Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘किल ट्रंप’ के मायने युद्ध
    • हुस्न के जाल में फंसाकर लड़कियां करती थीं फोन, मीठी-मीठी बातें करने के बाद…
    • दुनिया का सबसे रोमांटिक कपल, ब्राजीलियाई जोड़े ने 30 सेकंड में की इतनी किस
    • कुंडली के 4 शुभ राजयोग दिलाते हैं धन, मान-सम्मान और सफलता
    • चातुर्मास में 4 महीने कहां सोते हैं भगवान विष्णु? किस दिन खुलती है उनकी नींद
    • लॉर्ड्स ग्राउंड में पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट
    • अकाली दल बादल के लिए नई चुनौती बनेगा गठबंधन?…
    • शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला
    राष्ट्रीय

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर की सियासत एक बार फिर देश के केंद्र में आ गई है। आगामी विरोध प्रदर्शनों को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला द्वारा ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन और स्थानीय नेताओं को लिखी गई चिट्ठी ने एक नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। इस कदम पर भारतीय जनता पार्टी यानी BJP ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी खेमे की मंशा पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा है कि यह आंदोलन वाकई पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए है या फिर इसके पीछे अलगाव वाली पुरानी ‘अलग राह’ (सेपरेटहुड) की मंशा छिपी है?

    भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर पहले ही सब कुछ स्पष्ट किया जा चुका है। लेकिन क्या ‘स्टेटहुड’ के नाम पर ‘अलगाववाद’ को बढ़ावा दिया जा रहा है? क्योंकि कश्मीर मुद्दे पर जो लोग पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, जो चाहते हैं कि कश्मीर के हालात कभी न सुधरें। उन्हीं लोगों के साथ आप विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इंडी (INDIA) गठबंधन के लोग भी उनका समर्थन कर रहे हैं। क्या भाजपा का विरोध करते-करते ये लोग अब देश का भी विरोध करने लगे हैं?’

    क्या है पूरा मामला?

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने गुरुवार को 52 प्रमुख राजनीतिक हस्तियों, धार्मिक और नागरिक समाज के सदस्यों को पत्र लिखा है। इस पत्र में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर उन्होंने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।

    नेशनल क्रॉन्फ्रेंस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी गई है, जिसमें कहा गया है, ‘जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों और देशभर के नेताओं से संपर्क कर उन्हें संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर आयोजित हमारे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।’

    इसी पोस्ट में आगे कहा गया है, ‘यह किसी एक पार्टी, एक क्षेत्र या एक समुदाय का मुद्दा नहीं है। यह भारत की संघीय भावना की रक्षा, संविधान की मर्यादा को बनाए रखने और जम्मू-कश्मीर को लंबे समय से लंबित राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग का विषय है, जिसका बार-बार वादा किया गया है। हमें उम्मीद है कि देशभर की हर लोकतांत्रिक आवाज इस साझा उद्देश्य के समर्थन में एकजुट होकर खड़ी होगी।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’

    July 10, 2026

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट!

    July 9, 2026

    पॉक्सो केस में जबलपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:जन्म प्रमाण-पत्र में विरोधाभास के चलते निरस्त हुई 20 साल की सजा…

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.