बिलासपुर 03 दिसंबर 2024। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन कल 3 दिसम्बर मंगलवार को सशासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सब्जी मंडी रोड तिफरा, बिलासपुर में किया गया है। जिसमें प्रथम सत्र में अपरान्ह 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन दिव्यांगों द्वारा किया जावेगा। एवं दूसरे सत्र में अपरान्ह 03 बजे मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक, बिल्हा विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष विधानसभा छ.ग. तथा जिले के विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 133 दिव्यांग हितग्राहियों को मोट्राईज्ड ट्रायसायकल एवं अन्य सहायक उपकरण का वितरण जनरल इन्शुरेन्स कम्पनी के सीएसआर मद से किया जावेगा। इस अवसर पर दिव्यांगों की क्षमता…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। बिलासपुर जिले की पहली प्राथमिक सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बेलपान (तखतपुर ) में शुरू हो गया। स्थानीय तखतपुर के विधायक धरमजीत सिंह ने इसका शुभारंभ किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। प्रधानमंत्री जनौषधि केंद्र के माध्यम से आमजनों को सस्ते दर पर महंगे ब्रांडेड दवाइयों का विकल जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध होगा। विभिन्न बीमारियों की लगभग 2000 दवाइयां व 250 से ज्यादा सर्जिकल सामग्री केंद्र में सस्ते दर पर उपलब्ध होगी। सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारी समिति को बहुआयामी बनाते हुए अलग अलग तरह…
बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी जिला कार्यालय में हर सप्ताह जनदर्शन लगाई जायेगी। प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण सुनवाई करेंगे। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए व्यवस्थित रूप से उनकी समस्याओं के निदान के लिए जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उनकी विभागीय शासकीय समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई होगी। सेवारत अधिकारी कर्मचारी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका लाभ…
बिलासपुर, 03 दिसंबर, 2024। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 04 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलो के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन CEE का आयोजन किया गया था । ऑनलाइन CEE का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था और शोर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था । उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई…
बिलासपुर, 03 दिसंबर/2024। श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग से 836 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 212 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर राममय हो गया।…
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आपके कार्यक्षेत्र की ओर से दिन के अंत में कुछ नए कार्य सौपे जा सकते हैं, जिन्हें न चाहते हुए भी आपको पूरा करना पड़ सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विटामिन की कमी होने के कारण आपको बहुत अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आप सीजनल फल और सब्जियां खाएं तो आपका स्वास्थ्य जल्दी ही ठीक हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का…
रायपुर 02 दिसंबर 2024। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति प्रदान करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 31 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 22 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 03 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 27चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा…
रायपुर, 02 दिसम्बर 2024। जनजातीय जीवन शैली पर आधारित ट्रायबल म्यूज्यिम जल्द ही मूर्तरूप लेगा। यह म्यूजियम, प्रदेश को जनजातीय परिदृश्य में देश में एक नया स्थान प्रदान करेगा। नया रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में बनाए जा रहे, इस म्यूज्यिम का आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने 10 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज इस निर्माणाधीन म्यूज्यिम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि म्यूजियम में राज्य के सुदूर जनजातीय क्षेत्रों से जो भी बहुमूल्य…
रायपुर, 02 दिसम्बर 2024। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई के सुपेला में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय कार्य है। योग्य जीवन साथी की तलाश में एक माध्यम बनना पुनीत कार्य है। साहू समाज का परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती आते हैं और मंच में अपना परिचय देते हैं। सामाजिक पत्रिका में भी परिचय प्रकाशित किया जाता है। इससे वैवाहिक…
रायपुर, 02 दिसंबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने आज मैग्नेटो मॉल स्थित पीवीआर मल्टीप्लेक्स में जाकर राज भवन स्टाफ के साथ फिल्म साबरमती रिपोर्ट देखी। फिल्म देखने के बाद राज्यपाल ने कहा कि 27 फरवरी 2002 को साबरमती ट्रेन मे घटित अग्नि दुर्घटना के बारे में फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है। यह साहसिक फिल्म है इसे सभी लोगों को देखना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार उपस्थित थे।
