बलौदाबाजार,6 दिसंबर 2024/प्रदेश सहित जिला बलौदा बाज़ार-भाटापारा में भी सात दिसम्बर से 100 दिवसीय निक्ष्य निरामय पहचान और उपचार अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके माध्यम से मितानिन तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ तथा वयोवृद्ध कार्यक्रम अंतर्गत मरीज का चिन्ह्यांकन करेंगे तत्पश्चात इनकी जांच तथा उपचार की व्यवस्था की जाएगी। जिला कलेक्टर दीपक सोनी की निगरानी में इस पूरे अभियान का क्रियान्वयन होगा।अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि,उक्त अभियान अंतर्गत घरों में उच्च जोखिम समूहों जैसे शराब तथा तम्बाकू का सेवन करने वाले,शुगर या…
Author: chhattisgarhrajya.in
कोरिया 05 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने बताया कि जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) कोरिया एवं एमसीबी की संयुक्त बैठक अध्यक्ष एंव सांसद लोक सभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में 07 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 12ः00 बजे से कार्यालय जिला पंचायत कोरिया के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में 27 एजेण्डा पर चर्चा की जाएगी।
कोरिया 06 दिसंबर 2024/ जिले के ठाकुरपारा ग्राम सुरमी निवासी राजेश सिंह को लंबे समय से कूल्हे की बीमारी के कारण काफी तकलीफ हो रही थी। रायपुर के एम्स अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि वह बोनमैरो की गंभीर समस्या से ग्रस्त हैं। इलाज के दौरान आयुष्मान कार्ड से उन्हें आंशिक आर्थिक सहायता मिली, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इलाज का खर्च बहुत अधिक होगा। इस दौरान राजेश और उनके परिवार को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत मदद के लिए शीघ्र आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें समय…
रायगढ़, 6 दिसम्बर 2024/ स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रायगढ़ जिले में फार्मासिस्ट ग्रेड-2, डे्रसर ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, पुरूष, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, महिला एवं डार्करूम असिस्टेंट के पद पर भर्ती किए जाने हेतु अनंतिम मेरिट सूची के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु आवेदन मंगाए गए थे। दस्तावेज सत्यापन उपरांत केवल पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायगढ़ के सूचना पटल में चस्पा किया गया है एवं जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in एवं विभागीय वेबसाईट www.cghealth.nic.in में अपलोड किया गया है।
रायगढ़, 6 दिसम्बर 2024/ लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 39 के अधीन सपोर्ट पर्सन का इम्पैलमेन्ट हेतु रूचि की अभिरूचि का प्रस्ताव के लिए गत दिवस 25 नवम्बर तक आवेदन मंगाए गए थे। उक्त तिथि में वृद्धि करते हुए अब 15 दिसम्बर 2024 तक आवेदन मंगाए गए है।
राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। जिले में किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा स्वस्थ नोनी कार्यक्रम की पहल की गई है। विशेष तौर पर बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने एवं उनके हिमोग्लोबिन का परीक्षण करते हुए उनके स्वास्थ्य की दिशा में कारगर कदम बढ़ाए गए है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में किशोरी बालिकाओं के लिए स्वस्थ नोनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकासखंड स्तर व सेक्टर स्तर पर विकासखंडों में चिरायु टीम व गठित चिकित्सकीय दल द्वारा शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कुल 2937 किशोरी बालिकाओं की जांच की…
राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विगत दिवस साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को मिले इसके लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए चिन्हांकित स्थलों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम टप्पा में 6 दिसम्बर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित…
राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा व्यापक पैमाने पर किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। लोकहितैषी सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी है। जिले में टीओ के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों…
राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 9 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रानी सूर्यमुखी देवी स्मृति अखिल भारतीय फ्लड-लाईट क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025 के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।
राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 9 दिसम्बर 2024 को शाम 4 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
