Author: chhattisgarhrajya.in

इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहने भाईयों के लिए व्रत रखती हैं और विधि विधान के साथ पूजा करती हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। हिंदू धर्म में भाई दूज का पर्व बहुत महत्व है। इस पर्व के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का समापन भी होता है। भाई दूज का पर्व बहन और भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का होता है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के दूसरे दिन सोटा खाने की परंपरा को निभाने कुम्हारी के जंजगिरी गांव पहुंचे और खुशहाली की कामना के लिए अपने हाथ पर सोटा (चाबुक) भी खाया। जंजगिरी के आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के द्वारा यह परंपरा कई वर्षो से मनाई जाती आ रही है। दीपावली के दूसरे दिन समाज के लोगों के द्वारा गौरी गौरा पूजा की जाती है। जिसमें जंजगीरी गांव के मुखिया को सोटा खाने का निमंत्रण दिया जाता है। इसमें मान्यता यह है कि सोटा खाने वाला मुखिया या…

Read More

नई दिल्ली: दिवाली की रात यमुनापार के शाहदरा जिला स्थित फर्श बाजार में अनहोनी हो गई। दीपावली मना रहे चाचा-भतीजे पर दो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में चाचा और भतीजे की मौत हो गई तो वहीं बेटा घायल बताया जा रहा है। घटना की रात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ले रही है। कैसे हुई पूरी घटना, जानिए आंखों-देखा हाल दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार स्थित एक मकान के बाहर पिता-पुत्र दिवाली मना रहे थे। तभी स्कूटी से दो…

Read More

भारत और कनाडा के रिश्तों में आई खटास के कारण कई भारतीय इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि कूटनीतिक विवाद का इमिग्रेशन, वर्क और स्टूडेंट वीजा पर क्या असर होगा। क्या भविष्य में कनाडा के भारत से रिश्ते सुधरेंगे? क्या कनाडा फिर से उसी शिद्दत से वीजा देगा, जैसे पहले देता था या फिर कनाडा जाकर पढ़ाई करना भारतीय बच्चों के लिए सपना ही बना रहेगा? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए के कई प्रमुख वीजा विशेषज्ञों से बात की और सभी तथ्यों को समझा। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मौजूदा कूटनीतिक विवाद का सीधा असर…

Read More

नई दिल्ली.अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय का शुक्रवार काे निधन हो गया। वे 69 साल के थे। एम्स दिल्ली की ओर से जारी बयान में कहा गया उन्हें आंतों से जुड़ी बीमारी (इंटेस्टाइन इन्फेक्शन) था। सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित देबरॉय नीति आयोग के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने नई पीढ़ी के लिए सभी पुराणों का अंग्रेजी में आसान अनुवाद लिखा था। डॉ. देबरॉय की प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के नरेन्द्रपुर में रामकृष्ण मिशन स्कूल में हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी…

Read More

अमृतसर.जिस जहरीली हवा में हम सांस ले रहे हैं, वह सीमा पार भी लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। पिछले कुछ सालों से स्मॉग चिंता का विषय बना हुआ है। भारतीय और पाकिस्तानी दोनों ही इससे गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहरों में से दो दिल्ली और लाहौर हैं। दोनों देशों के नागरिकों की चीखें इस समय सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई हैं। दोनों ने प्रदूषण से निजात पाने के लिए कृत्रिम तरीके भी अपनाए, लेकिन वे सफल नहीं हुए। पंजाब में पराली…

Read More

1 November 2024​ Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। आज देर रात 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष…

Read More

दिल्ली.भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना से जुड़ी ऑनलाइन सामग्री की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो सोशल मीडिया पर अवैध सामग्री को लेकर कंपनियों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(बी) के तहत नोटिस भेज सकता है.सेना के मामले से परिचित एक व्यक्ति ने बताया कि इस सूचना से पहले, इंडियन आर्मी सेना गैरकानूनी सामग्री को जबरन हटाने या ब्लॉक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय पर निर्भर था. रिपोर्ट के अनुसार, “इस अधिसूचना के जरिए, ADG(रणनीतिक संचार) मामलों को उजागर करने और भारतीय सेना से संबंधित गैरकानूनी सामग्री…

Read More

तेजपुर .केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार शाम असम के तेजपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मेघना स्टेडिमय में आर्मी के जवानों के साथ दिवाली मनाई और डिनर किया। एलओसी और अटारी बॉर्डर पर महिला-पुरूष जवानों ने मिठाई बांटी, मोमबत्ती जलाई और आतिशबाजी की। एलओसी पर जवानों ने दिवाली की जमकर डांस भी किया। वहीं, इंडियन एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने कुछ फ्रंट पर जवानों से मुलाकात कर दिवाली की बधाई दी और उनके साथ नाश्ता किया। इसके अलावा सीडीएस जनरल अनिल चौहान पोर्ट ब्लेयर, अंडमान-निकोबार में तैनात सैनिकों के साथ…

Read More

केवड़िया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली और सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती के मौके पर गुजरात के केवड़िया में हैं। एकता दिवस के मौके पर उन्होंने कहा- कभी हम स्कूल-कॉलेज में एकता के गीत गाते थे कि हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप, भेष-भाषा चाहे अनेक हैं। आज कोई अगर कह दें कि एक हैं तो उसे फेक कहते हैं। अगर कोई कहता है कि एक हैं तो सेफ हैं तो इसे गलत बताते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।…

Read More