प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंच गए है। जहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वैसे तो इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती को लेकर कई खास बातें सामने आईं, लेकिन इसमें सबसे चर्चा का पल रहा जब पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की बेहद लोकप्रिय टॉफी ‘मेलोडी’ गिफ्ट में दिया। इसको लेकर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उनके…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। बाहर निकलने पर लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं और लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के देसी जुगाड़ अपना रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने भी यूपी के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी बीच प्रयागराज से गर्मी का एक ऐसा ‘रियलिटी टेस्ट’ सामने आया है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाहर की धूप इस वक्त कितनी खतरनाक हो चुकी है। खुद को प्रयागराज के कौशांबी का बताने वाले इंस्टाग्राम यूजर @faizsailor ने…
भारत में एक डॉलर की कीमत 96.35 रुपए तक पहुंच चुकी है। यह घट-बढ़ भी सकती है, लेकिन व्यापक परिवर्तन संभव नहीं हैं। यह भारतीय मुद्रा ‘रुपए’ का सबसे निचले स्तर का अवमूल्यन है। रुपए और डॉलर के इस समीकरण के बाद विश्व में सबसे कमजोर मुद्रा ‘रुपया’ ही है। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है, बेशक भारत विश्व की एक बड़ी अर्थव्यवस्था है। नतीजा यह है कि हमने मार्च, 2026 में जो कच्चा तेल 1.17 लाख करोड़ रुपए में खरीदा था, वही अप्रैल में 1.79 लाख करोड़ रुपए में खरीदना पड़ा है। कच्चे तेल के अलावा, गैस, खाद, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, खाद्य…
नई दिल्ली- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। वे शनिवार को भारत पहुंचेंगे और 23 से 26 मई तक देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान क्वाड साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, मार्को रूबियो भारत यात्रा के दौरान कोलकाता, आगरा, जयपुर और दिल्ली जाएंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को रूबियो की यात्रा योजनाओं की घोषणा की। विभाग ने जानकारी दी कि भारत आने से पहले 22 मई को मार्को रूबियो सबसे पहले स्वीडन के हेलसिंगबोर्ग जाएंगे,…
रायपुर- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) श्री राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले द्वारा 18 एवं 19 मई 2026 को गोबरानवापारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई। सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई जांच में ग्राम लखना रेत खदान में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर तथा पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन कर 02 चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए दोनों पोकलेन मशीनों को मौके पर ही…
धमतरी – शहर में बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौत हो गई, जबकि नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी रात करीब 3:30 बजे रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान सिहावा चौक के पास ‘संजय आर्ट्स’ के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन (CG05 AV 0232) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते…
अलवर। मायके जाने से रोकने से नाराज होकर मां अपनी आठ महीने की बेटी को तेजाब पिलाया था। बच्ची अलवर के शिशु अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक है। पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बच्ची अभी वेंटीलेटर पर है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में बच्ची के पिता मोहित निवासी नगर जिला डीग हाल निवासी कैप्टन चौक सेक्टर-7 भिवाड़ी ने फेज तृतीय थाने में पत्नी सुधा के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित पिता मोहित ने बताया कि वह…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और उनके कप्तान ऋषभ पंत के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद लखनऊ की टीम न सिर्फ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी सबसे नीचे (आखिरी पायदान) पर पहुंच गई है। 13 मैचों में यह लखनऊ की 9वीं हार थी। इस शर्मनाक हार और बढ़ते दबाव के बीच कप्तान ऋषभ पंत लाइव ब्रॉडकास्ट पर अपना आपा खो बैठे और उनके मुंह से एक…
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। वहीं रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र है, जो भावनाओं और मानसिक स्थिति से जुड़ा होता है। ऐसे में जब बुध कृत्तिका नक्षत्र छोड़कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो इसका असर लोगों की सोच और व्यवहार पर साफ दिखाई दे सकता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार बुध और चंद्रमा के बीच संबंध थोड़ा विरोधाभासी माना जाता है। बुध जहां तर्क और व्यावहारिकता को महत्व देता है, वहीं चंद्रमा भावनाओं को आगे रखता है। यही वजह है कि इस दौरान कई लोगों को “दिल और दिमाग” के बीच संघर्ष महसूस हो…
पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद राजनीतिक तनाव बढता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर अदालत तक पहुंच गया है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने 21 मई को कोलकाता समेत अन्य कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। टीएमसी का आरोप है कि राज्य में हाकरों को जबरन हटाया जा रहा है और अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। यह प्रदर्शन हावडा स्टेशन, सियालदह स्टेशन और बालीगंज इलाके में आयोजित किया जाएगा। बीजेपी को दिल्ली की सत्ता से हटाया जाएगा- ममता…
