Author: chhattisgarhrajya.in

कोरबा 25 दिसंबर 2024/तीन दिवसीय अड़सठवीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर में श्री लखन लाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जायेगा। प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित होगी।

Read More

कोरबा 25 दिसंबर 2024/पोंड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोरगा में 27 दिसंबर को निर्धारित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। आगामी जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर कोरबा ब्लाक के ग्राम चिर्रा में 03 जनवरी को तथा पोंड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोरगा में 15 जनवरी को आयोजित किया जायेगा।

Read More

कोरबा 25 दिसम्बर 2024/ उद्यान विभाग की सामुदायिक फेंसिंग योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो उन्हें अपनी कृषि पद्धतियों को सुधारने और बेहतर उत्पादन हासिल करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत किसानों को अपनी भूमि पर अच्छी गुणवत्ता वाली तार फैसिंग लगाकर उत्पादन बढ़ाने का अवसर मिलता है। जिससे उनके फसलों की मवेशियों से सुरक्षा बढ़ती है और उत्पादन में वृद्धि होती है। कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के गाँव बोईदा के किसान छबिलाल ने सामुदायिक फैसिंग योजना का लाभ लेकर अपने कृषि कार्य को एक नई दिशा दी…

Read More

कोरबा 25 दिसम्बर 2024/“जब मेहनत का सही मूल्य मिले, तो आत्मविश्वास भी बढ़ता है।“ यह कहना हैं छत्तीसगढ़ के पहंदा गांव के किसान प्यारे लाल कंवर के, जिन्होंने भैंसमा धान खरीदी केंद्र में 40 क्विंटल धान का आसानी से विक्रय कर न केवल अपनी मेहनत का सही मूल्य पाया, बल्कि इससे उनका मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि उनके लगभग 3 एकड़ जमीन में परिवार की सहायता से धान की फसल लगाई गई थी। जहां उनकी मेहनत और मौसम की मेहरबानी से फसल का उत्पादन अच्छा हुआ है। ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था होने से उन्होंने घर बैठे ही पहले…

Read More

कोरबा 25 दिसम्बर 2024/महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाया है और उनके जीवन को एक नई दिशा दी है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता मिलती है। यह योजना महिलाओं के जीवन को न केवल आरामदायक और स्वावलंबी बनाती है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास भी प्रदान करती है, जिससे वे अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़ी हो पाती हैं। कोरबा विकासखंड के भैंसमा पंचायत की रहने वाली ब्रज बाई योजना का लाभ लेकर एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी रही हैं। महतारी वंदन…

Read More

कोरबा 25 दिसंबर 2024/ कलेक्टर अजीत वंसत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी जनपद सीईओ के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनपद सीईओं को निर्देशित किया कि समय-सीमा वाले प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से हो इस दिशा में कार्य करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जनपद अतंर्गत मनरेगा, पीएम आवास, पीएम जनमन के कार्य, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्य के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यों को गुणवत्ता के साथ अप्रैल माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास में उपलब्धि के आधार पर…

Read More

कोरबा 25 दिसंबर 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कोरबा ब्लॉक के ग्राम अजगरबहार में 26 दिसम्बर को दिव्यांगजन आकलन शिविर लगाने के निर्देश देते हुए इसका प्रचार-प्रसार करने और पात्र दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उनका प्रमाण पत्र बनाकर ग्राम पंचायत के सचिवों के माध्यम से घर पर पहुंचाकर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में अभियान चलाकर 70 साल एवं इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का वयवंदन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने 26 एवं 27 दिसम्बर को…

Read More

बिलासपुर. 25 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 दिसम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 दिसम्बर को रायपुर से सवेरे साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में कुल-उत्सव समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से बिलासपुर के तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे तिलक नगर में सामुदायिक भवन के प्रथम तल के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव दोपहर पौने दो बजे तिलक नगर से…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण कुमार साव द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को उनके मूर्ति का लोकार्पण, अटल परिसर निर्माण का भूमिपूजन और जन्मोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ किया जाएगा।

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 दिसम्बर 2024/राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर 2024 को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत द्वारा सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना संचालक पंचायत द्वारा 23 दिसम्बर को जारी किया गया है।

Read More