राजनांदगांव 02 दिसम्बर 2024। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 4 दिसम्बर 2024 को सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। उप संचालक रोजगार एसव्ही राजौरिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में उत्कर्ष लाइट्स केदारबाड़ी सतनाम भवन डोंगरगढ़ राजनांदगांव द्वारा इलेक्ट्रीशियन के 50 पद (केवल पुरूष) एवं मोबाईल डाटा ऑपरेटर के 50 पद, सनसूर श्रुष्टि इंटरप्राजेस बजरंग चौक तुलसीपुर राजनांदगांव द्वारा ऑफिस असिस्टेन्ट के 1 पद (केवल महिला) एवं खादी प्रोडक्ट मार्केटिंग 35 पद, श्री पुनाराम सिन्हा सीएलआईए भारतीय जीवन बीमा निगम चिचोला राजनांदगांव द्वारा एलआईसी बीमा सखी के 100…
Author: chhattisgarhrajya.in
कोरबा 03 दिसंबर 2024। ग्राम चुईयां के नाला के पास रेत से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चुईयां नाला से रेत भरकर जा रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और समीप ही खड़ा युवक उसके नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर को हटाया और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान चुईयां गांव निवासी युवक…
कवर्धा 03 दिसंबर 2024। जिले के सरोदा जलाशय में मछुआरों को सोमवार को मछली पकड़ने के दौरान 65 किलो की विशाल मछली मिली, जो लोगों के कौतूहल का विषय बन गई है। मछुआरों ने सुबह के समय सरोदा जलाशय में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। अचानक जाल भारी हो गया और मछुआरे को लगा कि कोई बड़ा पत्थर या भारी वस्तु जाल में फंस गई है। जब उन्होंने जाल खींचने की कोशिश की, तो वह असफल रहे। इसके बाद अन्य मछुआरों को बुलाया गया और तीन साथियों की मदद से जाल बाहर निकाला गया। बाहर निकालते ही मछुआरों…
रायगढ़ 03 दिसंबर 2024। रायगढ़ जिले में एक हाथी का शावक गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। जिसके बाद वन विभाग के टीम के साथ ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। मामला धरमजयगढ़ वनमंडल के लैलूंगा रेंज के चिल्ला गुड़ा क्षेत्र का है। छाल रेंज के हाटी बीट में विचरण कर रहे 50 हाथियों के दल में से ही एक हाथी का बच्चा कुछ दिन पहले वन विभाग के तालाब में नहाते समय पानी में डूबकर मर चुका था। इस घटना के…
यूपी के लखीमपुर खीरी में जिले में एक युवक को सड़क किनारे घायल सांप दिखाई पड़ा. उसे देखकर युवक का दिल पसीज गया. वह सांप को उठाकर सीधे जानवरों के अस्पताल पहुंच गया. जहां डॉक्टर ने सांप का इलाज किया और उसे टांके लगाए. पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का है जहां मुकुंदा गांव में रहने वाले कुंज बिहारी ने एक घायल सांप का रेस्क्यू कर मानवता की मिसाल पेश की है. कुंज बिहारी अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क किनारे घायल पड़े ‘घोड़ा पछाड़’ सांप को लेकर जिला पशु चिकित्सालय पहुंचे फिर डॉक्टर से…
बालोद, 02 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिले के सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। जिससे कि आम जनता को राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण हेतु किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में जिले के राजस्व अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं डीआर ठाकुर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने तहसील एवं…
बलौदाबाजार,2 दिसंबर 2024/जिले के प्रभारी सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर दीपक सोनी,पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,पुलिस नोडल अधिकारी एश्वर्य चंद्राकर सहित अन्य संबधित अधिकारी जुड़े रहे। इस दौरान प्रभारी सचिव ने जिले में नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर एसपी को दिए है। इसके साथ आम लोगो को नशा के खिलाफ जागरूक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। प्रभारी सचिव ने रेल्वे स्टेशन,नशा मुक्त पंचायत, नशा के खिलाफ गुप्त सूचनाओं को मजबूत करने,फैक्ट्री के प्रबंधकों को…
रायपुर 03 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर एवं नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बैठक में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (संशोधन) अध्यादेश, 2024 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश 2024 (प्रत्यक्ष निर्वाचन एवं आरक्षण संबंधित प्रावधान) की विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने के संबंध में अध्यादेश 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।…
रायपुर, 03 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की 03 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मेजर ध्यानचंद के खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद जी अपनी प्रतिभा और हॉकी के प्रति समर्पण, प्रेम और अनुशासन से भारत में हॉकी की पहचान बन गए हैं। उनके के जादुई खेल से भारत ने ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उनके जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
रायपुर, 03 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी दिव्यांगजनों को 03 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि निःशक्त व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा हैं। निःशक्तता सिर्फ एक शारीरिक कमी है, यह समझने के लिए समाज में जागरूकता की…
