Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    • घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
    • छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड…
    • स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
    • ‘सौर ऊर्जा से जगमगाता बस्तर‘-माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम
    • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 का आयोजन 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा ‘गाड़ियों का महाकुंभ’…
    • पवन सिंह, खुशबू जैन के साथ लेकर आए हैं अपना नया भक्ति गीत ‘उगी सुरुज देव’…
    • हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का खास महत्व,0 या 21 नवंबर… कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? एक क्लिक में करें कंफ्यूजन दूर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»देशभर में नवंबर से हुआ बड़ा बदलाव, नए नियमों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
    अंतर्राष्ट्रीय

    देशभर में नवंबर से हुआ बड़ा बदलाव, नए नियमों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली. नवंबर का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन यानी 1 तारीख से ही कई नियमों में बदलाव हो गया है। इन बदलावों का असर आम जनता के बजट पर सीधा पड़ेगा। हम आपको  बताने जा रहे हैं कि आज से कौन-से फाइनेंशियल रूल्स बदल गए हैं।

    टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव

    आज से टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव हो गया है। दरअसल, TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह स्पैम को रोकने के लिए मैसेज ट्रैकिंग लागू करें। इसमें कंपनियां स्पैम मैसेज और कॉल को ट्रैक कर पाएंगे साथ ही उसे ब्लॉक भी कर पाएंगे। इसके अलावा आज से मैसेज ट्रेसिबीलिटी नियम भी लागू हो गया है। इसमें कोई भी फर्जी नंबर की पहचान होगी और उसे तुरंत ब्लॉक किया जाएगा। इससे ये नंबर यूजर तक नहीं पहुंच पाएंगे और कॉल या मैसेज फ्रॉड से यूजर सिक्योर होंगे।

    भारतीय रेलवे के नियम

    आज से ट्रेन टिकट बुक के नियम भी बदल गए हैं। अब आप केवल 60 दिन पहले ही ट्रेक की टिकट बुक कर सकते है। जी हां, भारतीय रेलवे ने 120 दिन पहले एडवांस टिकट बुकिंग के समय-सीमा को कम करके 60 दिन कर दिया है। यह फैसला टिकट बुकिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए लिया गया है।

    बैंक हॉलिडे लिस्ट

    भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नवंबर में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। फेस्टिवल के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, बैंक हॉलिडे वाले दिन भी बैंक की ऑनलाइन सर्विस सुचारू रूप से काम करेंगी, ताकि कस्टमर को लेनदेन में कोई परेशानी न हो।

    मनी ट्रांसफर के नियम

    आज से डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर के नए नियम लागू हो गए। इस नियम के अनुसार आरबीआई ने मनी ट्रांसफर नियमों  में बदलाव किया है। यह फैसला बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से लिया है। इससे संबंधित सर्कुलर आरबीआई ने 24 जुलाई 2024 को जारी किया था। सर्कुलर के अनुसार अब यूजर के पास मनी ट्रांसफर के लिए कई ऑप्शन मौजूद है। इन ऑप्शन के जरिये वह जल्द और सुरक्षित तरीके से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

     एलपीजी की कीमतों में बदलाव

    हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी होते हैं। तेल कंपनियों ने भी 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिये हैं। नए अपडेट के अनुसार, नवंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    म्यूचुअल फंड के नियम

    वर्तमान में निवेश के लिए म्यूचुअल फंड काफी पॉपुलर ऑप्शन हो गया है। अगर आप भी इसमें निवेश करते हैं तो बता दें कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने म्यूचुअल फंड के नियमों को सख्त कर दिया है। नए नियमों के अनुसार, नॉमिनी या रिश्तेदारों को 15 लाख रुपये से ज्यादा की लेनदेन की जानकारी देनी होगी। इससे इनसाइड ट्रेडिंग को रोकने में मदद मिलेगी।

    SBI क्रेडिट कार्ड के नए नियम

    भारतीय स्टेट बैंक  के क्रेडिट कार्ड के नियम  भी आज से बदल गए है। नए नियम के अनुसार अनसिक्योर SBI क्रेडिट कार्ड पर मंथली फाइनेंस चार्ज 3.75 फीसदी होगा। इसके अलावा यूटिलीटी (जैसे-बिजली और गैस बिल आदि) पर 50,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 1 फीसदी का चार्ज लगेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कांगो में लड़ाई के दौरान मोर्चा छोड़कर भागने के आरोप में 66 सैनिकों को मौत की सजा …

    November 11, 2026

    ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन के बीच G-3 बैठक! चीन ने ऐतिहासिक मुलाकात को लेकर चल रही बातचीत की पुष्टि की

    November 7, 2026

    ‘हम रूस के हाथों बंटना नहीं चाहते’, जेलेंस्की की यूरोप को चेतावनी, अबू धाबी वार्ता से पहले बड़ा बयान

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.