रायपुर गैंगस्टर अमन साव को रायपुर पुलिस फिर से रिमांड पर लेगी। अमन साव से पूछताछ की जा सके, इसके लिए कागजी कार्रवाई पुलिस कर रही है। तेलीबांधा पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में आवेदन लगाया है। जेल से ही गैंग ऑपरेट करने के कुछ इनपुट भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनपुट के मुताबिक, जेल से ही गैंगस्टर अमन सोशल मीडिया ऐप के जरिए अपने गुर्गों को डायरेक्शन देता है। अमन पर झारखंड की जेल में बैठकर रायपुर के कारोबारियों पर भी गोली चलवाने का आरोप है। फिलहाल वह रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में 28 अक्टूबर तक बंद…
Author: chhattisgarhrajya.in
दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS समिट में शामिल होने के लिए रूस के कजान शहर पहुंच गए हैं। उनका यह दौरा 2 दिन का है। PM मोदी पिछले 4 महीनों में दूसरी बार रूस दौरे पर जा रहे हैं। मोदी इससे पहले जुलाई में भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। PM आज शाम को BRICS लीडर्स के साथ डिनर में शामिल होंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे। उनकी कई लीडर्स के साथ अनौपचारिक बातचीत भी हो सकती है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक PM मोदी बुधवार को BRICS की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। यह दो सेशन में होगी। सबसे…
दिल्ली. करणी सेना ने लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी है।करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने घोषणा की है कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई की मार गिराएगा उसे 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम करणी सेना की तरफ से दिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुई थी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने कराई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी गई है। क्षत्रिय करणी सेना के…
गांधीनगर गुजरात में एक शख्स ने फर्जी ट्रिब्यूनल बनाया। खुद को उसका जज बताया और गांधीनगर में बने अपने ऑफिस में असली अदालत जैसा माहौल बनाते हुए फैसले भी सुनाए। आरोपी का नाम मॉरिस सैमुअल है। बतौर ऑर्बिट्रेटर (मध्यस्थ) नकली जज मॉरिस ने अरबों रुपए की करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन अपने नाम कर ऑर्डर पारित किए। हैरानी की बात यह है कि यह फर्जी कोर्ट पिछले पांच साल से चल रहा था। अहमदाबाद पुलिस ने मॉरिस को नकली जज बनकर लोगों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मॉरिस शहर के इंदिरा नगर आवासीय योजना के मकान…
गरियाबंद। घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है. दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. नजदीक में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की…
रायपुर. भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है. इस दौरान राष्ट्रपति आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर रायपुर और दुर्ग को हाईअलर्ट पर रखा गया है. रायपुर में सुरक्षा की दृष्टि से एक हज़ार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही आईजी, डीआईजी, एडिशनल एसपी समेत 100 से अधिक अधिकारी ड्यूटी में तैनात रहेंगे. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मिनट टू मिनट दो दिवसीय कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन ने राज्य सरकार को भेज दिया है. राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी तेज हो चुकी है. इस…
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 रिटेन टेस्ट रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में दर्ज होगा वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किये जाएंगे। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से होगा जारी। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 को राज्य सरकार द्वारा विश्व की सबसे बड़ी भर्ती बताया गया। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन…
नांदेड़ महाराष्ट्र के में मंगलवार की सुबह 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी। एनसीएस के अनुसार भूकंप सुबह 652 बजे आया। भूकंप का केंद्र 19.38 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। भूंकप के बाद अभी तक किसी नुकसान या हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। नांदेड़ में आया 3.8 की तीव्रता का भूकंप किसी केहताहत होने की नहीं मिली जानकारी महाराष्ट्र के नांदेड़ में मंगलवार की सुबह 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी। एनसीएस के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं और बजट घोषणाओं के तेज कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक विशेष निगरानी समूह का गठन किया है। केद्र की सभी योजनाओं पर नजर रखने जैसी अहम जिम्मेदारी शिवराज को पीएमओ ने सौंपी है। निगरानी समूह की पहली बैठक 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में आयोजित की गई थी, जिसमें सभी प्रमुख सचिवों ने भाग लिया था। इस निगरानी समूह का उद्देश्य 2014 से अब तक घोषित सभी योजनाओं, बजट घोषणाओं और अधीनस्थ कानूनों की प्रगति पर नजर रखना…
22 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कंद षष्ठी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं…
