रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नया रायपुर स्थित नवनिर्मित शासकीय आवास में अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े को उनके नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। गृह प्रवेश समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, किरण देव, इंद्र कुमार साहू, धर्मजीत सिंह, पुरंदर मिश्रा, योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण ने…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता मे आज बिलासपुर कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष मे स्थानीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों संभाग के संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बैठक में चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने के दिए। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति, और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण विषयों की तैयारियों की समीक्षा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में प्रायः सभी स्थानों पर अब धान की फसल पक चुकी है तथा किसानों द्वारा धान की मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान खेत खलिहानों से गुजरने वाली लाइनों पर दुर्घटना की कुछ खबरों ने पॉवर कंपनी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है। दुर्घटना के कारणों और निदान के संबंध में पॉवर कंपनी द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें किसान भाइयों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। धान मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीनों से किया जाता है। इस दौरान खेत-खलिहानों से गुजरने वाली एलटी लाइनें, 11…
बिलासपुर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। श्री पटेल ने आज सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया। स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उनके कार्यों की सराहना की। रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन किया। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे। उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया।…
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के जिला शाखा रायपुर की सामान्य सभा आयोजित की गई। इसमें सर्वप्रथम सामान्य सभा की बैठक में कलेक्टर ने रेडक्राॅस के उद्देश्य, कार्य एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की प्रक्रिया को बताते हुए पूर्व में प्रकाशित दावा आपत्ति के बाद आजीवन एवं संरक्षक सदस्यों की अंतिम सूची प्रबंध समिति सदस्यता के लिए नामांकन फाॅर्म भरा गया। 15 आवेदकों ने फाॅर्म भरा और सभी को सर्वसम्मति से सदस्य का चयन किय गया। रायपुर शाखा के लिए श्री…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में कृषकों को अब नकद राशि निकालने के लिए बैंकों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। किसानों को माइक्रो एटीएम प्रदान किए जा रहे है और उपार्जन केंद्रों में ही नकद राशि मिल रही है। इससे किसानों की चिंता दूर हो गई है और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याएं भी नहीं हो रही है। पचेडा गांव के कृषक रितेश उपाध्याय धान की खेती करते है। वे बताते है कि धान की खेती से अब अच्छा लाभ होने लगा है। उपार्जन केंद्र…
रायपुर। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के वार्डाें में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। 27 नवंबर को डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड में चंगोराभाठा के सांस्कृतिक भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 28, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में पार्षद कार्यालय, डंगनिया पानी टंकी, बाजार चौक और पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 41 में 3, 4, 5 दिसंबर को पार्षद कार्यालय सेक्टर 01 डी. डी. नगर, पं सुंदर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 में 6, 9 10 दिसंबर को सामुदायिक भवन अश्वनी नगर, संुदर नगर, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में 11,12,13…
सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मेवा (Dry Fruits) की तासीर हल्की गर्म होती है। इसलिए इन्हें पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे पानी में भिगोकर नहीं बल्कि भूनकर खाने से ज्यादा फायदा होता है। ये ड्राई फ्रूट है मुनक्का, जिसे भूनकर और काला नमक लगाकर खाने से कई गुना ज्यादा लाभ होता है। मुनक्का पेट और आपकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। रोज मुनक्का खाने से शरीर में ताकत आती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि उन्हें मिले इस नए दायित्व तथा उनके अनुभव के लाभ से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र…
रायपुर। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक संबल का एक बड़ा जरिया बन गया है, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बल मिल रहा है। कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम भोंदा निवासी मरार पटेल का संयुक्त परिवार आज हितग्राही परिवारों के लिए प्रेरणा है।इस परिवार में सदाराम पटेल, उनके छोटे भाई रामकुमार पटेल सपत्नीक, बेटों, बहुओं और पोते-पोतियों के साथ रहते हैं। इस परिवार के तीन पीढ़ियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से यह परिवार आर्थिक मजबूती…
