सूरजपुर – जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद लापता हुए एसईसीएल (SECL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय भारत यादव, निवासी केशव नगर के रूप में हुई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में जहर सेवन की आशंका है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस के अनुसार, भारत यादव का घर में किसी मामूली बात, कपड़े सुखाने को लेकर, परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गए। परिजनों…
Author: chhattisgarhrajya.in
मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शुक्रवार को आखिरी दिन है। इस दौरान पीएम मोदी प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे। पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने उनसे ऑटोग्राफ लिया और सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े वैश्विक खेल आयोजनों के लिए व्यापक स्तर पर…
मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित कॉम्पेंडियम का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया विमोचन 11 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी नए आवास की चाबी रायपुर- रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने तथा ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियों से संबंधित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 लाख आवास पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 हितग्राहियों को उनके नए आवास की प्रतीकात्मक…
बीते दिनों जयपुर में एक बेटे द्वारा मां की हत्या करवाने की बात सामने आई थी. अब राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बेटे ने अपनी मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी बेटा लोक निर्माण विभाग (PWD) में यूडीसी (UDC) के पद पर कार्यरत है और उसे पिता की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी मिली थी. झुंझुनूं में पीडब्लूडी में सीनियर क्लर्क बेटे द्वारा मां की हत्या की घटना में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. आरोपी ने मां की हत्या के बाद अपनी बहन को फोन करके कहा कि मैंने मां को मार…
फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया. इस हार के साथ ही मोरक्को का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है. फ्रांस के लिए इस मुकाबले में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल ने गोल किया. फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है. इससे पहले उसने 2018 और 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था. फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में फ्रांस लगातार तीन बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली तीसरी…
एक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री ने ‘दीदी के गोठ’ कॉफी टेबल बुक, ‘बिहान वाणी’ त्रैमासिक पत्रिका एवं ‘मोर गांव मोर पानी’ पुस्तक का किया विमोचन सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान, प्रदर्शनी का अवलोकन कर जाना नवाचारों का सफर रायपुर – ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बन गया है। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भरता, आजीविका, नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ी अत्यंत रोचक एवं प्रेरक जानकारियां मिल रही हैं। एक सफल दीदी की कहानी हजारों अन्य…
Ind vs Eng T20 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। पहले आयरलैंड के हाथों 0-2 से सीरीज हारने के बाद, अब इंग्लैंड दौरे पर भी भारत को करारा झटका लगा है। 9 जुलाई (गुरुवार) को ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया। इस शर्मनाक हार के साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथम्पटन में खेला जाएगा,…
रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास पर हुई चर्चा रायपुर- डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी पर गंभीर मंथन करते हुए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि ‘अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग (भ्रामक) खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है।’ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में तथ्यपरक, संतुलित औरजिम्मेदार पत्रकारिता ही मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है। वे रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से संवाद…
आषाढ़ मास की अमावस्या इस बार 14 जुलाई, मंगलवार को पड़ रही है। मंगलवार के दिन अमावस्या पड़ने से भौमवती का दुर्लभ योग रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से इस दिन को बेहद खास और फलदायी माना गया है। यदि आपकी तरक्की रुकी हुई है, बनते काम बिगड़ रहे है या परिवार में बेवजह कलह का माहौल रहता है, तो यह दिन आपके लिए खास है। ज्योतिषाचार्य हिमांशु हुकुमचंद जैन के अनुसार, यह अमावस्या मुख्य रूप से जन्म कुंडली के दो सबसे भारी दोषों पितृ दोष (Pitru Dosh) और कालसर्प दोष (Kaalsarp Dosh) के निवारण तथा पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए…
जम्मू-कश्मीर की सियासत एक बार फिर देश के केंद्र में आ गई है। आगामी विरोध प्रदर्शनों को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला द्वारा ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन और स्थानीय नेताओं को लिखी गई चिट्ठी ने एक नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। इस कदम पर भारतीय जनता पार्टी यानी BJP ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी खेमे की मंशा पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा है कि यह आंदोलन वाकई पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए है या फिर इसके पीछे अलगाव वाली पुरानी ‘अलग राह’ (सेपरेटहुड) की मंशा…
