युद्ध का तनाव इतना बढ़ चुका है कि ईरान परमाणु बम बनाने की सोचने लगा है। वह परमाणु अप्रसार सन्धि (एनपीटी) से भी बाहर आ सकता है। फिलहाल ऐसी संभावनाएं और आशंकाएं जताई जा रही हैं, लेकिन रक्षा विशेषज्ञ इन्हें ही परमाणु बम बनाने का आधार मान रहे हैं। रूस ने भी कई बार बयान दिया है कि हालात ईरान को एटम बम बनाने को बाध्य कर रहे हैं। इस संदर्भ में रक्षा विशेषज्ञ ईरान की तुलना उत्तर कोरिया से कर रहे हैं। उत्तर कोरिया 1985 में एनपीटी का सदस्य था। फिर भी उसने रहस्यमयी परमाणु परीक्षण किए और छोटे-छोटे बम…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तरी अमेरिका के खूबसूरत कैरिबाई देश बहामास में उस समय खुशियां अचानक गहरे मातम में तब्दील हो गईं, जब पूरा देश अपनी आजादी की 53वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा था। राजधानी नसाउ के उत्तर में स्थित एंड्रोज इलाके के समंदर में ‘एयर फ्लैमिंगो’ का एक छोटा यात्री विमान भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोगों की जलसमाधि हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विमान ने लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन ऐंड्रोस के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन रनवे पर उतरने से कुछ ही पल पहले यह…
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते भी दोनों कीमती धातुओं के भाव टूट गए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रट 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। बीते शनिवार 4 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस तरह 1 हफ्ते में…
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की भी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, यह घटना रंगारेड्डी जिले के शाबाद थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी की पहचान 35 साल के राजू कुमार के रूप में…
Neet paper leak Case | केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के किसी अधिकारी या अन्य सरकारी कर्मचारी की भागीदारी के अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। CBI की जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर प्रश्नपत्र NTA से जुड़े उन शिक्षकों के जरिए बाहर पहुंचा, जिन्हें प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 13 -आरोपी निजी व्यक्ति हैं। CBI इसी…
रायपुर- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के वैज्ञानिकों ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को फसल सुरक्षा और बेहतर उत्पादन का लाभ दिलाने के लिए राज्य स्तरीय मौसम आधारित विशेष कृषि निर्देशिका जारी की है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने वर्तमान में गन्ने की वृद्धि काल अवस्था (ग्रोथ स्टेज) को देखते हुए किसानों को हानिकारक कीटों के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए विशेष सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने मौसम को ध्यान में रखते हुए गन्ना उत्पादकों को खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव केवल मौसम साफ रहने पर ही, सुबह या शाम के समय करने को कहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने…
रायपुर- छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों को सोयाबीन की खेती से बम्पर पैदावार दिलाने और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय कृषि निर्देशिका जारी की गई है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने प्रदेश के मौसम को देखते हुए किसानों को सही समय पर और वैज्ञानिक पद्धति से बोनी कार्य पूर्ण करने की सलाह दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की पूरी संभावना है। इस अनुकूल मौसम को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बच्चा चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि वैन के पीछे कोई वाहन नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। खुर्सीपार स्थित फॉरबेल्स स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने निकली थी। नंदिनी रोड पर वैन एक बच्चे को उतारकर आगे बढ़ रही थी इसी…
12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक मानसून-2026 के वृक्षारोपण अभियान, निगरानी व्यवस्था एवं उद्योगवार एक्शन प्लान पर होगी चर्चा रायपुर- राज्य में मानसून-2026 के दौरान प्रमुख औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित वृक्षारोपण गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में 12 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे बेबीलॉन कैपिटल, जी.ई. रोड, रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य की प्रमुख मीडियम एवं लार्ज स्केल औद्योगिक इकाइयों के प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर स्तर के प्रतिनिधि शामिल…
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम शुक्रवार को पंडरी स्थित सबसे पुराने प्रकाश होजियरी होलसेल शॉप पहुंची, जहां नाली को ढंककर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक ने नाली को कवर करने के लिए पाटा बनाकर उस पर कब्जा कर लिया था। इस मामले की शिकायत स्थानीय बस्तीवासियों ने नगर निगम से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नाली ढंकी होने के कारण उसकी नियमित सफाई नहीं हो पाती, जिससे…
