Author: chhattisgarhrajya.in

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन में राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 16 से 21 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन जिले के सभी विकासखण्डों में कार्यरत नेत्र सहायक अधिकारियों के द्वारा 16 से 21 दिसंबर 2024 तक शाला में पंजीकृत 06 से 18 वर्ष तक के छात्रों का नेत्र परीक्षण करेंगे तथा दृष्टिदोष पाए गए छात्रों को बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा। इसी तारतम्य में विगत दिवस बाल नेत्र सुरक्षा अभियान का शुभारंभ पूर्व…

Read More

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को रेशम पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है विगत दिवस विभाग जशपुर द्वारा सिल्क समग्र योजनान्तर्गत रेशम केंद्र महुआटोली में जिला स्तरीय कृषक विमर्श कार्यक्रम का आयोजन सहायक संचालक रेशम श्याम कुमार के मुख्य आतिथ्य में रखा गया। जिसके अंतर्गत फील्ड विजिट तकनीकी परामर्श, कृषक संवाद, योजना की बिन्दुवार प्रगति आगामी फसल तैयारियों की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम का संचालन करने हेतु फील्ड ऑफिसर रेशम ऋषि कुमार सिंह ने बताया की कृषकों को 1 कि.ग्रा. कोकून उत्पादन के लिए 15 से 20 कि०ग्रा० मलबरी पत्तियों की आवश्यकता…

Read More

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा निर्देश में विगत दिवस फरसाबहार एसडीएम आर एस लाल ने उड़ीसा बार्डर के सागजोर और झारखंड बार्डर के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया इसी प्रकार राहुल कौशिक तहसीलदार ने रात 1 बजे सपघरा बैरियर के पास झारखंड से अवैध धान परिवहन करते हुए ट्रैक्टर सोनालिका मैं रामेश्वर यादव से 50 क्विंटल लगभग 120 बोरी धान अवैध जप्त किया गया। तत्पश्चा करडेगा चौकी के सुपुर्द किया गया आगे की कार्यवाही हेतु मंडी निरीक्षक को सूचित किया गया निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राहुल कौशिक दुलदुला खाद्य निरीक्षक संदीप गुप्ता उपस्थित थे।

Read More

कोण्डागांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं केशकाल विकासखंड के बहीगांव की अनिता नायक। जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर स्थित बहिगांव की रहने वाली अनिता ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। पहले उनका परिवार मजदूरी और कृषि कार्य पर निर्भर था। आय का स्रोत सीमित होने के कारण बच्चों की शिक्षा, घर का खर्च और अन्य जरूरतों को पूरा करना कठिन था।…

Read More

रायपुर, 19 दिसंबर 2024। राज्य शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड कुसमी की सरहरी बैराज मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए तीन करोड़ 47 लाख 17 हजार रूपए स्वीकृत किए है। सर्वेक्षण कार्य कराने के लिए मंत्रालय महानदी भवन से परियोजना के सर्वेक्षण कार्य को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। ——–

Read More

रायपुर 19 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्म श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे।

Read More

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में हुई नाव दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल से एक्स पर पोस्ट किया गया: “मुंबई में नाव दुर्घटना दु:खद है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है: “प्रधानमंत्री ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी। नौसेना ने बताया कि नौसेना ने तटरक्षक बल…

Read More

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजन बाई को प्रदान किया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बीते दो दिनों में प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन…

Read More