कोरबा 27 दिसम्बर 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम अजगरबहार में आज दिव्यागता प्रमाण पत्र/ यूनिक आईडी कार्ड आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के आस पास के दिव्यांगजनों का जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही व्हील चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किये गए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author: chhattisgarhrajya.in
कोरबा 27 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अजीत वंसत ने जिले में 70 साल व इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान वयवंदन कार्ड हेतु नगरीय क्षेंत्र कोरबा में लगाए गए शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त आषुतोश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने शिविर स्थल के निकटतम क्षेत्रों में पात्र सभी हितग्राहियों को वयवंदन योजना से जोड़कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्दष दिए। उन्होंने नगर पालिक निगम अंतर्गत कोसाबाड़ी जोन और जमनीपाली क्षेत्र के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य में लगे…
कोरबा 27 दिसम्बर 2024/छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना ने अन्नपूर्णा वर्मा जैसी अनेक महिलाओं के जीवन में एक नया उजाला लाया है। इस योजना के माध्यम से अन्नपूर्णा ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ाते हुए अपने जीवन को एक नई दिशा दी है। कोरबा नगरीय क्षेत्र के बुधवारी की रहने वाली अन्नपूर्णा को अपने घरेलू जरूरतों और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिली आर्थिक सहायता के कारण वह आत्मनिर्भर बनकर अपनी आवश्यकताओं एवं दैनिक जरूरतों को पूरा करने…
कोरबा 27 दिसम्बर 2024। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं, जो उनकी जीवनशैली में एक स्थायित्व और सम्मान लेकर आते हैं। कोरबा नगरीय क्षेत्र के दादर ढेलवाडीह निवासी शोभाराम खड़िया, जो पहले अपने खपरैल एवं मिट्टी से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक पक्का और आरामदायक घर में चैन से अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। हितग्राही शोभाराम ने कभी सोचा…
क्या आप जानते हैं कि अगर आपने समय रहते विटामिन बी-12 की कमी को दूर नहीं किया, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? शरीर में पैदा हुई विटामिन बी-12 की कमी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में इस दाल के पानी को जरूर शामिल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूंग की दाल का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आपको बता दें कि मूंग की दाल के पानी में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। मूंग की दाल…
मेष- आज का दिन आपके लिए नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने कामों में अपनी चलायी, तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई काम बिगड़ने से थोड़ी समस्याएं आ सकती है। वृष- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ व्यवधान महसूस करेंगे,…
रायपुर, 26 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की हर घर जल की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत परकोम के आश्रित ग्राम बनियातोरा के हर घर में नल से जल पहुंचने लगा है। बीते दिनों इस गांव को हर घर जल ग्राम घोषित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस मिशन को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए ग्रामवासियों को जल संकट से राहत दिलाई है। बनियातोरा गांव में 49.99 लाख रुपये की लागत से 40 किलोलीटर उच्चस्तरीय जलागार और 115 नल कनेक्शनों के माध्यम से हर घर तक…
रायपुर, 26 दिसंबर 2024। पहाड़ी कोरवा जनजाति की गुरुवारी बाई की जिंदगी मिट्टी के उस कच्चे मकान जैसी थी, जो हर बारिश में ढहने की कगार पर आ जाता था। उम्र का भार, गरीबी की मार और जंगलों के बीच गुमनामी ने उनके सपनों को भी दबा दिया था। पति की मौत के बाद वह खुद को और बच्चों को संभालने में जुट गईं, लेकिन वक्त की मार ने उन्हें उम्मीदों के हर रास्ते से दूर कर दिया था। गुरुवारी बाई को यकीन नहीं था कि उनके सपनों का कोई भविष्य होगा। उनका मिट्टी का घर साल-दर-साल बारिश और प्राकृतिक…
रायपुर, 26 दिसम्बर 2024। 68वीं राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 का आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक मार्चपास्ट के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री द्वारा पाँच दिवसीय आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजातोलन पश्चात औपचारिक घोषणा कर किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह व्यक्ति के शारिरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। साथ ही सफलता की राह में आगे बढ़ते हुए एक मुकाम हासिल की जा सकती है।…
रायपुर, 26 दिसम्बर 2024। प्रदेश के वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज बुधवार को कोरबा रेलवे स्टेशन में प्रीपेड बूथ इजी ट्रिप का शुभारंभ किया। मंत्री श्री देवांगन में प्रीपेड बूथ का फीता काटकर शुभारंभ कर परिसर का बूथ का जायजा लिया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लंबे समय से कोरबा वासियों की मांग रही है कि स्टेशन परिसर में प्री पेड बूथ का संचालन हो। प्रीपेड बूथ से ऑटो लेना सुरक्षा की गारंटी के साथ निर्धारित किराया ही लोगों को देना होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ ऑटो चालक…
