोजगारोन्मुख बनाया, बल्कि रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में हाल ही में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इन उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए पृथक औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज…
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट A171 का क्रैश हुए दो दिन का समय बीत चुका है. यह वक्त घड़ी में शायद आम लगे लेकिन उनके लिए काफी मुश्किल है जिन्होंने इस दर्दनाक हादसे में अपना सबकुछ गंवा दिया. क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान, इस क्रैश में हर उम्र के लोगों की जान गई और कई परिवारों को जख्म मिले. हादसे में 241 ऐसे लोग थे जो प्लेन के अंदर मौजूद थे और जिनकी मौत हो हुई. वहीं 30 से ज्यादा ऐसे लोग थे जो अनजाने में इस क्रैश का शिकार हो गए. इनमें से ही एक थे…
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना सदागी रिलीज हो गया है, इसमें वह उत्कर्ष सिंह के साथ नजर आ रही हैं और बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. महाकुंभ 2025 मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की किस्मत रातों-रात चमक गई. अब उन्हें देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि ये वही मोनालिसा हैं, जो कभी महाकुंभ में माला बेचकर अपना पेट पालती थीं, अब लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं और बेहद खूबसूरत दिखने लगी हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिंगर उत्कर्ष के साथ नजर आ रही हैं. उनका…
