Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर 28 नवंबर 2024। कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से रेस्क्यू किए गए नर बाघ की दहाड़ अब गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू बाघ किए गए इस बाघ को आज सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गुरू घासीदास तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का नया टायगर रिजर्व है। इसका कुल क्षेत्रफल 2829.387 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 1254.586 वर्ग किलोमीटर आरक्षित वन, 1438.451 वर्ग किलोमीटर संरक्षित वन तथा 136.35 वर्ग किलोमीटर राजस्व क्षेत्र शामिल हैं। गौरतलब है कि बलौदाबाजार वनमंडल के कसडोल तहसील में बीते 8…

Read More

उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के जियान में में रहने वाले 23 वर्षीय श्याओमा नामक व्यक्ति को लगभग एक महीने से लगातार छींकने, नाक बंद होने और नाक बहने की समस्या थी. इसके लिए वह पारंपरिक चीनी चिकित्सा (टीसीएम) से खुद का इलाज करता रहता था. इन असफल प्रयासों के बाद उसने जियान के गॉक्सिन अस्पताल में चिकित्सकों को अपनी परेशानी बताई. क्लिनिक के मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार अस्पताल ने उसे एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित पाया. इसके बाद जब नाक की एंडोस्कोपी की गई तो जांच में उसकी नाक के अंदर कोई चीज फंसी हुई मिली. यह एक सफेद गांठ…

Read More

गरियाबंद 28 नवंबर 2024। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों हेतु जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय सारणी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी कर दी गई है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित तथा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर होगा। गुणवत्ता का लक्ष्य प्राप्त करने एवं जिले में परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के तर्ज पर कराया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने बताया कि…

Read More

रायपुर 28 नवंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने नशे की दवा एवं सामग्री बेचने वालों पर रोक लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं, ऐसे दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर नशे के सामानों की बिक्री करने वालों पर कड़ी निगरानी करें और नियमित रूप से जांच करें। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया…

Read More

रायपुर 28 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 35 निवासी विजय लक्ष्मी चौहान ने मेडिकल अलाउंस मिलने में देरी होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह राजस्व विभाग में पदस्थ है। उन्होंने राजधानी स्थित एमजीएम अस्पताल में आंख का आपरेशन करवाया था। उनको 33 हजार 6 सौ रूपए का बिल विभाग से मिलना था। लेकिन भुगतान मिलने में देरी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी…

Read More

रायपुर 28 नवंबर 2024। छत्‍तीसगढ़ में न्यूनतम पारा ठहर गया है। सरगुजा संभाग को छोड़कर अन्य जगहों पर तापमान में कमी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। नवंबर के महीने में पड़ रही सामान्य से ज्यादा ठंड की स्थिति अगले दो दिन ऐसे ही रहने के आसार हैं। बलरामपुर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मैदानी इलाकों की बात करें…

Read More

टीवी की मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब रूपाली गांगुली द्वारा 50 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे को लेकर ईशा वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। ईशा ने कहा कि यह उन्हें परेशान करने के लिए नहीं है। उनका यह कारनामा उनका असली चेहरा सामने लाता है। इन सब विवादों के बीच ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता और अपने बचपन के अनुभवों से जुड़ी अपनी निजी कहानी अपने फैंस के साथ शेयर की…

Read More

मेष- आज का दिन आपके लिए कुछ कर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कामों को लेकर यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है। घर की साज-सज्जा और रख रखाव पर आप पूरा ध्यान देंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। वृषभ- आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई प्लानिंग कर…

Read More

महासमुंद। शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला रामसागरपारा संकुल पटेवा मे दिनाक 26 नवम्बर 2024 को संविधान दिवस मनाया गया और संविधान की उद्देशिका का वाचन शिक्षक कोमल दीवान द्वारा किया गया‌। हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्र आत्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी…

Read More

रायपुर । जब जीवन में हर तरफ अंधेरा दिखाई देने लगे तब उम्मीद के एक छोटी सी रोशनी भी पूरे जीवन को प्रकाशवान कर जाती है। ऐसी ही कहानी है कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते में रहने वाली 15 साल की आशा चक्रेश की। सिकलसेल से पीड़ित आशा के जीवन में कई उतार चढ़ाव आये पर कहीं भी उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही थी। यहां पर आशा के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एक नई उम्मीद बन कर आई। आशा को जन्म से ही सिकलीन की बीमारी है। यह जानकारी मजदूर माता पिता के लिए किसी…

Read More