नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 13 नवंबर, 2024 की देर रात लक्षद्वीप के अगाती से एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को निकाला। 68 वर्षीय मरीज को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और टाइप 2 रेस्पिरेटरी फेलियर की गंभीर बीमारी का पता चला था और उसे तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी। कोच्चि स्थित आईसीजी जिला मुख्यालय ने लक्षद्वीप मुख्यालय और लक्षद्वीप प्रशासन के साथ समन्वय करके एक डोर्नियर विमान भेजा और मरीज को आगे के उपचार के लिए कोच्चि के एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया। तीव्र और सफल चिकित्सा निकासी आईसीजी द्वारा लक्षद्वीप प्रशासन व द्वीपवासियों को…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। 40 करोड़ से ज़्यादा सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग एक विशेष एचयूआईडी के साथ की गई है। इससे बाज़ार में उपभोक्ताओं के लिए ज़्यादा भरोसा और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। भारतीय मानक ब्यूरो ने स्वर्ण आभूषण और स्वर्ण कलाकृतियाँ संशोधन आदेश 2024 के अंतर्गत 5 नवंबर 2024 से अनिवार्य हॉलमार्किंग का चौथा चरण शुरू किया। इसके अलावा चौथे चरण के दौरान अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत 18 अतिरिक्त जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। चौथे चरण के कार्यान्वयन के बाद अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत आने वाले जिलों की कुल संख्या अब 361 हो गई…
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2024 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) मंडप का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय में सचिव विक्रम देव दत्त और खान मंत्रालय में सचिव वीएल कांता राव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में ऊर्जा सुरक्षा, नवीन खनन और टिकाऊ तौर तरीकों के मामले में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला गया, जिनकी ओर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों आगंतुकों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। सीआईएल मंडप ने रॉयल बंगाल टाइगर…
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। ‘आयुष के साथ स्वस्थ भारत, विकसित भारत’ थीम के साथ आकर्षक आयुष पवेलियन उद्घाटन के दिन आगंतुकों के बीच प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा। यह पवेलियन आयुष के मूल स्तंभों- अनुसंधान, नवाचार, और सार्वजनिक सेवा को विभिन्न प्रकार की इंटरैक्टिव, सूचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियों के ज़रिए दर्शाते हुए एक जीवंत अनुभव का वादा करता है। पवेलियन में प्रदर्शित सबसे महत्वपूर्ण आयुष पहलों में से एक ‘आयुष वीज़ा’ प्रदर्शनी है। आयुष वीजा, भारत के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य और कल्याण क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए तैयार है। गृह मंत्रालय ने पहले ही आयुष…
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए श्री मोदी ने लिखा: “मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर शाम 6:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रथम बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 15 और 16 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय महोत्सव जोशपूर्ण बोडो समाज के निर्माण और शांति बनाए रखने के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति का बड़ा आयोजन है। इसका उद्देश्य न केवल बोडोलैंड में बल्कि असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल और पूर्वोत्तर के अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय बोडो लोगों को एकीकृत करना है। महोत्सव का विषय है…
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालिकाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए विख्यात महंत सुभद्रा आत्या से गुरुवार को मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “छत्रपति संभाजी नगर में मेरी मुलाकात महंत सुभद्रा आत्या से हुई। वह महानुभाव पंथ से जुड़ी रही हैं। बालिकाओं की शिक्षा और उन्हें सशक्त बनाने में उनका काम बहुत प्रेरणादायक है।”
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उदात्त विचारों और लेखन के लिए व्यापक रूप से सम्मानित परम पूज्य बाभुलगांवकर महाराज से गुरुवार को मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “परम पूज्य बाभुलगांवकर महाराज अपने उदात्त विचारों और लेखन के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। उन्होंने अनेक पुस्तकों की रचना की है और इसके लिए उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। छत्रपति संभाजी नगर में आज सुबह उनसे मुलाकात की।”
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 नवंबर, 2024 को काशी, उत्तर प्रदेश जाएंगे। अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति नमो घाट की पट्टिका का अनावरण करेंगे एवं काशी की देव दीपावली में सम्मिलित होंगे।
बिलासपुर, 15 नवंबर, 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर छात्रों को सामूहिक भोज कराया जाता है। इसी क्रम में बाल दिवस के अवसर पर पंडित देवकी नंदन कन्या स्कूल में आयोजित न्योता भोज में कलेक्टर अवनीश शरण ने शिरकत कर बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया। स्कूल शिक्षकों द्वारा बाल दिवस के अवसर पर आयोजित न्योता भोज में 300 से अधिक छात्राओं ने भोज का आनंद लिया। देवकी नंदन कन्या स्कूल में बाल दिवस के मौके पर स्कूल के शिक्षकों द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य मुख्य मंत्री श्री…
