नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2035 तक वैश्विक तेल मांग में वृद्धि का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत इस अवधि के दौरान वैश्विक तेल मांग में लगभग 2 मिलियन बैरल प्रति दिन (एमबी/डी) जोड़ेगा, जिससे यह पूरे पेट्रोलियम उद्योग का प्राथमिक विकास चालक बन जाएगा। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब चीन, जो ऐतिहासिक रूप से तेल बाजार की वृद्धि का नेतृत्व कर रहा है, बिजली से चलने वाली ऊर्जा के उपयोग की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है…
Author: chhattisgarhrajya.in
तमिलनाडु। राजधानी चेन्नई में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान अन्ना यूनिवर्सिटी में एक 19 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कॉलेज के बाहर बिरयानी बेचने वाले शख्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर स्टूडेंट के साथ घिनौना काम किया। पीड़िता इंजीनियरिंग सेकेंड इयर की स्टूडेंट है। एक्टर से राजनेता बने विजय ने इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है। वारदात बुधवार अल सुबह अंजाम दिया गया। इंजीनियरिंग छात्रा अपने एक दोस्त के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में बैठी थी। इस दौरान…
औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ता आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आपको भी यही लगता है कि करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक रेगुलरली करी पत्ते का पानी पीकर आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है? आइए जानते हैं कि इस पत्ते का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ को कितना ज्यादा इम्प्रूव कर सकता है। कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी? करी पत्ते का पानी…
मेष आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपकी टेंशन को भी बढ़ाएंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। वृष आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, उसे पूरा करने में आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार में…
बिलासपुर, 25 दिसम्बर 2024/त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में आरक्षण प्रक्रिया की नई तिथि घोषित कर दी गई है। पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्यों के पदों का आरक्षण अब एक ही दिन 28 दिसंबर 2024 को संपन्न होगा। जिला पंचायत सदस्यों एवं जनपद पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे शुरू होगा। पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों के पदों का आरक्षण संबंधित जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में सवेरे 10.30 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए आम जनता के लिए इसकी…
बिलासपुर, 25 दिसंबर 2024/शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2025 से जून 2025 तक शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में आयोजित किया गया है। बिलासपुर संभाग की सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखो से तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के मार्च 2025 से जून 2025 तक लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग के तृतीय तल में जमा करना होगा। आवेदन 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में लेखा प्रशिक्षण शाला को भेजना सुनिश्चित करें। पूर्व में आवेदन कर…
बिलासपुर 25 दिसम्बर 2024/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त एक पद पर भर्ती की जा रही है। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के ग्राम मंझगांव में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन की तिथि 24 दिसम्बर से 08 जनवरी 2025 तक है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। सहायिका पद के लिए केवल महिलाओं को ही पात्रता होगी। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत समस्त अभिलेख एवं दस्तावेज स्व प्रमाणित होना चाहिए।
बिलासपुर, 25 दिसंबर/अवैध रूप से भंडारित धान के ठिकानों पर आज फिर दबिश दी गई। पांच दुकानों से 164 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अवैध रूप से भंडारित धान को समितियों में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके पहले वे धरा गए। खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलगहना के ग्राम लूफा में राजस्व एवं मण्डी विभाग द्वारा सत्यम गुप्ता के गोदाम में उपलब्ध 39 क्विंटल…
बिलासपुर, 25 दिसंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में अग्निशमन विभाग, जिला सहकारी बैंक, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित महिला कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से कलेक्टर को…
कोरबा 25 दिसम्बर 2024/ शहर से दूर जिले के पर्वतीय इलाके में रहने वाले सत्यपाल सिंह और उनकी पत्नी रत्नी बाई का सपना था कि काश उनका घर पक्का होता तो उन्हें तेज बारिश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ती। मिट्टी का घर होने की वजह से बारिश के दिनों में उन्हें अक्सर परेशानी झेलनी पड़ती थी। इलाका पर्वतीय होने की वजह से बारिश भी तेज होती थी और लाख जतन करने के बाद भी झोपड़ी के खपरैल से पानी नीचे गिरता ही था, जिससे घर में कपड़े और अन्य सामान भीगने के साथ ही उन्हें बारिश होने…
