महासमुंद 18 नवंबर 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत महासमुंद जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। वहीं, जिले में अवैध रूप से धान का परिवहन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज बसना विकासखंड के ग्राम लम्बर मे एसडीएम मनोज खांडे के नेतृत्व मे मंडी सचिव बसना और राजस्व की संयुक्त टीम ने अवैद्य धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों को अवैध धान संग्रहण की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।ग्राम लम्बर के व्यापारी दिनेश चौरसिया के यहाँ से बगैर दस्तावेज के…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर 18 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विष्णु देव साय की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक 18 नवम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा समुद्री विचार नेतृत्व मंच, सागरमंथन कल से दिल्ली में आरंभ हो रहा है। भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के सहयोग से आयोजित ‘सागरमंथन – द ग्रेट ओशन्स डायलॉग’ के प्रथम संस्करण का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में ज्ञान बढ़ाना और वैश्विक नेताओं, नीति निर्माताओं, व्यापारिक नेताओं, विचारकों और भविष्यद्रष्टाओं को सतत, टिकाऊ और प्रभावी समुद्री क्षेत्र के लिए ज्ञान साझा करने, सीखने और भविष्य की तैयारी तथा सक्षम निर्णय लेने की दिशा में प्रमुख वैश्विक मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर…
नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अमेरिका के मैरीलैंड के बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय (जेएचयू) के अध्यक्ष रोनाल्ड जे. डेनियल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जेएचयू की आंतरिक इकाई, गुप्ता क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट (जीकेआईआई) के अधिकारी भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। इसका उद्देश्य अनुसंधान, शिक्षा, नीति और व्यवहार के माध्यम से जेएचयू समुदाय को भारतीय भागीदारों के साथ जोड़ना है। बैठक में उच्चतर शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति; शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। धर्मेंद्र प्रधान…
नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 16 नवंबर, 2024 की देर रात ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया। इस हाइपरसोनिक मिसाइल को सशस्त्र बलों के लिए 1,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक विभिन्न विस्फोटक सामग्री ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस मिसाइल को कई डोमेन में तैनात विभिन्न रेंज प्रणालियों द्वारा ट्रैक किया गया। डाउन रेंज शिप स्टेशनों से प्राप्त उड़ान डेटा ने अत्यधिक सटीकता के साथ सफल टर्मिनल कौशल और प्रभाव…
रायपुर 18 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्टज़ बैडमिंटन अरीना में आयोजित सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और बेहतर खेल अधो-संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ व…
नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। रविवार को कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कैलाश गहलोत ने केजरीवाल द्वारा उपयोग में लिए गए मुख्यमंत्री आवास को ‘शीशमहल’ कहा है। गहलोत ने दिल्ली सरकार के कामकाज पर भी प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने संदेह जताया कि दिल्ली सरकार के इस रवैए से दिल्ली का विकास नहीं हो सकेगा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत द्वारा उन पर किए गए जुबानी हमले और इस्तीफे…
समय रहते हाई यूरिक एसिड की समस्या पर काबू पाना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को हेल्दी बनाए रखने पर फोकस करने की जरूरत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ड्राई फ्रूट्स आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ औषधीय गुणों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स के बारे में जानते हैं जो यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं। खजूर- विटामिन, पोटैशियम और फाइबर से…
रायपुर। नंदनवन नया रायपुर द्वारा संचालित ‘‘प्रकृति दर्शन कार्यक्रम’’ के तहत प्रदेश के 50 से अधिक स्कूल और 10 से अधिक कॉलेज के लगभग 7000 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। प्रकृति दर्शन कार्यक्रम से विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीवों से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना, पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। नंदनवन जंगल सफारी में भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को न केवल प्रकृति और जैव विविधता के अद्भुत पहलुओं को समझने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें…
रायगढ़ 18 नवंबर 2024। जिले में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मुर्गियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक का नाम अंजर है। वह लाखदेहार झारखंड का रहने वाला है। दोनों की लाशों को मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से निकाली गई। दरअसल, रविवार की देर रात पूंजीपथरा की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकअप आ रही थी, तभी लाखा के पास ट्रक…
