भोपाल.मध्य प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया। हैकर्स ने एमपी कांग्रेस के सोशल मीडिया पर एलन मस्क का फोटो अपलोड कर कैप्शन भी लिखा। हालांकि कुछ देर बात इसे रिकवर कर लिया गया। यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी प्रदेश के नेताओं के अकाउंट हैक हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर हैकरों की सेंधमारी जारी है। मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट हैक की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। अब हैकरों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंट को हैक किया है। हैकरों ने अकाउंट से…
Author: chhattisgarhrajya.in
इन दिनों बॉलीवुड में एक नई लव स्टोरी बन रही है। यह लवस्टोरी है, सुहाना खान और अगस्तय नंदा की। अब तक इनके रिलेशनशिप को लेकर अफवाह ही उड़ी है। लेकिन एक बॉलीवुड दीवाली पार्टी में यह दोनों साथ शामिल हुए। जिससे इनके रिश्ते की अफवाह सच में बदलती हुई नजर आ रही है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा के बीच एक नया रिश्ता बन रहा है। लंबे समय से यह अफवाह सुनने में आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बारे में दोनों ने अभी…
रायपुर.छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के लिए गंभीर रोगों जैसे कैंसर और किडनी के इलाज में कैशलेस रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत श्रमिक औषधालयों से सीधे अनुबंधित निजी अस्पतालों में इलाज करवा सकेंगे। साथ ही, बिलासपुर में नया 100 बिस्तर का अस्पताल खोलने की योजना भी है। कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उप-क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को अब कैंसर, किडनी जैसे गंभीर रोगों के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब श्रमिक औषधालयों से सीधे अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल के…
मथुरा.भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन में शनिवार को आस्था की अद्भुत झलक दिखाई दी। भारतीय परिधान में विदेशी भक्तों के मुख से हरिनाम संकीर्तन के साथ भारतीय संस्कृति की बिखरती छटा देखते ही बन रही थी। किसी के सिर पर मटकी थी तो कोई छप्पन भोग की छबरी लेकर यहां आया था। गिरिराज जी की तलहटी में द्वापर युग की परंपरा में पूजा हुई। माखन-मिश्री की मटकी व छप्पन भोग की टोकरी लेकर देशी-विदेशी भक्त गोवर्धन पहुंचे। सब देवन कौ देव है आज यई को ध्यान धरिंगे… तोपे पान चढै तौपे दूध चढ़े और चढ़े दूध की धार… आदि…
दिल्ली .एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 27 अक्तूबर 2024 को दुबई से दिल्ली में उतरने के बाद हमारी उड़ान आई-916 की एक सीट के कवर में एक कारतूस पाया गया था। दुबई से दिल्ली आई एयर इंडिया की फ्लाइट में कारतूस मिला है। इसके बाद मुस्तैदी दिखाते हुए फ्लाइट के स्टाफ ने सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 27 अक्तूबर 2024 को दुबई से दिल्ली में उतरने के बाद हमारी उड़ान आई-916 की एक सीट के कवर में एक कारतूस पाया गया था। इसके…
दिल्ली .सात नवंबर को छठ पर्व है और इसको ध्यान में रखकर राज्यपाल सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने की फाइल जल्द से जल्द भेजने को लेकर आतिशी को पत्र लिखा है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर सात नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। बता दें कि सात नवंबर को छठ पर्व है और इसको ध्यान में रखकर राज्यपाल सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने की फाइल जल्द से जल्द भेजने को लेकर आतिशी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है, कुछ ही दिनों में हम छठ मना…
दिल्ली. नवंबर का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन यानी 1 तारीख से ही कई नियमों में बदलाव हो गया है। इन बदलावों का असर आम जनता के बजट पर सीधा पड़ेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज से कौन-से फाइनेंशियल रूल्स बदल गए हैं। टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव आज से टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव हो गया है। दरअसल, TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह स्पैम को रोकने के लिए मैसेज ट्रैकिंग लागू करें। इसमें कंपनियां स्पैम मैसेज और कॉल को ट्रैक कर पाएंगे साथ ही उसे ब्लॉक…
प्रदेश में आज राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 1 नवंबर को ही छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता को अपनी बधाई भेजी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट के जरिए छत्तीसगढ़ के लिए अपनी बातें लिखी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस को भी दीपावली की तरह मानने का निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी कलेक्टर को निर्देश दिया गया है कि सभी जिला मुख्यालय में बड़ी तादाद में दीये जलाए जाएं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राज्य स्थापना दिवस पर अपना संदेश प्रदेश के…
इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहने भाईयों के लिए व्रत रखती हैं और विधि विधान के साथ पूजा करती हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। हिंदू धर्म में भाई दूज का पर्व बहुत महत्व है। इस पर्व के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का समापन भी होता है। भाई दूज का पर्व बहन और भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का होता है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के दूसरे दिन सोटा खाने की परंपरा को निभाने कुम्हारी के जंजगिरी गांव पहुंचे और खुशहाली की कामना के लिए अपने हाथ पर सोटा (चाबुक) भी खाया। जंजगिरी के आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के द्वारा यह परंपरा कई वर्षो से मनाई जाती आ रही है। दीपावली के दूसरे दिन समाज के लोगों के द्वारा गौरी गौरा पूजा की जाती है। जिसमें जंजगीरी गांव के मुखिया को सोटा खाने का निमंत्रण दिया जाता है। इसमें मान्यता यह है कि सोटा खाने वाला मुखिया या…
