Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है. इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने  कहा कि आकाश युवा चेहरा है. युवा जोश है. पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. लोगों के बीच जाएंगे. जो नाराज हैं उनसे भी बात करेंगे. सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, सभी कार्यकर्ता जुटकर…

Read More

दिल्ली  संसद में वक्फ बिल पर मंगलवार को हुई JPC की बैठक के दौरान TMC सांसद और BJP सांसद के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल मेज पर दे मारी, इससे वे चोटिल हो गए। उन्हें अंगूठे और एक उंगली में चोट लगी है। बाद में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मीटिंग को रोक दिया गया। इलाज के बाद उन्हें AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और आप नेता संजय सिंह बैठक कक्ष में वापस ले जाते हुए देखे गए। वक्फ बिल पर…

Read More

दिल्ली  भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पेट्रोलिंग समझौते के बाद मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अपना सीमा विवाद मिलकर सुलझाएंगे। इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को इस समझौते को अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा- सबसे पहले दोनों देशों को दोबारा विश्वास पैदा करना होगा। इसके लिए सैनिकों का एक-दूसरे को देखना और बातचीत करना जरूरी है। पेट्रोलिंग के जरिए इसके लिए सही माहौल मिलेगा। भारत और चीन ने एक दिन पहले 21 अक्टूबर को पेट्रोलिंग पर सहमति जताई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत और…

Read More

चेन्नई  तमिलनाडु के डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने सनातन को बीमारी बताने वाली टिप्पणी पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोमवार को चेन्नई में एक इवेंट में कहा कि मैंने सनातन को लेकर वही बातें कहीं, जो पेरियार, अन्नादुराई और करुणानिधि भी कहते थे। उदयनिधि ने कहा कि मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। तमिलनाडु समेत देशभर में कई कोर्ट केस भी हुए। मुझे माफी मांगने के लिए भी कहा गया, लेकिन मैं कलैगनार (कला के विद्वान) का पोता हूं। मैं माफी नहीं मांगूंगा। मेरी टिप्पणियों का उद्देश्य महिलाओं के प्रति कथित दमनकारी प्रथाओं को बताना…

Read More

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 928.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी 290.5 करोड़ रुपये के घाटे में थी। हालांकि इस मजबूत वित्तीय नतीजे के बावजूद पेटीएम के शेयरों में 7 फीसदी तक की भारी गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है। पेटीएम का दूसरी तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,659.5 करोड़ रुपये रहा। पेटीएम ने टिकटिंग बिजनेस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को बेच दिया है। इससे पेटीएम का टैक्स से पहले का मुनाफा 938.9 करोड़ रुपये हो…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक- सेसेंक्स और निफ्टी में 1-1 फीसदी से अधिक गिरावट आई। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 4 फीसदी तक गिर गए। सेंसेक्स टॉप 30 में सिर्फ 1 स्टॉक हरे निशान में रहा। निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूब गए। आइए जानते हैं कि किस वजह से क्रैश हुआ भारतीय शेयर बाजार। भारतीय शेयर बाजार का मूल्यांकन भी काफी अधिक है। अक्टूबर में FPI ने रिकॉर्ड 82,479 करोड़ रुपये निकाले हैं। FPI भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने…

Read More

दिल्ली  सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दिल्ली के दो और हैदराबाद के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह धमकी तीनों स्कूलों के मैनेजमेंट को ईमेल के जरिए भेजी गई थी। इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर के चिन्नावेदमपट्टी और सरवनमपट्टी के दो प्राइवेट स्कूलों को भी बम की धमकियां मिली हैं। मंगलवार सुबह बॉम्ब स्क्वाड की टीमें इन सभी स्कूलों में पहुंची। स्कूलों को खाली कराकर जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में CRPF स्कूल के…

Read More

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, पश्चिमी रेलवे ने अप्रेंटिस के 5066 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आरआरसी पश्चिमी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास। संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा : न्यूनतम : 15 वर्ष अधिकतम : 24 वर्ष आयु सीमा में OBC वर्ग के लिए तीन साल की छूट दी जाएगी। SC, ST के लिए पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट दी जाएगी। मेरिट बेसिस पर। स्टाइपेंड : भारत सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल…

Read More

हमने कभी न कभी अपनी आंखों में या उसके आसपास सूजन जरूर महसूस की होगी। इसे आमतौर पर बैगी आईज या पफी आईज कहते हैं। मेडिकल में इसे ‘इन्फ्राऑर्बिटल एडिमा’ के नाम से जाना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ इसका होना काफी आम है। हालांकि, टीनएज (किशोरावस्था) में भी ये हो सकता है। दरअसल बढ़ती उम्र के साथ आंखों के आसपास के टिश्यू और पलकों को सपोर्ट देने वाली कुछ मसल्स कमजोर हो जाती हैं। इससे आंखों की निचली पलक में फैट व फ्ल्यूड इकट्ठा हो जाता है और उसमें सूजन दिखने लगती है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के…

Read More

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में मंगलवार सुबह भीषण ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा झुलस गए हैं। दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ। ब्लास्ट के बाद एक कर्मचारी लापता था, जिसका शव मिल गया है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। OFK GM समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अधिकारी अभी मीडिया से…

Read More