रायपुर 02 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि जो हाथ कुशलता से चूल्हा-चौका का काम करते हैं वे तकनीक के क्षेत्र में भी उतनी ही कुशलता का परिचय दे सकते हैं। डबल इंजन की सरकार में महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से अपितु तकनीकी रूप से भी सक्षम हो रही हैं।छत्तीसगढ़ की ड्रोन दीदियों ने इस सोच को साकार कर दिया है। रायपुर जिले की ग्राम नगपुरा की ड्रोन दीदी चंद्रकली की सफलता की उड़ान ड्रोन की तरह है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम से वे भी ड्रोन दीदी बनीं। उन्होंने ड्रोन चलाना सीखा…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर 02 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति से राज्य के एयरपोर्टों का उन्नयन और विकास प्रभावी व सुव्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। इससे विमानन सेवाएं बेहतर होंगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वित्त विभाग ने बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और लाइटिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए से…
रायपुर, 02 दिसंबर 2024। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के कर्मचारियों की दीर्घकालिक मांग पूरी हो गई है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और जनपद पंचायत संसाधन केंद्रों में कार्यरत संकाय सदस्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 330 कर्मचारियों के लंबित संविदा मानदेय वृद्धि की मांग को पूरा करने के लिए 1.76 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया। आज मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण अभियान योजना के कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट कर उनके…
रायपुर 02 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव न होने के कारण केन्द्रों में जाम की स्थिति और किसानों को धान बेचने में हो रही दिक्कत का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए लघु उद्योग भारती एवं भारतीय किसान संघ के साथ राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत से राईस मिलर्स ने धान खरीदी केन्द्रों से धान का नियमित रूप से उठाव करने और कस्टम मिलिंग जारी रखने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा मिलर्स के बीते…
रायपुर 02 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमिलनाडू में आये चक्रवाती तूफान फेंगल के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान को बारिश से बचाने पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान चल रहा है।…
बिलासपुर, 2 दिसंबर 2024 /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनि अधिकारी के नेतृत्व में खनि अमला बिलासपुर द्वारा आज लगातार दूसरे दिन 01 दिसंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्राम लोधीपारा,कोनी,सेंदरी,कछार, लोफ़दी,मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, नीरतू, घुटकू , सरकंडा, दर्री, सिरगिट्टी क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में 2 हाईवा को खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर व गिट्टी तथा 04 ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना कोनी एवं सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है। वैध अभिवहन पास रायल्टी पर्ची…
कोरबा 02 दिसम्बर 2024। लैलूंगा मुख्य मार्ग के रेन्चुआ घाट के समीप में लोहे का एंगल लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक संख्या सीजी 04जीई 6894 रायगढ़ से लोहे का एंगल लोड कर जमशेदपुर जा रहा था। इसी क्रम में रेन्चुआ घाटी के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया और ट्रक में लदा सारा एंगल केबिन को फाड़ते हुए चालक के आर-पार हो गया। वाहन का अगला हिस्सा केबिन लोहे का एंगल से पूरी तरह दब गया। जिससे चालक सतेंद्र पांडेय…
बेंगलुरु 02 दिसम्बर 2024। कर्नाटक के हासन जिले में 26 वर्षीय प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी हर्ष बर्धन, कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के अधिकारी थे। वह अपनी पहली पोस्टिंग के लिए हासन जा रहे थे। रविवार शाम को हासन जिले के किट्टाने के पास उनकी गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, टायर फटने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे एक घर और पेड़ से जा टकराई। हादसे में हर्ष बर्धन को…
नई दिल्ली 02 दिसम्बर 2024। जाने-माने एजुकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ली। खबर है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ सकते हैं। खबरें थीं कि वह प्रयागराज से लोकसभा के टिकट के लिए भाजपा के संपर्क में थे। लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। ओझा सर के नाम से प्रसिद्ध अवध एक शिक्षक के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
नई दिल्ली 02 दिसम्बर 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के आर्थिक हालात लगातार खराब हो रहे हैं और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर दो साल में सबसे निचले स्तर पर आ गई है इसलिए सबको समान अवसर देकर अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की जरूरत है। श्री गांधी ने यहां पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा, भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4 प्रतिशत पर आ गई है। बात साफ है – भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की नहीं कर सकती जब तक…
