अयोध्या.रामनगरी अयोध्या दिवाली से एक दिन पहले दीयों से जगमग हो गई। सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये जलाए गए। इसके साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया। पिछले साल 22 लाख दीये जलाए गए थे। सीएम योगी ने राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 1600 अर्चकों ने सरयू आरती की। इससे पहले, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। भगवान रथ पर सवार हुए। योगी ने राम रथ खींचा। प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और…
Author: chhattisgarhrajya.in
ICC Test Rankings: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जहां एक ओर गेंदबाजी में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह से नंबर वन का ताज छिन गया है, वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसका असर यह हुआ है कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टॉप 10 से बाहर हो गए…
नई दिल्ली। डिजिटल ठगी और धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त पहल पर गृह मंत्रालय ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। यह समिति डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच और निगरानी करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में डिजिटल अरेस्ट का जिक्र करते हुए लोगों को इससे बचने की सलाह दी थी। सूत्रों के अनुसार, इस नई समिति की मॉनिटरिंग गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा सचिव करेंगे। साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को इसके बारे में जानकारी दे दी है। डिजिटल ठगी पर…
अयोध्या.भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह झांकियां हैं। कलाकार नृत्य कर रहे हैं। मराठी आर्टिस्ट ने सड़क पर शिवाजी का झंडा लहराया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है। आयोजन को खास बनाने के लिए CM योगी अयोध्या पहुंच गए हैं। देशभर से भक्त अपने भगवान का स्वागत करने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। पूरा माहौल राम मय हो चुका है। राम मंदिर में खास रंगोली बनाई गई, जिसमें रंग नहीं, बल्कि फूलों का इस्तेमाल हुआ है। तोरण द्वार बने हैं। दूसरी तरफ 28 लाख दीयों को…
नई दिल्ली: जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ने मंगलवार को महत्वपूर्ण घोषणा की है कि अगले वर्ष की शुरुआत से जीएसटी करदाता मूल फाइलिंग की नियत तिथि के तीन साल बाद मासिक और वार्षिक जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे। जीएसटीएन के अनुसार, यह नियम जीएसटी आउटवर्ड सप्लाई रिटर्न, देयता के भुगतान से संबंधित रिटर्न, वार्षिक रिटर्न और स्रोत पर कर संग्रह के लिए लागू होगा। तीन साल की अवधि समाप्त होने के बाद इन रिटर्न को समय-बाधित माना जाएगा। जीएसटीएन ने करदाताओं को सलाह दी है कि वे अपने रिकॉर्ड को समेट लें और जल्द से जल्द अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल…
हैदाराबाद में स्ट्रीट वेंडर के यहां से मोमोस खाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बंजारा हिल्स इलाके में रहने वाली 33 साल की रेशमा बेगम और उनके 2 बच्चों ने खैरताबाद के मोमोस स्टॉल से 25 अक्टूबर को मोमोस खाए थे। कुछ देर बाद तीनों को डायरिया, पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। 27 अक्टूबर को इलाज के दौरान रेशमा की मौत हो गई। उनके बच्चों का अभी-भी इलाज चल रहा है। रेशमा सिंगल मदर थीं। उनके बच्चों की उम्र 12 साल और 14 साल है। 20 अन्य लोगों को भी…
नई दिल्ली: सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने सितंबर तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 98.6% की भारी गिरावट दर्ज की है। रिफाइनरी और मार्केटिंग मार्जिन में कमी के चलते कंपनी का लाभ एक साल पहले के 12,967.32 करोड़ रुपये के मुकाबले अब केवल 180.01 करोड़ रुपये रह गया है। अप्रैल-जून की अवधि में 2,643.18 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में यह लाभ क्रमिक रूप से भी घटा है। आईओसीएल ने बताया कि घरेलू रसोई गैस एलपीजी को सरकार द्वारा नियंत्रित कीमतों पर बेचने के कारण उसे 8,870.11 करोड़ रुपये की अंडर-रिकवरी झेलनी पड़ी। इसके साथ…
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार गुट की एनसीपी ने नवाब मलिक को मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट से टिकट दिया है, जिससे महायुति में विवाद गहरा गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध जताते हुए साफ कर दिया है कि वे मलिक का समर्थन नहीं करेंगे और उनके खिलाफ प्रचार करेंगे। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने यहां तक कहा कि पार्टी नवाब मलिक को हराने के लिए चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के दबाव के बावजूद अजित पवार ने अपने करीबी नेता नवाब मलिक को टिकट देने का निर्णय लिया। पवार पर पार्टी के नेताओं का भी…
मुंबई.बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार धमकी देने वाले ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली इस धमकी में कहा गया है कि पैसे न देने पर अभिनेता की जान ले ली जाएगी। मैसेज मिलने के बाद वर्ली में मौजूद अधिकारियों ने मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान को Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। बाबा सिद्दीकी के मर्डर…
अयोध्या। राम मंदिर परिसर को दीपोत्सव के लिए सात जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जाेन में सौ- सौ की कतार या विशेष आकृति का स्केच तैयार कर दीप सज्जित किए जाएंगे। यहां दीपोत्सव के अगले दिन दीपावली पर भी विशेष दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपोत्सव के दिन बुधवार को 51 हजार दीप बिछाये जाएंगे। सायं छह बजे से दीप जलना प्रारंभ हो जाएगा। ये दीप तीन घंटे तक अनवरत जलते रहेंगे। तीन सौ स्वयंसेवक बुधवार को ही रंगोली सजाएंगे। इसके लिए सभी स्वयंसेवक दोपहर एक बजे तक मंदिर में प्रवेश कर जाएंगे। यात्री सुविधा केंद्र, कीर्तन मंडप, यज्ञशाला, दान…
