गरियाबंद 17 नवम्बर 2024। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार अवैध धान खरीदी बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले के सीमावर्ती इलाकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके फलस्वरुप अब तक 3080 कट्टा धान जप्त किया जा चुका है। इसके अंतर्गत देवभोग क्षेत्र से 620, मैनपुर क्षेत्र से 1710 एवं छुरा क्षेत्र से 750 कट्टा धान जप्त किया गया है। साथ ही एक ट्रैक्टर एवं दो पिकअप गाड़ियों को भी जप्त किया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लगातार चौकसी कर अवैध धान पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।…
Author: chhattisgarhrajya.in
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 17 नवंबर 2024। अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश के पालन में सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे एवं मंडी कर्मचारी ने शनिवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम गुडेली में उसद मैत्री के प्रतिष्ठान में अवैध रूप से भंडारित धान 20.40 क्विंटल का जप्ती प्रकरण बनाया।
बीजापुर 17 नवंबर 2024। भैरमगढ़ एसडीएम विकास सर्वे के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने भैरमगढ़ साप्ताहिक बाजार स्थल में स्वच्छता हेतु श्रमदान किया। इसी तरह जिले के विभिन्न कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कार्यालय की साफ-सफाई फाईलों एवं पंजियों का समुचित रख रखाव एवं परिसर को स्वच्छ बनाने श्रमदान किया। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार माह में कम से कम दो शनिवार को अपने-अपने कार्यालयों के साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अधिकारी-कर्मचारी स्वस्फूर्त सफाई अभियान में भाग ले रहे हैं।
बीजापुर 17 नवंबर 2024। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे शनिवार 16 नवंबर को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी मीडियम कक्षा 9 से 12 वीं के 170 छात्र-छात्राओं शिक्षकगण को नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत संकल्प एवं शपथ दिलाया गया तथा नशा के होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। जनपद पंचायत भारत माता वाहिनी गठित के कार्य के बारे में अवगत कराते हुए बीजापुर में संचालित नशामुक्त केंद्र के बारे बताया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण के उपसंचालक कमलेश कुमार पटेल ने विस्तृत जानकारी प्रदान किए। इस दौरान उपस्थित शिक्षकगण ने भी साथ में संकल्प एवं शपथ ग्रहण…
बीजापुर 17 नवंबर 2024। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में बीजापुर स्थित दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र “समर्थ” में उप संचालक समाज कल्याण विभाग कमलेश पटेल द्वारा देवउठनी एकादशी के पर्व पर न्यौता भोज का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई एवं पटाखे का वितरण कर न्यौता भोज एवं देवउठनी पर्व मनाया गया। इसी तरह जिला कोषालय अधिकारी महावीर टंडन द्वारा उसूर ब्लाक के कन्या आश्रम मुरकीनार में न्यौता भोज का आयोजन कर आश्रम के छात्राओं के साथ खेल गतिविधि, व्यायाम इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई जिससे आश्रम के बच्चों ने खूब आनंद लिया और अधिकारी को आश्रम आकर…
जशपुरनगर 17 नवम्बर 2024। कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को फरसाबहार विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा का आकस्मिक निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर के सामने पेड़ पौधे लगाकर सुव्यवस्थित करने के लिए कहा है। साथ ही भवन में जहां जहां सिपेज की समस्या है। उसको एजेन्सी के माध्यम से ठीक करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत की साफ सफाई करवाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ होम्योपैथिक डॉक्टर नीलम कुजुर…
बेमेतरा 17 नवम्बर 2024। शासन के निर्देशानुसार पटवारियों द्वारा किये गए फसल गिरदावरी का जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों द्वारा सत्यापन कराया गया, गिरदावरी सत्यापन मे ग्राम कठीया, पेंड्री, झलमला, राका तथा कुरुद के विभिन्न खसरा नम्बरो मे हल्का पटवारी अश्विनी भास्कर द्वारा त्रुटि पूर्ण गिरदावरी करना पाया गया। जिस के कारण अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला द्वारा सम्बंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जवाब संतोषप्रद नही होने के कारण शनिवार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में प्रदत्त शक्तियो का प्रयोग करते हुए अश्विनी भास्कर पटवारी हल्का नं 20 के द्वारा गिरदावरी जैसे अति महत्वपूर्ण…
रायपुर 17 नवम्बर 2024। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। जिनमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर हेतु वार्डन (पुरूष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 02 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं। संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम ने बताया कि विभागीय सेटअप अनुसार ऐसे सभी रिक्त पद जिन पर वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति…
महासमुंद 17 नवम्बर 2024। बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई। ग्राम बोइरगांव, तहसील कोमाखान निवासी टियन साहू के घर से बिना दस्तावेजों के लगभग 300 कट्टा धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टियन साहू द्वारा बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच की, जिसमें धान भंडारण के वैध दस्तावेज न मिलने पर इसे जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, कोमाखान शराब दुकान के पास स्थित एक गोदाम की भी जांच की गई। गोदाम…
जगदलपुर 17 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार को चित्रकोट में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय बस्तर को 265 करोड़ 22 लाख की लागत के 115 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें लगभग 138 करोड़ 07 लाख रुपए की लागत वाली 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 127 करोड़ 15 लाख 46 हजार लागत राशि के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग 01 के द्वारा जगदलपुर बाईपास मार्ग, तोकापाल से करंजी मार्ग, छोटेदेवड़ा से आवराभाटा पाहुरबेल मार्ग, परपा में खनन से प्रत्येक…
