Author: chhattisgarhrajya.in

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। अंतरिक्ष आधारित परिसंपत्तियों एवं सेवाओं पर बढ़ते खतरों से निपटने के लिए एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय की रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा 11 से 13 नवंबर, 2024 तक पहला तीन दिवसीय आकाशीय अभ्यास ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ आयोजित किया जा रहा है। अंतरिक्ष अभ्यास अपनी तरह का पहला विशेष कार्यक्रम है और इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने और सैन्य अभियानों में भारत की अंतरिक्ष क्षमता को एकीकृत करने में सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि अंतरिक्ष को…

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। दादा भगवान के नाम से प्रसिद्ध पूज्य अंबालाल मूलजीभाई पटेल के जीवन और शिक्षाओं की स्मृति में, असाधारण आध्यात्मिक शिक्षक के सम्मान में, डाक विभाग द्वारा एक विशेष डाक टिकट जारी किया गया। उनके जीवन और शिक्षाओं ने विश्व भर में असंख्य लोगों को प्रभावित किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने नवलखी ग्राउंड, वडोदरा, गुजरात में यह डाक टिकट 10 नवंबर को पूज्य दादा भगवान की 117वीं जन्म जयंती के अवसर पर, पूज्यश्री दीपकभाई देसाई और श्री दिनेश कुमार शर्मा, पोस्ट मास्टर जनरल की गरिमामयी उपस्थिति में जारी किया गया। श्रीमती नेनु गुप्ता…

Read More

650 से ज्यादा छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के 57वें दीक्षांत समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को नए व्यापार समझौतों के बारे में जानकार बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इसका उपयोग नए व्यापार का अवसर उत्पन्न करने और नए बाजारों तक पहुंच प्राप्त के लिए होना चाहिए। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन, श्री गोयल ने कहा कि यह ज्ञान 2 ट्रिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य की…

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बुद्धिमत्ता, अखंडता एवं साहस के प्रतीक के रूप में उन्हें याद करते हुए, श्री मोदी ने एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब तथा हाशिए के लोग भी सशक्त हों। एक्स पर अपने एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा: “आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी…

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि श्री पटवा ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की नि:स्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा: “भाजपा को सींचने और संवारने में अहम भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरा नमन। उन्होंने अपना समस्त जीवन देश और समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप…

Read More

नई दिल्ली 11 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200वें वर्षगांठ समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री स्वामीनारायण की कृपा से ही मंदिर का 200वां वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जा रहा है। विश्व भर से आए सभी शिष्यों का स्वागत करते हुए श्री मोदी ने कहा कि स्वामीनारायण मंदिर की परंपरा में सेवा सर्वोपरि है और आज सभी शिष्य उसी सेवा में लीन थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में मीडिया में इस समारोह को…

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: “न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर, 2024 को पंजाब के लुधियाना के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे।उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान, लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण के मद्देनजर कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। जगदीप धनखड़ लुधियाना के सत पॉल मित्तल स्कूल में भी मुख्य अतिथि होंगे, जहां वे छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को उज्जैन (मध्य-प्रदेश) के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 12 से 14 नवंबर, 2024 तक दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति 12 नवंबर को दमन में एवियरी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा निफ्ट परिसर का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति 13 नवंबर को सिलवासा स्थित नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों व शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद, वह झंडा चौक स्कूल का उद्घाटन करेंगी और सिलवासा में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगी। इसी दिन शाम को वह आईएनएस खुखरी स्मारक भी जाएंगी।

Read More