गरियाबंद। घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है. दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. नजदीक में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की वजह से तमाम घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
