बिलासपुर, 18 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां जिला कार्यालय परिसर में विकास आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। गत एक बरस में हुए विकास कार्यों को सुन्दर छायाचित्र के जरिए प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में राज्य के साथ साथ स्थानीय उपलब्धियों पर ज्यादा फोकस किया गया है। बड़ी संख्या में लोग इसका अवलोकन कर जानकारी ले रहे हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा उन्हें राज्य शासन की मासिक पत्रिका जनमन और…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 18 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र किसी भी हालत में बंद नहीं होने चाहिए। केन्द्र में धान के उठाव कार्य में तेजी लाया जाये। वर्तमान धीमी प्रगति पर उन्होंने जिला विपणन अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की। अभी की रिपोर्ट के अनुसार कुल खरीदी का लगभग 10 फीसदी ही उठाव हुआ है। बताया गया कि जिले में 2.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बारदाना की उपलब्धता, भुगतान, तौल आदि किसी भी कार्य में दिक्कत नहीं है। जिले…
रायपुर 18 दिसंबर 2024। जिला प्रशासन की टीम ने आज जिले के विभिन्न राइस मिलों की जांच की। समय पर धान उठाव समेत कई I बिंदुओं पर जांच की गई। जिला प्रशासन की टीम ने महामाया राइस मिल, लड्डू गोपाल राइस मिल, गोयल एनर्जी राइस मिल, मां संतोषी राइस मिल एवं रानू गांधी राइस मिल की जांच की। इस दौरान महामाया राइस मिल, मां संतोषी राइस मिल और रानू गांधी राइस मिल में अनियमित्ता पाए जाने पर सीलबंद की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रहीं। उल्लेखनीय…
रायपुर 18 दिसंबर 2024 । प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 5 बालक एवं बालिकाओं को 25 हजार रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। आवेदन 02 जनवरी 2025 तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जीई रोड में महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा की जा सकती है।
गरियाबंद। सरकार अनाथ या आर्थिक रूप से कमजोर एकल अभिभावक वाले बच्चे को भी अब सामान्य बच्चों जैसा भविष्य संवारने का उचित अवसर दे रही है। इसके लिए स्पांसरशिप योजना शुरू की गई। इसमें बच्चों के पालन – पोषण और उनके बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिमाह 4 हजार रूपये दिये जा रहे है। यह योजना जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में जीवनयापन करने वाले परिवारों के बच्चों की उचित देखभाल एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनूठी पहल है। इस योजना के तहत 03 से 18 वर्ष तक के बच्चों को चार हजार रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके तहत…
गरियाबंद। एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र के 01 रिक्त पद में भर्ती के लिए 06 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र कोसमबुड़ा 01 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद की पूर्ति किया जाना है। जिसके लिए पात्र आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के लिए नियम व शर्तें परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है तथा संबंधित स्थलों से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गरियाबंद स्वयं…
गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम बम्हनीझोला (कोयबा) में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। शिविर में ग्राम बम्हनीझोला सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय प्राथमिक शाला परिसर बम्हनीझोला (कोयबा) में आयोजित किया जायेगा।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय, रायपुर द्वारा जारी परिपालन में पंचायत निर्वाचन 2024-25 आरक्षण कार्यवाही संंबंधी आम सूचना जारी किया गया था। उक्त जारी समय-सारणी को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच ब्रिसब्रेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। जीत के लिए मिले 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में जब 8/0 का स्कोर बनाया, तब दोनों कप्तानों की सहमति के बाद मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया गया। 3 मैचों के बाद फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रेविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) के शतकों की बदौलत 445 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल (84) और रविंद्र जडेजा…
रायपुर 18 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं । सही जवाब देने…
