कोण्डागांव, 04 दिसंबर 2024/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में 04 दिसंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेला के लिए तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने और विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 04 दिसंबर को सुरडोंगर केशकाल में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी नियोजकों द्वारा 4225 पदों पर भर्ती की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के क्रियान्वयन,…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 4 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन लगाकर उनकी समस्याएं सुनी। पहली जनदर्शन में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। कर्मचारियों ने व्यक्तिगत के अलावा सामूहिक समस्याएं भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने एक-एक कर सबकी समस्याएं इत्मीनान से सुनी और उनका समाधान किया। समस्याओं के निदान को लेकर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सीधे फोन पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए। कुछ गंभीर किस्म की समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर निदान करने के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। आदिवासी विभाग के…
बिलासपुर, 4 दिसंबर 2024/अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान मौजूद थे। यह आयोजन समग्र शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा एस मैथ्यू, एलिम्को जबलपुर के मैनेजर नितीन माहौर एवं प्रभारी प्रतीक खण्डेलवाल भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के आसंदी से जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगजन खेल, शिक्षा, अभिनय से लेकर हर क्षेत्र…
बिलासपुर, 4 दिसंबर 2024/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में 7 दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के बंगाली उच्चतर माध्यमिक शाला में भृत्य के पद पर कार्यरत् स्व. श्री शिव कुमार तिवारी के परिवार से उनके पुत्र श्री हेमंत कुमार तिवारी द्वारा भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया गया है। इस संबंध में दावा आपत्ति 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
बिलासपुर, 4 दिसंबर 2024/राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए एसएससी, बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेलवे भर्ती बोर्ड, छत्तीसगढ़ व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से दिया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों से 22 नवंबर तक आवेदन मंगाये गये थे। अभ्यर्थियों के चयन के लिए चयन परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 4 दिसंबर 2024 से कार्यालय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र सांइस कॉलेज के पास बिलासपुर से प्राप्त कर सकते हैं। डेल्टा…
बिलासपुर, 04 दिसंबर 2024/जिला स्तरीय ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) एवं डेªसर ग्रेड 01 के प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी जिले के वेबसाईट https://bilaspur.gov.in/ एवं www.cghealth.nic.in पर अपलोड एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
बिलासपुर, 4 दिसम्बर 2024/बिलासपुर जिले धनुर्धारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के मुखिया के आदेश पर एसईसीएल ने तीरंदाजों की प्रतिभा के समग्र विकास के लिए ढाई करोड़ का अनुदान दिया है। सीएसआर मद से उन्होंने यह राशि मंजूर की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के बिलासपुर जिला स्थित कोटा विकासखण्ड के ग्राम शिवतराई को को तीरंदाजों का केन्द्र कहा जाता है। शिवतराई से अब तक दर्जनों तीरंदाज देश और प्रदेश में बिलासपुर का नाम रौशन किया है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांव में और खासकर आदिवासी क्षेत्रों के विकास और…
बिलासपुर, 04 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विष्णु के सुशासन में राज्य सरकार जनहित में लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दिशा में प्रयास करते हुए अपने सुझाव सामने रखे थे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के स्वशासी सोसायटियों की बैठक में आज चिकित्सा महाविद्यालयों एवं संबद्ध चिकित्सालयों के वित्तीय विकेंद्रीकरण के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण एवं जनहित के निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों से महाविद्यालय स्तर…
बिलासपुर, 04 दिसंबर 2024/शासन की कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित कोनी मुख्यमार्ग में रहने वाले धीवर परिवार को पक्का घर मिलने से अब दुर्घटना की आशंका नहीं रही। परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। रतनपुर बिलासपुर मुख्यमार्ग कोनी में रहने वाले विनोद धीवर ने बताया कि उनके परिवार बरसों से सड़क किनारे झोपड़ी बना कर रहता था। परिवार की गरीबी ऐसी कि पक्के घर के बारे में सोचना भी उनके लिए संभव नहीं था। लेकिन सरकार से मिली मदद…
बिलासपुर, 4 दिसंबर 2024/ बिलासपुर वन मंडल ने जंगल के अंदर अवैध उत्खनन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगी 10 बड़ी गाड़ियों को राजसात कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन कायम करने के और माफियाओं के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई के निर्देश के तहत यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है,जिसमें किसी भी राजनीतिक दबाव में आए बगैर समस्त कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जब्ती और राजसात करने की कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षु आईएफएस और प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार ने यह कार्रवाई की है।…
