Author: chhattisgarhrajya.in

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 6 दिसंबर 2024। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 65 प्राथमिक कृषि साख समितियों के 86 उपार्जन केंद्रों में 9852 किसानों से 43661.92 मैट्रिक टन धान खरीदी की गई है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 89616 पंजीकृत किसान हैं, जिसके 9852 धान विक्रय करने वाले किसानों ने रकबा 8414.09 हेक्टेयर में उपजे हुए धान का विक्रय किया है।

Read More

नई दिल्ली. राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने पर सदन में जबरदस्त हंगामा हो रहा है. सभापति ने खुद ये बात सदन में कही है. उन्होंने कहा है कि ये गंभीर मामला है और इसकी जांच हो रही है. दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी,’कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है. यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है. इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच होनी चाहिए और यह हो भी…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में स्थित दक्षिणी जोन प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के एक एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक छात्र विपुल थर्ड ईयर में पढ़ता था. जानकारी के अनुसार उसने गुरुवार रात में अपने साथियों के साथ शराब पार्टी भी की थी. इसके बाद देर रात अचानक विपुल की हालत बिगड़ गई और उन्हें कैंपस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान विपुल की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More

लखीमपुर. यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के किसान बंदरों के आतंक से परेशान हैं. बंदर उनकी फसल नष्ट कर दे रहे हैं. ऐसे में बचाव के लिए अब किसानों ने अनोखा तरीका अपनाया है. वे ‘भालू’ बनकर खेतों में घूम रहे हैं और अपनी गेंहू, मिर्ची, केले, सरसों आदि की फसल को बंदरों से बचा रहे हैं. पूरा मामला लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र के गांवों का है, जहां पिछले कुछ समय से बंदरों का आतंक इस कदर है कि किसानों को अपनी फसल को बचाने के लिए भालू की ड्रेस पहनकर खेतों में घूमना पड़ रहा है.

Read More

मध्य प्रदेश के बैतूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित फिल्म पुष्पा-2 की रिलीज के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. फिल्म देखने पहुंचे दो गुटों के बीच सिनेमा हॉल में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक जा पहुंची.बैतूल के गंज थाना इलाके के कांतिशिवा मल्टीप्लेक्स में गुरुवार रात पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान, सिनेमा हॉल में दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाने शुरू कर दिए. सिनेमा हॉल में मौजूद अन्य दर्शकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और विवाद शांत…

Read More

रायपुर 06 दिसंबर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर , सहायक रिटर्निंग ऑफिसर , नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बैठक में रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर , नगरीय निकाय के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने स्थानीय निर्वाचन की समीक्षा के दौरान कहा कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में सावधानियां बरतने के साथ गंभीरता…

Read More

रायपुर 06 दिसंबर 2024/ महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी – 02, जिला रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 01 रिक्त पद पर 05 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही आवेदन निर्धारित तिथि व कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी – 02, एच.आई.जी 82 सेक्टर – 01, डी.डी. नगर…

Read More

रायपुर 06 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा एक फोन काॅल पर समस्या का निराकरण हो रहा है। रिम्स हाॅस्पिटल में भर्ती मरीज त्रिलोकी वर्मा के भतीजे हेमराज वर्मा ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में किया। श्री वर्मा ने काॅल सेंटर में फोन कर जानकारी दी कि उनके चाचा रिम्स हाॅस्पिटल में एडमिट हैं, उन्हें ब्लड चढ़ाने के लिए देरी की जा रही थी और अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी रिस्पांस नहीं दिया जा रहा था। जिसके बाद श्री वर्मा ने काॅल सेंटर में काॅल कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद…

Read More

रायपुर 6 दिसंबर 2024। एक वक्त था जब घर पर बारिश का पानी टपकता था, आंधी-तूफान आने पर छप्पर वाले घर पर रहने से चिंता सताती थी। दामाद और नाती आते थे, तो पक्के मकान और ठहरने की जगह नहीं होने पर दूसरे जगह में ठहराना पड़ता था, लेकिन अब सारी चिंताएं एक पल में दूर हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के बाद राशि खाते में ट्रांसफर की तब। किश्त की राशि खाते में पहुंची और निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। यह कहना है आरंग ब्लाॅक के खमतराई गांव की निवासी राधा बाई साहू का।…

Read More

बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने मस्तूरी विकास खण्ड के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा और योजनाओं के संबंध में आम जनता से फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान वे वेद परसदा, भुरकुण्डा, विद्याडीह,टांगर, बोहारडीह इत्यादि ग्राम पचायतो में पहुंचे और कार्यों का निरीक्षण किया। वेदपरसदा में उन्होंने नवनिर्मित फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा और प्लांट के कियान्वयन के संबध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होने प्लांट के क्रियान्वयन के संबध में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण…

Read More