बलरामपुर 18 नवंबर 2024। जिले में 11वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने घर के बाहर बरामदे में फांसी लगाई। वहीं युवक की आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मृतक छात्र अपने रिश्तेदार के घर में रहकर बलरामपुर में पढ़ाई करता था। नालाबिक चलगली क्षेत्र का रहने वाला था। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मिशन स्कूल के पास की है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर 18 नवंबर 2024। रायपुर के एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 4 लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों को मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के एक्सप्रेस वे पर स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवा मातेह नामक युवक परिवार सहित घायल हो गया। सभी घायलों को मेकाहारा अस्पताल भेजा गया…
मुंगेली 18 नवंबर 2024। जिले का अचानकमार टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। यहां पर लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और लोग जिस उद्देश्य से यहां आते हैं वह पूरा हो रहा है। दरअसल अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। वही ATR क्षेत्र में जंगली सूअर, बाइसन, हिरण, चीतल, सहित अनेक जंगली जानवर को देखने का पर्यटक लुफ्त उठा रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटकों ने जंगल के बीच झाड़ियों से बाघ को निकलते देखा। जिसे उन्होंने अपने कैमरे में…
नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में, नाइजीरिया संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनीतिक कौशल और शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया। पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया है और उनके परिवर्तनकारी शासन ने सभी के लिए एकता, शांति और साझा समृद्धि को बढ़ावा दिया है। इस पुरस्कार को स्वीकार…
रायपुर, 18 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक और बड़ी सुविधा दी है। इससे किसानों को तत्काल राशि की जरूरत पूरी हो सकेगी। धान बेचने केन्द्रों में पहुंचे किसान अब वहां माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकाल सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दी गई इस सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के एवज में 72 घंटे…
मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान थोड़ा काम देंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता से आपको बातचीत करके कामों में आगे बढ़ना होगा। आप किसी अधिकारी की बात को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। वृषभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने काम को लेकर कुछ…
मेष- आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपको कामों को लेकर जिम्मेदारियां अधिक लेनी होंगी। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप कही घूमने जाएं, तो वहां अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। आपकी पेट संबंधित समस्या बढ़ सकती है। वृषभ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक कामों पर पूरा…
नई दिल्ली 17 नवंबर 2024। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में विशेष हथकरघा और हस्तशिल्प प्रदर्शनी सह बिक्री के अंतर्गत वस्त्र मंडप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वस्त्र राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरिटा भी मौजूद थे। श्री गिरिराज सिंह और श्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने मंडप में विभिन्न स्टालों का दौरा किया और हथकरघा बुनकरों तथा कारीगरों से बातचीत की। 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वस्त्र उद्योग में कार्बन फाइबर के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत तकनीकी वस्त्रों के प्रवर्धन पर ध्यान केंद्रित कर…
नई दिल्ली 17 नवंबर 2024। भारतीय नौसेना के जहाजों पर लगाने के लिए यूनिकॉर्न मस्तूल के सह-विकास के लिए भारत सरकार और जापान सरकार के बीच 15 नवंबर को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। टोक्यो में आयोजित एक समारोह में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और जापान रक्षा मंत्रालय के अधीन एक्वीजिशन टेक्नोलॉजी एंड लॉजिस्टिक्स एजेंसी (एटीएलए) के आयुक्त इशिकावा ताकेशी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और इस कार्यान्वयन ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (यूनिकॉर्न) एकीकृत संचार प्रणालियों वाला एक मस्तूल है जो नौसेना प्लेटफार्मों…
रायपुर 17 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 17 तारीख को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमर सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को एक नई गति दी। स्वाधीनता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही लाला जी ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके ओजस्वी विचार आज भी हमें प्रेरित करते है और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करते है।…
