मेष- आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं फलीभूत होंगी। आपको किसी काम को लेकर सोच विचारकर चलने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आपको जीवनसाथी की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। भाई और बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वृषभ- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के…
Author: chhattisgarhrajya.in
गरियाबंद 18 नवम्बर 2024। जलजीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहरा को शत प्रतिशत हर घर जल प्रमाणीकरण घोषित किया गया है। सरपंच वरुण नेताम सचिव गितेश टेकाम को हर घर जल प्रमाणीकरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके तहत गांव में हर घर तक नलजल कनेक्शन प्रदान किया गया है। जिससे लोगों को घर में ही नल कनेक्शन के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे ग्रामवासी काफी खुश है। साथ ही घर-घर तक नलजल कनेक्शन देने के लिए शासन -प्रशासन का आभार जता रहे है। इस अवसर पर हुई जल सभा में जिला समन्वयक द्वारा…
बेमेतरा 18 नवंबर 2024। विश्व शौचालय दिवस-2024 के अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट दिशा सभाकक्ष में मंगलवार 19 नवंबर को समय सीमा बैठक के के आयोजित की गई है। मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत ने उक्त बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने कहा है। बता दें कि 19 नवंबर 2024 को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाएगा, जिसका विषय है’ शौचालय – शांति का स्थान’। विश्व शौचालय दिवस एक वार्षिक संयुक्त राष्ट्र दिवस है जिसे दुनिया भर में सार्वजनिक अभियान के माध्यम से बढ़ावा दिया…
रायपुर, 18 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी के ग्राम-फुंडहर में निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और निषाद समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने घोघरा नवापारा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गत दिनों ग्राम छरछेद में हुई घटना में निषाद समाज के पीड़ित परिवार की सहायता राशि को 10 लाख रूपए से बढ़ाकर 20 लाख…
अम्बिकापुर 18 नवम्बर 2024/ सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 01 अम्बिकापुर के तहत पीएम-जनमन योजना के तहत स्वीकृत सड़कों की मानक मापदण्ड के अनुरूप गुणवत्ता के निरीक्षण हेतु एनआरआईडीए दिल्ली से राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक अजय कुमार राजू ने शनिवार को सड़कों का निरीक्षण किया जिसमें सड़क पेंट से डाहूझरिया लम्बाई 3.00 कि.मी., नकना से पहाड़पारा लम्बाई 6.30 कि.मी., कतकालो से लोटापानी लम्बाई 8.125 कि.मी., कदनई से सेमीडीह लम्बाई 4.20 कि.मी., टिरंग से खूंटापानी लम्बाई 5.30 कि.मी. एवं पीएमजीएसवाई-प्प् के संधारण अन्तर्गत सड़क टी 01-रघुनाथपुर से असकला लंबाई 10.65 कि.मी. शामिल है। श्री राजू…
जशपुरनगर 18 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसका लाभ जशपुर के खिलाड़ियों को भी मिल रहा है। जहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं और प्रशिक्षण दिलाने का सार्थक पहल कर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही हैं। खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के…
महासमुंद 18 नवंबर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज बागबाहरा तहसील के ग्राम बिहाझर में बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया है। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि साहू किराना स्टोर्स में बड़ी मात्रा में अवैध धान रखा हुआ है। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच की और अवैध रूप से संग्रहित 110 बोरी धान को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई। कार्रवाई में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल,फूड इंस्पेक्टर ,मंडी सचिव मौजूद थे। इससे पहले भी…
जशपुरनगर 18 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को धान खरीदी केंद्र में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष कक्ष में धान खरीदी के संबंध में जिले के सभी समिति प्रबंधक, धान खरीदी केंद्र के प्रभारियों की बैठक ली। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक , जिला विपणन अधिकारी अजय कुमार मार्कफेड और अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी मो. अब्दुल कलाम आजाद और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले के सभी पंजीकृत किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही…
बीजापुर 18 नवंबर 2024। 18 नवंबर को जगदलपुर में बस्तर विकास प्राधिकरण का बैठक आयोजित होने के कारण जिला कार्यालय में होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा।
बेमेतरा 17 नवंबर 2024। गुरुवार से पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा ज़िले के धान ख़रीदी केंद्रों में ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने धान खरीदी के दौरान रिसाइक्लिंग एवं अवैध धान की खपत को रोकने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रिसाइक्लिंग पर नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर विशेष तैयारी की जाए। कोचिया एवं बिचौलिया द्वारा खरीदी केन्द्रों में किसान के बचत रकबे में न खपाया जाए। धान और चावल के अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले…
