कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ (गांजा) के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस के प्रकरणों में नष्टीकरण हेतु समस्त कार्यवाही पूर्ण कर थाना के द्वारा नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची तथा मूल प्रपत्र समिति को प्रस्तुत की गई है। समिति द्वारा नष्टीकरण योग्य मादक पदार्थों को 28 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे बाल्को पावर प्लांट के भट्ठी (Furnace) में विधिवत जलाकर नष्टीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त तिथि को चयनित स्थल में मादक पदार्थों (गांजा) के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति…
Author: chhattisgarhrajya.in
दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में आर्मेनिया गणराज्य की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एलन सिमोनियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश सहित आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए अर्मेनियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए श्री बिरला ने इस वर्ष की शुरुआत में जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की बैठक के दौरान महामहिम सिमोनियन के साथ अपनी पिछली मुलाकात को याद किया। श्री बिरला ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक और संसदीय संवाद और सहयोग बढ़ा है,…
दिल्ली। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव’ की शुरुआत के साथ फिट इंडिया अभियान ने स्वस्थ और हरित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस कार्यक्रम को केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, सांसद तेजस्वी सूर्या, साथ ही पेरिस पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता सिमरन शर्मा, राष्ट्रमंडल खेल 2022 स्वर्ण पदक विजेता नीतू घनघस और एशियाई खेल 2022 कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार सहित कई शीर्ष एथलीट मौजूद थे। करीब…
गरियाबंद। सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जयन्ती पर 18 दिसम्बर को वन विभाग के ऑक्सन हॉल में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर समाज एवं देश की प्रगति की कामना की। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत एवं नृत्य के माध्यम से सतनाम पन्थ की शिक्षा से सभी को अवगत कराया, इसके साथ ही बच्चों के द्वारा दी गई विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोहा। इस दौरान अस्पृश्यता…
माॅश्चर मशीन से धान की जांची नमी, किसानों से धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी रायपुर 18 दिसंबर 2024। राजधानी रायपुर के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह पहुंचे। कलेक्टर एवं एसपी ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं एसपी ने बरौदा, दौंदेकला एवं पचेड़ा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने धान खरीदी केंद्रों में धान के उठाव की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को जल्द से जल्द धान के…
बिलासपुर,18 दिसम्बर 2024/मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम सरगंवा निवासी रूपचंद मनहर ने एसबीआई मस्तुरी शाखा प्रबंधक पर मुर्गा खाकर भी लोन स्वीकृत नहीं करने का आरोप लगाया था। क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई। शिकायत कर्ता से बात की गई। उनके द्वारा अपनी शिकायत के संबंध में कोई प्रमाण अथवा विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। शाखा प्रबंधक ने भी आरोपों को निराधार बताया है। जांच रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि उनका ऋण आवेदन पूर्व में ही अस्वीकृत किया जा चुका है। इसके पहले मनहर के पुत्र एवं पत्नी…
बिलासपुर, 18 दिसंबर 2024/किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में सहकारी समिति घुरू से 20.00 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति टिकारी से 13.40 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति रानीगांव में 5.60 क्विंटल गेंहू बीज एवं सहकारी समिति कोटा में 73.20 क्विंटल चना अमानक पाए गए। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक पाए…
बिलासपुर, 18 दिसम्बर 2024/अंत्यावसायी विकास समिति के बकायेदार हितग्राही स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। उन्हें समिति से लिये गये ऋण को चुक्ता करना होगा। इसके बाद समिति से एनओसी लेकर नामांकन फार्म भरने के दौरान जमा कराना होगा। अन्यथा उनका नाम निर्देशन पत्र रद्द भी हो सकता है। कलेक्टर ने ऐसे बकायादारों की सूची निगम आयुक्त, नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद पंचायतों के सीईओ को भेज दी है। नामांकन के दौरान उनके फार्मों पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि अन्य योग्यताओं के साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के उपर…
बिलासपुर, 18 दिसंबर 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत नगर सेना कैंप बिलासपुर में प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर के चिकित्साधिकारी डॉ सी एस ओंटेन, डॉ प्रशांत निषाद, डॉ निधि मरकाम एवं उनकी 15 सदस्यीय टीम के द्वारा प्रकृति परीक्षण क्या है, क्यों आवश्यक है एवं आवश्यक उपाय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नगर सेना बिलासपुर के महिला और पुरुष जवान एवं संभागीय सेनानी बिलासपुर तथा परसदा बिलासपुर के एसडीआरएफ के 80 जवानों ने भाग लिया तथा प्रकृति परीक्षण ऐप में पंजीयन…
बिलासपुर, 18 दिसंबर 2024/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं सफलता की इबारत लिख रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़कर आज जिले की ग्रामीण महिलाओं ने स्वावलंबन की मिशाल पेश कर रही है। इसी के तहत मां सहोद्रा स्व सहायता समूह की उड़गन की रविकुमारी दीदी ने कुछ अलग करने की सोची एवं समूह के माध्यम से सिलाई, सब्जी बाड़ी, ई रिक्शा, सब्जी बिजनेस और थाल पोस बनाने का कार्य करना प्रारम्भ की। इन गतिविधियों से रविकुमारी आज लखपति दीदी बन गई है। वे आज आत्मनिर्भर है। स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।…
