Author: chhattisgarhrajya.in

रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप ग्रामीण अंचल की समस्याओं को उनके गांव में ही निराकृत करने के उद्देश्य से जनपद स्तर के ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनपदों के ग्राम स्तर के शिविर में आवेदन प्राप्त किए जाते है। साथ ही शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके आवेदन का निराकरण किया जाता है। इसी क्रम में आज विकासखण्ड घरघोड़ा के ग्राम-कया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से पूर्व 15 पंचायतोंं से ग्राम स्तर पर 462 आवेदन प्राप्त…

Read More

राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। क्रेडा विभाग द्वारा संभाग स्तरीय ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा दक्ष पंपों के चयन संचालन, संधारण एवं सुरक्षा की जानकारी तथा नवीनतम तकनीकों को अवगत कराने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में किसानों के साथ कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल ने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग करने से न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि…

Read More

राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रमुख गुंजन झा ने किसानों को तिलहन फसलों में सल्फर के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फसलों को कीटों से बचाव के लिए नीम तेल के उपयोग, उर्वरक प्रबंधन, उद्यानिकी फसलों से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण एवं जैविक कृषि के बारे में बताया। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक एस के भगत द्वारा पीएसबी कल्चर के बारे में और फसलों में संतुलित खाद उपयोग करने की जानकारी दी।…

Read More

राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतनाम भवन राजनांदगांव में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत सामुहिक विवाह में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े 50 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर 8 हजार रूपए, उपहार सामग्री पर 7 हजार रूपए और कन्या को 35 हजार रूपए उनके खाते में अंतरित किया गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में…

Read More

राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के फ्लैक्सी मद अंतर्गत जिले के 1206 विद्यालयों के 89 हजार 286 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इसके अंतर्गत 791 प्राथमिक शाला के 52 हजार 533 बच्चों एवं 415 माध्यमिक शाला के 36 हजार 753 बच्चों को पूरक पोषण आहार प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के संचालन के लिए सामग्री पैकेट का सुरक्षित भण्डारण, परिवहन एवं उपयोग सहित अन्य व्यवस्था जिला स्तर से की जाएगी। जिला स्तर पर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया गया…

Read More

राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कों पर पशु विचरण की रोकथाम एवं व्यवस्थापन के संबंध में जिले के उद्योगों एवं सरपंच, सचिवों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि पशुओं के सड़कों पर विचरण एवं बैठने के कारण पधुधन और जनधन हानि की संभावना बनी रहती है। इसके लिए हमें पशुओं को व्यवस्थित स्थान जहां पर चारा, पानी, छाव सभी प्रकार की व्यवस्था हो ऐसे स्थानों पर रखना होगा। उन्होंने उद्योगों और सरपंचों को आपसी समन्वय बनाकर अपने-अपने क्षेत्र के…

Read More

रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ क्षितिज अपार संभावनाएं योजनान्तर्गत जिले के माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र तथा छात्राओं को क्रमश: 2 हजार एवं 5 हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदाए किए जाने का प्रावधान है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्राप्त कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों की सूची जारी की गई है। जिसमें माध्यमिक परीक्षा कक्षा 10वीं में शा.उ.मा.शा.महलोई, विकासखण्ड तमनार से अमीषा नायक 90.33 प्रतिशत एवं 77.16 प्रतिशत अंक के साथ रोहन चौहान शामिल है। इसी तरह उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 12…

Read More

रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ जिला न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन एवं न्यायाधीश/सचिव अंकिता मुदलियार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में मैट्रिक शास.कर्म.पुत्र बालक छात्रावास रायगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जितेन्द्र कुमार जैन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्तियों/बच्चों को मौलिक आधिकार, बच्चों की शिक्षा का अधिकार, मोटर व्हीकल एक्ट, बच्चों के सामाजिक विकास एवं अन्य दायित्व के संबंध में बताते हुए अन्य कानूनी जानकारी जिसके अंतर्गत चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस होने की अनिवार्यता पर बल देते हुए बच्चों को जिनकी उम्र 18 साल से कम हो…

Read More

रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में इंसेंटिव एंट्री का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय और मेडिकल कालेज के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला में आयुष्मान से संबंधित इंसेंटिव एंट्री के संबंध में समस्त जानकारी दी गई। साथ ही वय वंदन योजना के अंतर्गत 70 से अधिक बुजुर्गो का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में भी जानकारी दिया गया हैं। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र से आये हुए अधिकारी/कर्मचारियों को अस्पतालों में लगाए जाने के लिए बैनर…

Read More

रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ विकासखंड पुसौर जिला रायगढ़ अंतर्गत संकुल केंद्र छपोरा के शासकीय माध्यमिक शाला छपोरा में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा 2024-25 हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा आठवीं के पात्र छात्र-छात्राओं हेतु राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा होती है। जिसमें परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 वीं से कक्षा 12वीं तक प्रति माह एक हजार की अतिरिक्त छात्रवृत्ति शासन द्वारा प्रदान की जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राव के निर्देशन में बीईओ दिनेश पटेल ने कार्यशाला की शुरुआत में उपस्थित सभी शिक्षकों…

Read More